
Bhopal: आज के दौड़ भाग भरी जीवन में शांति के दो पल बिताने भी काफी मुश्किल होते हैं। आज का महंगाई का दौर है, इस दौर में लोग चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा सके जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके परंतु ज्यादा पैसा कमाने के लिए 24 घंटे में से 12 घंटे काम करने की जरूरत पड़ती है।
ऐसे में कुछ ही समय में लोग तनावग्रस्त हो जाते हैं। जब लोग तरह से भर जाते हैं तो उनका मन काम में भी नहीं लगता इस स्थिति में लोगों का मन होता है कि वे कहीं बाहर शांति और सुकून के पल बिता सके और हैंग आउट कर सके। परंतु लोगों के दिमाग में यह चलता है कि शहर से बाहर कम समय में शांति और शुद्ध वातावरण का माहौल कहां मिलेगा।
यात्रा करना तो हर किसी को खूब भाता है फिर चाहे समुद्र की यात्रा हो या ऊंचे ऊंचे पहाड़ों की। ज्यादातर लोग अपने मन को शांत करने के लिए समुद्र के किनारे समय बिताना बेहद पसंद करते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से भारत के समुद्रों (Beaches Of India) की बात करेंगे जहां आप क्वालिटी समय बिता सकते हैं तो यह जाने विस्तार से।
पलोलेम बीच, गोवा (Palolem Beach Goa)
यदि आप हैंग आउट उतारने के लिए पार्टी जैसा माहौल चाहते हैं तो गोवा का पलोलेम बीच आपके लिए बेस्ट साबित होने वाला है। इस बीच में लोग पार्टी, सेमिनार, मसाज, योगा आदि के लिए आते है।
इस बीच में अन्य बीचों से ज्यादा भीड़ देखी जाती है। इस बीच के चारों तरफ नारियल के बड़े-बड़े पेड़ लगे हुए हैं साथ ही समुद्र की तरह नीला और स्वच्छ पानी देखने में काफी सुंदर नजर आता है। यह बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पर्यटक स्थल माना गया है।
राधानगर बीच, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Radhanagar Beach)
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) में हैवलॉक द्वीप पर स्थित राधानगर बीच भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। लोगों का मानना है कि यह बीच पूरे एशिया में सबसे खूबसूरत बीच है।
7. Radhanagar Beach, South Andaman pic.twitter.com/9SYGIUgFpQ
— Desi Thug (@desi_thug1) October 22, 2022
इस बीच का विवरण टाइम्स मैगजीन में भी दिया गया है। ज्यादातर कपल्स अपने हनीमून के लिए इसी बीच का चयन करते हैं। इस बीच की वॉटर एक्टिविटी काफी प्रसिद्ध है। यदि आप भी गर्मियों का बेस्ट समय बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए गोल्डन जगह हो सकती है।
अगोंडा बीच, गोवा (Agonda Beach Goa)
अगोड़ा बीच शांत और स्वच्छ माहौल के लिए जाना जाता है, यहां पर मस्ती मजाक नहीं बल्कि चारों तरफ शांति का माहौल होता है और लोग यहां सन बाथ के लिए आते है क्योंकि इस जगह की खासियत है कि लोग इस जगह पर सन बाथ का लुफ्त उठाते हैं। इस बीच का पानी आसमान की तरह एकदम नीला दिखाई पड़ता है जो देखने में काफी खूबसूरत नजर आते हैं।
ओम बीच गोकर्ण (Om Beach)
ओम बीच आध्यात्मिक दृष्टि से काफी महत्व का बीच है, इस बीच में अन्य बीजों की तरह शराब की पार्टी नहीं होती परंतु यदि आप शांति भरा माहौल चाहते हैं तो यह बीच आपके लिए किसी स्वर्ग के जैसा ही होने वाला है।
Sunset on gokarna ✨📍#gokarna #ombeach pic.twitter.com/bJA43hGaLx
— Baneful 🌟 (@SARAN64230442) February 4, 2023
अपने आकार के लिए प्रसिद्ध ओम बीच गोकर्ण शहर के अंतर्गत आता है इस बीच का नाम ओम इसलिए पड़ा क्योंकि यह दो चंद्राकार भिंडी को आपस में जोड़कर एक ओम की आकृति बनाता है इसीलिए इसे ओम बीच।
मालपे बीच कर्नाटक (Malpe Beach Udupi)
कोकोनट ऑयल के नाम से प्रसिद्ध कर्नाटक राज्य के अंतर्गत आता है। इस बीच में विशाल बेसाल्ट चट्टान देखने को मिलती हैं। ये बीच छोटे से द्वीपसेंट मैरी से करीब 15 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। इस बीच के चारों तरफ आपको बड़े-बड़े नारियल के वृक्ष दिखाई देते हैं।
पुरी बीच पूर्वी भारत का भाग
पूरी बीच (Puri Beach) बंगाल की खाड़ी की सीमा में स्थित पूर्वी भारत का एक सुंदर हिस्सा है। लोग इस बीच को आध्यात्मिक दृष्टि से देखते हैं। इस बीच की खासियत है कि सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक इस बीच की रेत के से खूबसूरत मूर्तियां का निर्माण करते है, इसीलिए इस बीच को स्वर्ण बीच के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप आध्यात्मिकता के साथ शांति के कुछ घंटे बताना चाहते हैं, तो यह बीच आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है।



