एक छोटी दुकान से शुरू किया बिज़नेस, इस कमल के आइडिया के चलते 1000 करोड़ की कंपनी बन गई

0
27892
Pansari Group
Success Story Of Pansari Group From A Humble Kirana Store To A Rs 1000-crore Brand. Meet Shammi Agarwal, The Director of Pansari Industries.

Kolkata: बिजनेस शुरू करना और उसमें सफलता प्राप्‍त कर लेना। यह हमें लिखने में ओर आपको पढ़ने मे जितना आसान लगता है दरअसल उतना आसान यह है नहीं। हम सभी जानते है कि चाहे नौकरी हो या फिर व्‍यापार बिना कड़ी मेहनत के इन्‍हें हासिल कर पाना बहुत ही मुश्‍किल है।

बिजनेस (Business) मे एक छोटी शुरूआत से ही धीरे धीरे आगे बढ़ा जाता है। इस बात का एक सही उदाहरण पंसारी ग्रुप (Pansari Group) है। पंसारी ग्रुप का नाम तो आपने सुना होगा। इस ग्रुप का नाम आज भले ही बहुत बड़ा है, लेकिन क्‍या आप जानते हे कि इस ग्रुप की शुरूआत एक छोटी सी किराना शॉप (Kirana Shop) से हुई थी। यह किराना दुकारा राज्‍य राजस्‍थान में थी। लेकिन आज इस ग्रुप का नाम कितना बड़ा है, यह किसी से छिपा नही है।

आज यह एफएमसीजी (FMCG) सेमगेंट पर बहुत ही बड़ा नाम बन चुका है। आज इसका टर्नओवर पूरे 1000 करोड़ है। आज इस पोस्‍ट से हम पंसारी ग्रुप की शुरूआत से लेकर आज तक की कहानी जानेंगे। आइये जानते है पंसारी ग्रुप की शुरूआत की कहानी।

इस तरह शम्‍मी के दादा जी ने किया था पंसारी ग्रुप को शुरू

आपको बता दे कि पंसारी ग्रुप को 1940 में राजस्‍थान (Rajasthan) राज्‍य के पावटा से शुरू किया गया था। इसकी शुरूआत एक छोटी सी किराना दुकान से हुई थी। इस ग्रुप को शम्‍मी अग्रवाल (Shammi Agarwal) के दादा जी द्वारा प्रारंभ किया गया था।

Pansari Group Shammi Agarwal
Shammi Agarwal is the Director at Pansari Group of Industries. Photo Credits Twitter.

आपको बता दे कि यह शम्‍मी अग्रवाल आज पंसारी इंडस्‍ट्रीज के निदेशक है। राजस्‍थान में दुकान शुरू करने के बाद मे पंसारी की दुकान का नाम लेकर शम्‍मी जी के दादा जी राजस्‍थान से निकलकर कोलकाता आ गये थे।

80 के दशक तक बिजनेस ने नही पकड़ी रफ्तार

कोलकाता (Kolkata) आकर शम्‍मी जी के दादा जी ने तिल तथा सरसों का थोक मे बिजनेस करना शुरू कर दिया। हालांकि की शुरूआत में यह बिजनेस पूरी तरह से विफल हो गया। 80 के पहले तक इस बिजनेस ने रफ्तार नहीं पकड़ी।

जिस साल यह बिजनेस कोलकाता शिफ्ट हुआ था, उस समय बारिश काफी ज्‍यादा हुई थी। जिसके कारण किसान की फसल बहुत बर्बाद हो गई थी। इसे देखते हुये ही अग्रवाल परिवार (पंसारी ग्रुप) ने बीज का व्‍यापार बंद करके खाद्य तेल का बिजनेस शुरू किया।

खाद्य तेल की दिल्‍ली में शुरूआत ने बिजनेस को सफल बनाया

कोलकाता से आकर शम्‍मी जी के दादा जी ने दिल्‍ली में एक फैक्‍ट्री को किराये पर लिया। जहॉं पर तेल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। 90 के दशक तक शम्‍मी जी के दादा जी ने बिजनेस से लेकर विनिर्माण तक का कार्य शुरू किया। 2005 तक आते आते पंसारी ग्रुप की उत्‍तर भारत में कुल सात यूनिट स्‍थापित हो गई। 2010 में पंसारी ग्रुप से शम्‍मी जी जुड गये। जिन्‍होंने इस ग्रुप को एक ब्रांड बनाने का सोचा।

ब्रांड बनाने की शम्‍मी जी ने की शुरूआत

शम्‍मी जब इस ग्रुप से जुडे तो उसके बाद मे उन्‍होंने पंसारी सरसों तेल को मार्केट में उतारा। जब इस तेल को मार्केट में उतारा गया तो पंसारी ग्रुप की किस्‍मत बदलना शुरू हो गई। बिजनेस को शम्‍मी जी ने बिजनेस टू बिजनेस करने की जगह में बिजनेस टू कंज्‍यूमर करने का रूख किया।

इस नई सोच से पंसारी ग्रुप को 2010-11 के समय में कुल 180 करोड़ का फायदा मिला। लेकिन शम्‍मी जी का मन इतने संतुष्‍ट नही था वह चाहते थे कि पंसारी ग्रुप फॉर्च्‍यून जैसे कंपनी ब्रांड की लिस्‍ट में एड हो जाये।

आज एक ब्रांड के तौर पर 57 देश में होता है उत्‍पाद निर्यात

कंपनी को ब्रांड बनाने की इच्‍छा में कई बार शम्‍मी जी को घाटा भी हुआ। कई बार ऐसा हुआ कि लोगो ने सामान तो ले लिया लेकिन उसका पैसा पंसारी गुप को नही दिया। शम्‍मी जी ने ब्रांडेड सरसो तेज पर ज्‍यादा फोकस किया। जिसके चलते ही उन्‍हें आ्गे सफलता मिली।

2016 में पंसारी गुप ने अपने उत्‍पाद एक ब्रांड के तहत पेश किये। इस कंपनी ने रिफाइंड बनस्‍पति तेल, चावल, आटा, अनाज, इंस्‍टेंट इंडियन मिक्‍स तथ मसालो को मार्केट मे उतारा। जिसमें वह कामयाब रहे। आज पंसारी ग्रुप का अपने उत्‍पाद को 57 से भी ज्‍यादा देश में निर्यात करता है।

कई क्षेत्र के बाद अब हेल्‍थ सेगमेंट में है उतरने की तैयारी

एफएमसीजी में कामयाबी के बाद में पंसारी ग्रुप ने ऊर्जा सागौन प्‍लांटेशन तथा रियल एस्‍टेट क्षेत्र मे भी कदम रखा है। पूर्ति ग्रुप के नाम से पंसारी ग्रुप रियल एस्‍टेट बिजनेस करती है। शम्‍मी की मेहनत का नतीजा है कि पंसारी ग्रुप आज एक ब्रांड बन चुका है।

शम्‍मी की बात करे तो उन्‍होंने देश आस्‍ट्रेलिया की जो मोनाश यूनिवर्सिटी है, वहा से फाइनेंस तथा मार्केटिंग में एमबीए किया हुआ है। वही‍ दिल्‍ली के यूनिवर्सिटी से कई शॉर्ट कॉर्स तथा बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रेशन में मास्‍टर भी किया हुआ है। अब शम्‍मी की तैयारी पंसारी ग्रुप को हेल्‍थ सेगमेंट में उतारने की है। उम्‍मीद है कि इसमे भी वह सफल होंगे और पंसारी ग्रुप को सफलता की ओर नई ऊँचाईयो तक लेकर जायेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here