यहाँ पुलिसवालों ने नाइ से दाड़ी-बाल बनवाये, नाइ सहित 5 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, अन्न भी चपेट में

0
524

Barber Presentation Image

Jabalpur/Madhya Pradesh: दुनिया में महामारी कोरोना महामारी COVID-19 ने कहर बरपा रखा है। इस वायरस से जान गवाने वालों की संख्या 2 लाख 28 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 32 लाख 20 हजार को पार कर गई है। जबकि 10 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में 1993 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 73 लोगों की जान चली गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 35,043 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से प्राण जाने का आंकड़ा 1147 तक पहुंच गया है। वहीं देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 8889 तक पहुंच गया है।

मध्यप्रदेश से चौकाने वाली खबर

अब मध्यप्रदेश से चौकाने वाली खबर आ रही है। आजकल मध्यप्रदेश मे हजामत बनाने वाले नाइ ही पाने साथ कोरोना लेकर घूम रहे है। वैसे तो बहुत नाइ पैसे के लिए काम कर रहे हैं और किसी के भी बुलावे पर घर घर जाकर बाल और दाढ़ी बनाने का काम कर हैं। इससे कोरोना फ़ैलाने लगा हैं। हाल में एक नाई ने मध्यप्रदेश के खरगोन में 6 लोगों में कोरोना फैलाया था, तो अब एक पुलिस के ही नाइ ने 5 पुलिसकर्मियों में भी कोरोना फैला दिया है। कहा जा रहा है कि इस नाई ने कई पुलिस अधिकारियों की भी सेविंग की थी, जिसकी जांच पड़ताल चल रही है।

जबलपुर में एक नाई का उस्तरा कुछ पुलिस वालों को कोरोना की चपेट में ले आया है। आपको अत दें की पुलिस महकमे में नाई का काम करने वाले गोपाल प्रसाद सेन की हज़ामत ने 5 पुलिसकर्मियों में कोरोना दे दिया है। इस अजीब मामले का पता तब चला जब आईसीएमआर की रिपोर्ट में ये पुलिसकर्मी COVID19 पॉजिटिव मिले।

पुलिसकर्मियों ने एक ही जगह से अपनी हजामत बनवाई

हालात को गम्भीरता से लेते हुए जब अधिकारियों ने पूछताछ की तब यह बात पाई गई कि सभी पुलिसकर्मियों ने एक ही जगह से अपनी हजामत बनवाई थी। सबसे ज़ादा चौकाने वाली बात यह है कि इस नाइ गोपाल प्रसाद ने इन 5 ही नहीं, बल्कि कई अन्य लोगों के भी दाड़ी-बाल बनाये हैं। सच्चाई का पता चलते ही अधिकारियों के हाथ-पैर फूलने लगे और तत्काल अनेकों को क्वारंटीन करके जांच शुरू दी गई है। अब जबलपुर पुलिस महकमे में भय का माहौल व्याप्त है।

आईसीएमआर लैब से बुधवार की देर रात मिली 63 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पॉजिटिव व्यक्ति 32 बर्षीय कृष्णा रावत है और ये नगर निगम के कर्मचारी हैं। इन्हें मिलाकर अब जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 84 हो गई। आज जबलपुर में दिन में कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया। फिर रात में आई रिपोर्ट में 3 नए संक्रमित मिलने से जबलपुर में यह संख्या 87 पहुँच गया है।

जबलपुर MP में कोरोना संक्रमित तेज़ी बढ़ रहे

नगर निगम में उपयंत्री कृष्णा रावत कुछ दिनों पहले सीएसपी रोहित काशवानी द्वारा बुलाई गई एक बैठक में शामिल हुए थे। श्री काशवानी के कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद से ये भड़पुरा रांझी स्थित अपने आवास में होम क्वारेन्टीन में थे।

अच्छी खबर यह है की मध्यप्रदेश में एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कुछ काम हुई है। इस दौरान सबसे अधिक कोरोना प्रभावित इंदौर में संक्रमण लगभग 50 प्रतिशत की दर से कम हुआ है। प्रदेश में कोरोना मामले में 30 प्रतिशत की कमी आई है। परन्तु चिंता बात यह है कि जबलपुर शहर में कोरोना संक्रमण के मामले बढे हैं।

पिछले सप्ताह कोरोना के मामलों में 270 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिले में 15 अप्रैल को कोविड-19 पॉजीटिव 13 मरीज थे, जो 22 अप्रैल को बढ़कर 31 हो गए। 23 अप्रैल को 31 कोरोना संक्रमित थे, जो 29 अप्रैल को 84 हो गए और 30 को 87 हो गए। इस हिसाब से पिछले एक सप्ताह में कोरोना संंक्रमितों की संख्या जबलपुर में तेजी से बढ़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here