कपल ने लाखों की नौकरी छोड़कर घर भी बेचा, समोसे का बिज़नेस शुरू किया, रोज़ 12 लाख रुपये कमा रहे

0
1334
Samosa Singh Startup
Samosa Singh Startup Success Story in Hindi And Income details. Shikhar Veer Singh and Nidhi Singh started Samosa Business as Samosa Singh.

Bengaluru: अब ज़माना स्टार्टअप बिज़नेस (Startup Business) का आ गया है। आज के दौर में भारत के कई युवा अपना खुद का Startup बिज़नेस खड़ा करना चाहते हैं। स्टार्टअप अगर सही ना हो तो जल्दी ही बंद भी होते हैं। यदि किसी को अपने बिजनेस आइडिया पर पूरा भरोसा हो और वो इसके लिए दिल लगा कर मेहनत करने के लिए तैयार है, तो स्टार्टअप दौड़ भी जायेगा।

आज हम आपको एक ऐसे ही सफल स्टार्टअप व्यवसाय की सक्सेस स्टोरी (Success Story) बताने जा रहे हैं। समोसा सिंह (Samosa Singh) के फाउंडर्स शिखर वीर सिंह और निधि सिंह (Shikhar Veer Singh And Nidhi Singh) न समोसे को ही अपना स्टार्टअप बिज़नेस बना लिया और सफलता की स्टेप चढ़ने लगे। उन्होंने अपनी भारी भरकम सैलरी वाली नौकरियां छोड़कर खुद के स्टार्टअप पर काम करना शुरू किया।

आपको बता दें की ये सब इतना भी आसान नहीं था। इस जोड़े से आरम्भ में बहुत सी मुश्किलों का सामना किया। उन्हें अपने समोसा व्यापर के लिए अपना फ्लैट भी बेचना पड़ गया। फिर भी वह अपने आईडिया पर डटे रहे। इसी फायदा भी हुआ की आज वह अपने इसी बिजनेस से हर दिन लाखों रुपयों की कमाई कर रहे हैं। इनके सफलता की कहानी आपको बहुत प्रेरित करेगी।

कुछ खबरों के अनुसार, समोसा सिंह के फाउंडर शिखर वीर सिंह और निधि सिंह हैं। निधि और शिखर की पहली मुलाकात कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में अपनी पढाई बीटेक के दौरान हुई थी। इन दोनों ने हरियाणा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की पढाई पूरी की। इसके बाद निधि ने गुरुग्राम में एक कॉर्पोरेट कंपनी में नौकरी करनी आरम्भ कर दी। वही शिखर वीर सिंह ने इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज, हैदराबाद से एमटेक किया।

उसके बाद साल 2015 के शुरुआत में दोनों ने बिजनेस करने का फैसला किया। इस दौरान दोनों ने अपनी लाखों की नौकरी छोड़ दी। इस दौरान शिखर वीर सिंह बायोकॉन में प्रिंसिपल साइंटिस्ट थे और निधि की सैलरी 30 लाख रुपये सालाना थी। इसके एक साल बाद 2016 में इन्होंने बेंगलुरु में अपनी सेविंग से समोसा सिंह नाम का स्टार्टअप की शुरुआत किया। परन्तु फंड्स की कमी का सामना भी करना पढ़ गया।

अपना फ्लैट बेचना पड़ गया

इन दोनों कपल ने अपना स्टार्टअप समोसा सिंह (Samosa Singh Startup) शुरू तो कर दिया था, लेकिन जल्द ही एक बड़े किचन की जरूरत पड़ गई। इसके लिए इस जोड़ी को अपना सपनो का घर मतलब अपना फ्लैट 80 लाख में बेचना पड़ा।

वे इस घर में सिर्फ एक दिन ही रह सके थे, उन्हें एक बड़े ऑर्डर के लिए पैसों की जरूरत महसूस की तो पैसो की कमी खेलने लगी। इसके लिए इन्होंने फ्लैट बेचने का फैसला किय। इस पैसे से दोनों ने बेंगलुरु में किराए पर एक फैक्ट्री ले ली। अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए फ्लैट बेचकर किराए पर फैक्ट्री लेने का फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ। इससे बिजनेस कई गुना बढ़ने लगा और कमाई भी अच्छी होने लगी।

अब लाखों रुपये कमा रहे ये कपल

इन दोनों कपल ने समोसा सिंह को शुरू करने में बहुत म्हणत की और बहुत चुनौती का सामना करना पड़ा। दोनों की मेहनत रंग ले आई और सफलता हासिल हो गई। आज वह हर महीने लगभग 30,000 समोसे बेचते हैं। उनका टर्नओवर 45 करोड़ रुपये सालाना का है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी मिलकर हर दिन 12 लाख रुपये कमा रहे हैं। इन्होने अनेक लोगो को रोजगार भी दिया है और अब उनका यह समोसा स्टार्टअप बहुत फल फूल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here