Presentation Old Image Credits: ANI
Jabalpur/Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में भी कोरोना ने कहर बरपा रखा है। अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 29 अप्रैल को आई रिपोर्ट्स में 5 लोगों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, पता चला है। पॉजिटिव व्यक्ति में मोहम्मद सहादत 60 साल, शकील अहमद 21 साल, मुजाहिद 8 साल अकील अहमद 35 साल, नसरुद्दीन 42 साल हैं। इनको मिलाकर जबलपुर कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 83 हो गई है।
इसके अलावा जबलपुर में एक हैरान के देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे बस में सवार कुछ लोग (जमाती) नागपुर से सीधे जबलपुर के सुखसागर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, जिससे वहां हड़कंप मच गया। मेडिकल स्टाफ द्वारा पूछताछ करने पर पता चला था कि बस में बैठे लोग नागपुर से आए जमाती हैं जो कि जबलपुर निवासी है और नागपुर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जहां इन्हें क्वारंटाइन कर उपचार किया गया था।
मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर सब सकते में आ गए
यह अब सुनने के बाद मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर सबके हाँथ पांव फूल गए। आनन् फानन में इस 8 जमातियों को विक्टोरिया अस्पताल जाने के लिए कहा गया। खबर के अनुसार नागपुर से आए सभी 8 जमातियों की सैम्पलिंग जिला प्रशासन के निर्देश पर विक्टोरिया में की गई। इसके बाद इस 8 जामतियों को बस से सुखसागर मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट करने के लिए रवाना किया गया।
खबर आई की जमातियों के जबलपुर पहुंचने की खबर लगते ही दूसरे मरीजों ने आपत्ति जताना शुरू कर दिया। सूत्रों की मानें तो इन सभी
8 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसके बाद नागपुर से उन्हें जबलपुर के लिए रवाना किया गया था। जबलपुर चेक पोस्ट से बस सीधे सुखसागर मेडिकल कॉलेज भेज दी गई थी, जिसके बारे में पहले से जबलपुर प्रशासन को कोई सूचना नहीं मिल पाई थी।
आपको बता दें की कोरोना वायरस के बहुत ज्यादा फैलने के पीछे दिल्ली स्थित निजामुद्दीन तब्लीग़ी मरकज को ज़िम्मेदार बताया जा रहा है। जिसके चलते जमात और उनके लोगो को देखते ही लोग चिंता में पढ़ जा रहे हैं। अब भला कौन कोरोना संक्रमित होना चाहेगा।
8 जमाती नागपुर से स्वास्थ्य लाभ लेकर आये हैं
प्रशासन के अनुसार ये 8 जमाती नागपुर से स्वास्थ्य लाभ लेकर आये हैं और सभी की रिपोर्ट्स वहां निगेटिव थी पर जबलपुर आने पर एहतियातन इनके दोबारा टेस्ट किये गए हैं और इन्हें 14 से 21 दिन के लिए निगेटिव होने पर भी क्वारंटाइन किया जायेगा और सख्त निहरानी राखी जाएगी।
आज भी जबलपुर में COVID19 पॉजिटिव पाए गए सभी 5 व्यक्ति चाँदनी चौक हनुमानताल क्षेत्र के निवासी हैं और शायदा बेगम के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले ये नए संक्रमित सुखसागर मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन थे। इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 83 हो गई है। जिनमें से 7 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट के इस दौर में न्यायालयों के बंद होने से हमारे बहुत से अधिवक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनको मदत पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश अधिवक्ता सहायता योजना बनाई गई है।
इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया है कि इस योजना के लिए गठित फंड की सीमा को 1 करोड रुपए से 2 करोड रुपए कर दिया जाए, जिससे हम अधिक से अधिक जरूरतमंद अधिवक्ताओं को इस योजना का फायदा दे सकें। मुख्यमंत्री चौहान आज मंत्रालय में मध्य प्रदेश अधिवक्ता सहायता योजना के संबंध में गठित न्यासी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।



