
Noida: हम जब एक बड़े शहर में रहते है, तो उस शहर की भाग दौड वाली जिंदगी में ही कही खो जाते है। लेकिन एक समय के बाद जब हम इस जिंदगी से थक जाते है, तो हमारा मन शांत करने के लिए और दौबारा से वही एनर्जी के साथ अपना कार्य करने के लिए हम वहा की भाग दौड़ वाली जिंदगी से थोडा समय निकालकर उस शहर की फेमस जगहों में जाना पसंद करते है।
ताकि हम उस शहर को और भी अच्छे से जान सके और अपनी जिंदगी में थोड़े से रंग भर सके। वैसे तो हर शहर में घूमने के लिए बहुत से फैमस प्लेसेस (Famous Places) होते है, जैसे मॉल, एडवेंचर पार्क, क्लब्स, म्यूजियम और हिस्टोरिकल प्लेसेस।
आप अगर नोएडा शहर (Noida City) में रहते है और आप दिल्ली या फिर गुरूग्राम की फेमस प्लेसेस में जाकर बोर हो चुके है। तो हम आपके लिए नोएडा शहर कि ऐसी फेमस जगहों के बारे में जानकारी लेकर आये है। जहॉं जाकर आप अपना वीकेंड मजेदार और खूबसूरत बना सकते है। आइये जानते है इन जगहों के बारें में।
वंडर थीम पार्क (Wonder Theme Park)
नोएडा शहर की बात की जाये, तो इस शहर में घूमने के लिए बहुत से खूबसूरत प्लेसेस (Beautiful Places) है। लेकिन उन सब में वर्ल्ड ऑफ वंडर थीम पार्क का नाम सबसे पहले आता है। यह पार्क बहुत ही खूबसूरत है। इस पार्क को वॉव पार्क भी कहा जाता है।
यह पार्क 10 एकड़ एरिया में फैला हुआ है। और इस पार्क में राइड्स के साथ साथ वॉटरराइड्स भी शामिल हैं। इस पार्क में करीब बीस सवारी,एक वाटर पार्क और गो कार्टिंग के लिए ट्रैक भी मौजदू है। जिससे आप पूरे दिन यहा रूकने को मजबूर हो जायेंगे।
इस पार्क में आकर्षणों के केन्द्र रॉकिनरोलर, फास्टफारवर्ड, चार्टस्मैशर्स, बिगबीट और हिप्पी हॉप है। इस पार्क में हर उम्र का व्यक्ति जा सकता है और यहा मजे करके अपना वीकेंड यादगार बना सकता है। यहा पर बच्चों, बुजुर्गो और वयस्कों के लिए अलग अलग फीस है। बच्चों के लिए 799 रुपए, वयस्कों के लिए 998 रुपए, और सीनियर सिटीजन के लिए 499 रुपए फीस है।
किडजानिया (KidZania)
अगर आपकी फैमिली है और आप चाहते है, कि आप अपने बच्चों के साथ नोएडा में खूबसूरत और मजेदार जगह घूमें। तो किडजानिया एक ऐसी जगह है, जहॉं आपको जरूर जाना चाहिए। बच्चो के लिए यह जगह बहुत ही अच्छी है।
यहां बच्चों के सीखने कि भी बहुत सी चीजें हे। यहॉं पर 100 से ज्यादा एक्टिविटी करने के लिए चीजें हैं। यहॉं केवल बच्चों के लिए ही नहीं बडों के लिए भी बहुत से खेल और एक्टिविटी है। यहॉं मजे करने के बाद आप खाना खाने के लिए आप यहॉं फूड कोर्ट जा सकते है। इस तरह आपका खेल के साथ खाना भी हो जाता है।
अगर हम किडज़ानिया की लोकेशन की बात करें तो यह 38 सेक्टर में टीजीआइपी मॉल के करीब स्थित है। इसकी चार्जेस की बात की जाये, तो बच्चों के लिए 1300 रुपए, अगर बहुत छोटे बच्चें हो तो 700 रुपए, व्यस्क के लिए 500 और सीनियर सिटीजन हो तो 400 रुपए का चार्ज लगता है।
डीएलएफ मॉल (DLF Mall)
वैसे हर शहर मे मॉल होते है और उन मॉल से शहर की पहचान होती है। मॉल में विभिन्न तरह की दुकानें और मनोरंजन के लिए चीजें मौजूद होती है। हर शहर के जैसे नोएडा में भी एक ऐसा मॉल है। जहॉं जाकर आपका दिन बन जाएगा। इस मॉल का नाम डीएलएफ मॉल है। यह यहा का बहुत ही फेमस मॉल है। यहॉं पर हर दिन लोगों की काफी भीड़ होती है।
यह मॉल नोएडा के 18 सेक्टर में स्थित है। यह मॉल करीब 2 मिलियन स्क्वायर फिट के एरिया में फैला हुआ है। और इसकी इसी विशेषता के कारण यह हमारे देश का सबसे बड़ा मॉल कहलाता है। यह मॉल 5 क्षेत्र में डिवाइड है। इस मॉल में 7 मंजिल है। और इस मॉल में 330 से ज्यादा ब्रांड शामिल हैं। जिससे जुड़ी हुई चीजें आप खरीद सकते है।
स्नो वर्ल्ड (Snow World)
गर्मी के दिनों में अगर आप नोएडा घूम रहे है। और चाहते है कि गर्मी के दिनों में भी आप सर्दियों के मजे ले। तो आपको यहा पर बर्फ भी देखने को मिल जायेगी। यह जगह डीएलएफ मॉल के अंदर है, जिसे स्नो वर्ल्ड के नाम से जाता है।
यह जगह नोएडा के सेक्टर 18 में है। यह पार्क एक स्नो थीम पार्क है। यहा के टेम्परेचर की बात की जाये तो यहा केवल 10 डिग्री का तापमान रहता है। इस जगह में आपको आकर लगेगा की जैसे आप कही बर्फीली वादियों वाली जगह आ गये है। इस जगह में आप फ्रेंड्स, फेमिली किसी के भी साथ आ सकते है। यहां पर आप बहुत सारी मस्ती भी कर सकते है।
यहा आप स्कीइंग, आइसस्केटिंग साथ ही स्नोस्लेजिंग और मस्ती करने के लिए बर्फ को हाथों में लेकर एक दूसरे के ऊपर फेंक कर मस्ती भी कर सकते हैं। नोएडा में जितने भी पर्यटन स्थल है, उनमें से स्नो वर्ल्ड बहुत ही अच्छा वीकेंड स्पेंड करने वाली और फैमिली के साथ मस्ती करने वाली सबसे बेस्ट जगहों में से एक हे।
ग्रांड वेनिस मॉल (The Grand Venice Mall)
ग्रांड वेनिस मॉल भी नोएडा की एक फैमस जगह है। यह जगह ग्रेटर नोएडा में है और इसमें जाने के बाद वेनिस में होने का फील आता है। इस मॉल में आर्टिफिशियल नहर भी है। जहां पर आप अपने परिवार के साथ गंडोला राइड के मजे ले सकते हैं। यहां पर इटालियन गाने बजाये जाते है। जिन्हें सुन कर आप इन गानों के साथ मजा कर सकते हैं।
इस मॉल में एक फूड कोर्ट मौजूद है। जहॉ पर सभी प्रकार का खाना मिलता हे। इसके अलावा इस मॉल में आपको रोमन मूर्तियां देखने को मिलती है। जिसे देख कर आपको एहसास होता है, कि आप वेनिस में है। यह जगह नोएडा की बहुत ही खूबसूरत जगह है यहा जा कर आपको बार बार यहा जाने का मन करने लगेगा।
यह थे नोएडा के कुछ फैमस प्लेसेस। अगर आप भी अपना वीकेंड मजेदार बनाना चाहते है, तो इन जगहो पर जरूर जाये। यहा जा कर आपकों अलग ही महसूस होगा ओर आप अपनी सारी थकान भूल कर इसमें ही खो जायेंगे।



