ऑटो ड्राइवर की रातों रात पलटी किस्मत, इस बंपर लॉटरी में 25 करोड़ रुपये जीतकर करोड़पति बना

0
7136
bumper lottery jackpot
Kerala Auto driver Anoop won the Kerala govt Onam bumper lottery jackpot in Trivandrum. Jackpot amount is a whooping 25 Crore Rs.

Trivandrum: हे भगवान मेरी किस्‍मत खुल जाये और में एक करोड़पति बन जाऊ। यह वरदान तो भगवान से हर दिन कई लोग मॉगते है। लेकिन हर किसी की किस्‍मत अचानक नहीं खुलती। एक दिन लेकिन ऐसा समय जरूर आता है जब सब चीज हम पर मेहरबान होने लगती है।

किस्‍मत का अचानक खुल जाना बहुत ही कम लोगो के साथ होता है। लेकिन केरल के एक शख्‍स के साथ ऐसा हुआ है। उस वक्‍त इस शख्‍स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसे पता लगा कि वह 25 करोड़ की लॉटरी का विजेता है।

Money
Money Demo File Photo.

जी हॉं 25 करोड़ की लॉटरी। दरअसल केरल राज्‍य के श्रीवाराहम में रहने वाले ऑटो ड्राइवर जिनका अनूप (Auto driver Anoop) है। उनकी किस्‍मत अचानक ही रातो रात खुल गई। ओणम बंपर लॉटरी (Onam Bumper Lottery Jackpot) में उनको पूरे 25 करोड़ (25 Crore Rs) की लॉटरी लगी है।

केरल के ऑटो ड्राइवर को लगी 25 करोड की लॉटरी

अनूप जी की बात करे तो वह श्रीवाराहम में ऑटो चलाने का काम करते है। इसके पहले वह एक होटल में कुक की जॉब किया करते थे। लेकिन इससे उनका घर खर्च अच्‍छे से नही चल पाता था। ऐसे में अनूप ने अच्‍छी आमदानी हो इसके चक्‍कर में मलेशिया जाने की पूरी तैयारी कर ली थी। यहॉं तक की अनूप ने बैंक से लोन लेने के लिये अप्‍लाई भी कर लिया था।

कहते है ना कि हमारे सोचने से कुछ भी नहीं होता। अगर हमारी किस्‍मत में कुछ ओर होना लिखा हो, तो वह हो जाता है। जहॉं अनूप थोड़े-थोडे पैसे के लिये मोहताज थे वही उनकी इतनी बड़ी लॉटरी लगी कि इस पर भरोसा उनके लिये कर पाना बहुत मुश्‍किल था।

वित्‍त मंत्री और परिवहन मंत्री की उपस्थिति में निकला गया लकी ड्रा

ओणम की इस बंपर लॉटरी को अनूप जीतने के बाद में एक करोड़पति बन चुके है। शनिवार रात को जब अनूप को पता लगा कि उनकी भगवती एजेंसी से ली गई लॉटरी फस चुकी है और उनको पूरे 25 करोड़ का मुनाफा होने वाला है। तो उनकी खुशी देखने लायक थी।

यह लॉटरी जो अनूप को लगी है, वह केरल के परिवहन मंत्री जिनका नाम एंटनी राज है। उनके तथा केरल (Kerala) के ही वित्‍त मंत्री जिनका नाम एन बालगोपाल है। उनकी उपस्थिति में लकी ड्रा को निकालकर लगी।

जब यह लकी ड्रा निकाला जा रहा था। उस समय विधायक वी के प्रशांत भी मौजूद थे। लगी ड्रा को निकालने के बाद में पता लगा कि यह लॉटरी एक ऑटो ड्राइवर को लगी है तो सभी लोग इस बात से काफी खुश भी हुये।

पहली बार रखी गई थी इतनी लॉटरी प्राइज

इस लॉटरी प्राइज की बात करे तो ऐसा पहली बार हुआ है कि केरल की इस ओणम बंपर प्राइज को इतना ज्‍यादा रखा गया था। यह ओणम बंपर प्राइज के इतिहास की सबसे ज्‍यादा प्राइज है।

ओणम बंपर लॉटरी की बात करे तो इसके पहले विनर को 25 करोड़ का इनाम मिलता है। वही इस लॉटरी के दूसरे विजेता को 5 करोड़ मिलते है। इसके अलावा इस पुरस्‍कार मे 10 लोगो को ओर इनाम दिया जाता है। जोकि पूरे एक एक करोड़ रूपये का होता है।

टैक्‍स कटोती के बाद मिलेगी इतनी रकम

इस साल ओणम लॉटरी प्राइज लॉटरी टिकट नंबर 750605 वाले शख्‍स को लगी है। जोकि अनूप ड्राइवर जी है। इस लॉटरी में उनको सबसे ज्‍यादा प्राइज 25 करोड़ रूपये मिल रहे है। वही अन्‍य को भी इनाम दिये जा रहे है। इस लॉटरी में अनूप को टेक्‍स में कटोती होने के बाद में 15 करोड़ 75 लाख की रकम विनर के तौर पर दी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here