अलका लम्बा ने केजरीवाल की जमकर क्लास लगाई और मोहल्ला क्लिनिक को कचरे का गुलदस्ता बताया

0
502

Alka Lamba Image Credits: Alka Lamba On Twitter

Delhi: कांग्रेस नेता अलका लाम्बा (Alka Lamba) एक बार फिर सुर्खियों में छाई आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में वापस आईं। वो 2015 में आम आदमी पार्टी से विधायक रह चुकी है। लेकिन कुछ समय बाद पार्टी से दूरी बना ली, लेकिन इस बार वो कांग्रेस का समर्थन करते हुऐ मैदान में उत्तरी हैं।

इस बार पूर्व विधायक रह चुकी अलका दिल्ली के चाँदनी चौक से चुनाव मैदान में उतरी हैं। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी चांदनी चौक के इलाकों में भ्रमण करते हुते नजर आ रहे है। चांदनी चौक पुरानी दिल्ली का दिल कही जाती है, इस क्षेत्र में आम आदमी पार्टी फ्री बिजली-पानी स्क्रीम का जमकर प्रचार कर रही है। बीजेपी के नेता विजय गोयल भी यहाँ प्रचार करने में कमी नही छोड़ रहे है।

चाँदनी चौक का मैथ्स कुछ इस तरह बैठ गया है कि सब उलट पलट सा दिखाई दे रहा है। प्रत्याशी ही आपस मे बदल गए है। अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ रहे है। अपनी पार्टी से खुश नही है। इनका गणित समझना तो थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन जल्द समझ आ जायेगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार ही बदल गए है।

अपनी पार्टी का दामन छोड़ जीत के लिए दूसरी पार्टी का सहारा ले लिया है। 2015 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रह्लाद साहनी इस बार आप से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। अलका लाम्बा ने मीडिया में इंटरव्यू देते हुए में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को अपना निशाना बना लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को लड़ाई करने और धरना देने में ही अपने 5 साल गवां दिए।

उन्होंने नेताओ पर आरोप लगाया कि अपने घर को छोड़कर दुसरो के घर सवांरने में लगे हुए। दिल्ली को छोड़ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का दौरा करने में व्यस्त है नेता अपने राज्य की ओर देखने का समय भी नही। आम आदमी पार्टी ने एक नारा चलाया है जो मुख्यमंत्री केजरीवाल की तारीफ को बयां करता है। नारे के बोल है ‘अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल’ लेकिन विरोधी पार्टी को ये नारा जमा नही इसे हास्य के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

अलका लाम्बा ने बताया कि बीते 5 साल लड़ाई-झगडे और कोर्ट-कचहरी में दिखाई देने वाले केजरीवाल को अब ये जंग खत्म भी करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार तो जामा मस्जिद के पास भूमाफियाओं से ज़मीन का एक टुकड़ा भी खाली नहीं करा पाई। अलका लाम्बा ने कहा कि जंहा मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए, वहाँ आज कचरे का ढेर लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि आप से व्यवस्था-परिवर्तन और स्वराज की बातें तो मानो बहुत दूर हो चुकी हैं। चार बार विधायक पद पर अपना परचम लहराये रहे प्रह्लाद साहनी के बारे में अलका लाम्बा ने कहा कि जब वो कांग्रेस में थे, तब केजरीवाल उन्हें भ्रष्ट का नाम देते थे। लेकिन आज क्या हुआ आज सारे भ्रष्ट उनको अच्छे लगने लगे। आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद केजरीवाल ने उन्हें अपना प्रत्याशी ही बना लिया।

अलका लाम्बा ने कहा कि केजरीवाल एक इनसिक्योर और डरे हुए व्यक्ति हैं। केजरीवाल को जिससे भी चुनौती मिलती है उसे दूध में मक्खी की तरह उठा कर फेंक देते हैं। अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद अपनी ही पार्टी से मुंह मोड़ लिया। आप से विधायक रह चुकी आज उसी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल उनकी पोल खोल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here