जबलपुर के पास खुदाई में पंचमुखी शिव और विष्णु के 10 अवतारों वाली प्राचीन मुर्तिया मिली

0
1344
Hindu God Ancient Statue Found in Jabalpur
Ancient Hindu God Statues Found Near Jabalpur Madhya Pradesh. Kalchuri dynasty Hindu God Statue Found from digging. Panchmukhi Sadashiva and Vishnu 10 Faces (Vishnu Dashavatara) statue found in Bilhari Katni Madhya Pradesh during River Bridge Construction work.

Images Credits: Patrika

आज मध्यप्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर आई है। प्रदेश के कटनी जिले से 15 किलोमीटर दूर पुष्पावती नगरी बिलहरी में 2 दिन पहले संगम नदी में पुल बनाने के निर्माण कार्य की खुदाई के वक़्त 11वीं शताब्दी की अध्भुत मूर्तियां निकली हैं। वह मूर्तिया 1000 साल पुरानी बताई जा रही है और हिन्दू भगवान् की मूर्तियां है।

इन मूर्तियों को देखने के बाद खुदाई कर रहे मजदूरों ने तत्काल खुदाई रोककर सरकारी अफसरों और पुलिस को सूचना दी। यहाँ खुदाई में निकली मूर्तियां दुर्लभ पंचमुखी शिव भगवान् और विष्णु भगवान के दशावतार स्वरूप वाली मूर्तियां है। इसके अलावा दो अन्य देवी-देवताओं सहित कुछ छोटी मूर्तियां भी पाई गई हैं। इस मूर्तियों में बहुत ही सुंदर प्राचीन कलाकारी है। शाम नदी की खुदाई में निकलीं कलचुरी काल की मूर्तियों को पुलिस चौकी में सुरक्षित रखा गया है। पुरातत्व विभाग के अफसरों के मुताबिक़ यह मूर्तियां नीले रंग के पत्थर से बनाई गई हैं।

प्रधानमंत्री सडक़ योजना के निर्मण कार्य के दौरान प्राचीन हिन्दू मूर्तियां मिली

जिले के अघिकारियों ने हिंदी अखबार को बताया कि संगम नदी घाट स्लीमनाबाद रोड पर प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत नदी पर एक पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस पुल निर्माण के लिए खुदाई की जा रही थी, तभी वह प्राचीन मूर्तियां दिखने लगी। पुल की निर्माण कप्म्पनी ने तुरंत पुलिस और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद इन बरामद प्राचीन भगवान् शिव और विष्णु जी की मूर्तियों को साफ कराकर बिलहरी पुलिस चौकी में सुरक्षित रखवा दिया गया।

सदाशिव, भगवान विष्णु के 10 अवतारों के अलावा अन्न प्रतिमायें बरामद

आपको बता दें की पांच मुखी शिव व भगवान विष्णु के दस अवतारों की यह मूर्तियां काफी महाव्व रखती है। जबलपुर पुरातत्व विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पीसी श्रीवास्तव के अनुसार कटनी के बिलहरी में निकली मूर्तियां सदाशिव, भगवान विष्णु के 10 अवतारों, उनके परिकर, भगवान सूर्य सहित अन्य देवी-देवताओं की कलचुरी काल की प्रतिमाएं हैं। ये 10वीं व 11वीं शताब्दी के आसपास की हैं। अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में ऐसी प्राचीन प्रतिमाओं की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जाती है।


Ancient Hindu God Statues Found Near Jabalpur Madhya Pradesh. Kalchuri dynasty Hindu God Statue Found from digging. Panchmukhi Sadashiva and Vishnu 10 Faces (Vishnu Dashavatara) statue found in Bilhari Katni Madhya Pradesh during River Bridge Construction work.

आपको बता दें की इतिहास कारों के अनुसार बिलहरी का इतिहास कलचुरी काल से जुड़ा हुआ था। यह क्षेत्र इतिहास में प्राचीन पुष्पावती नगरी के नाम से जाना जाता है, इस प्राचीन नगर की स्थापना अंगराज कर्ण ने की थी। इस नगर में पहले कल्चुरी, फिर चेरी राजाओं, फिर चंदेल व अंत में गौंड राजाओं ने शासन किया। बिलहरी नगर पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है। यहां विष्णुवाराह मंदिर, 13 बावली, प्राचीन मंदिर, गया कुंड, नौ देवियों के मंदिर और तपसीमठ देखने को मिलते हैं।

बिलहरी कटनी में मिली प्राचीन मूर्तियों को जबलपुर संग्रहालय में लाया जाएगा

आपको बता दें की अनमोल पुरातात्विक धरोहरें और प्राचीन मूर्तियां जबलपुर संग्रहालय में देखि जा सकती हैं। अभी यह बरामद मूर्तियां जबलपुर संग्रहालय में रखे जाने की बात चल रही है। अफसरों के मुताबिक़ इन मूर्तियों को अभी जबलपुर संग्रहालय (Rani Durgavati Museum Jabalpur) में लाया जाएगा। इसके अलावा कटनी में एक भवन का निरीक्षण कलेक्टर के साथ किया जाएगा। वहां पर संग्रहालय बनाकर पुरातत्व की धरोहरों को सुरक्षित रखा जाएगा। वह जानकरी एक हिंदी अख़बार को पुरातत्व विभाग जबलपुर के डिप्टी डायरेक्टर पीसी श्रीवास्तव ने दी।

आपको बता दें की जबलपुर की एक टीम यहाँ आकर निरीक्षण करेगी। इनके अलावा दिल्ली से भी जानकारों की टीम यहाँ पहुंचेगी एयर इन प्राचीन मूर्तियों के बारे में अन्न जानकारी खंगालेगी। बता दें कि बिलहरी के संगम घाट में पुल निर्माण की खुदाई के दौरान 11वीं सदी की मूर्तियां निकली हैं। यह सदाशिव, भगवान विष्णु के 10 अवतार, भगवान सूर्य, परिवार सहित सभी देवी-देवताओं की मूर्तियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कई करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इस जिले में संग्रहालय न होने के कारण टीम मूर्तियों को अभी जबलपुर संग्रहालय लेकर जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here