कभी भी किचिन का गुथा हुआ आंटा फ्रिज में नहीं रखना चाहिये, ऐसा करने से बचने का कारण जान लें

0
2850
dough on fridge
Side effects of keeping kneading dough on fridge in Hindi. Fridge main gutha aata nahi rakhen. Religious and scientific reasons.

Demo File Photo Credits: flickr

Bhopal: गर्मी हो या सर्दीयों का मौसम हमारी दैनिक जीवन में आदत हो चुकी है कि हम फल, सब्जियों से लेकर सभी खाद्य पदार्थों को फ्रिज में रखते हैं। खाद्य सामग्री खराब ना हो इसलिए हम उन्‍हें फ्रिज में रखना पसंद करते है।

इसके साथ ही आज के दोर में जहॉं महिलाऍं भी जॉब करती है। वह अपना समय बचाने के उद्देश्‍य से आमतौर पर उनकी यह आदत होती है, कि वह एक ही वक़्त में 2 से 3 दिन के लिए आटा गूँथ लेती हैं। ताकि बाद में उनका समय बचे और वह डायरेक्‍ट इसका इस्‍तेमाल करके रोटी बना ले।

वह एक समय में रोटी बनाने के लिए जितने भी आटे की ज़रूरत है, उसका इस्तेमाल कर लेती है, फिर जो भी आटा बचता है। उस गूँथे हुए आटे (Gutha Hua Aata) को वह फ्रिज (Fridge) में रख देती हैं। लेकिन आपको बता दे कि हर खाद्य सामान को फ्रिज में नहीं रखा जा सकता है। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते है जिनको हमे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए और इनका दौबारा वैसे ही उपयोग करने से बचना चाहिए।

ऐसी एक खाद्य सामाग्री जिनको फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, उनमें एक गूँथा हुआ आटा है। आज हम आपको यह बताएंगे कि गूँथा हुआ आटा (Kneaded Dough) रखने से क्‍या नुकसान होता है और हमें इसे फ्रिज में क्‍यों नहीं रखना चाहिए।

kneading dough on fridge
Keeping kneading dough on fridge.

आम तौर पर बात की जाये तो आटा गूँथने के बाद फ्रिज में रखने से कोई दिक्‍कत नहीं आती है। क्‍योंकि फ्रिज में इसको रखने से यह खराब नहीं होता है। आटे को एक टाइट डब्‍बे में बंद करके या फिर किसी पाउच में अच्‍छे से पैक करके रखा जा सकता है और साथ ही बात कि जाये समय कि तो केवल 48 घंटे तक ही हमें आटे को फ्रिज में रखना चाहिए और इस समय के बीच ही इसका उपयोग करना चाहिए।

इससे अधिक समय होने पर यह खराब होने लगता है और उपयोग करने लायक नहीं रह जाता है। पर आटे को गूथ कर रखना सही नहीं माना जाता है। अगर ऐसा किया जाता है, तो इससे कई तरह कि समस्‍याऍं पैदा होती है। आटे को गूँथ कर रखने से होने वाले नुकसान के कई धार्मिक, आयुर्वेदिक और वैज्ञानिक कारण है। आइये जानते है इन कारणों (Side effects of dough in fridge) के बारे में।

आयुर्वेद क्‍या कहता है

आयुर्वेद कि माना जाये तो आटा गूँथ कर फ्रिज में रखना सही नहीं होता है। क्‍योंकि उनके अनुसार आटा गूँथ कर रखने के बाद उससे बनाई गई रोटियाँ बासी कहलाती है और उन बासी रोटियों का टेस्‍ट अच्‍छा नहीं होता है।

इससे बनी रोटियॉं हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक भी होती है। इसमें कोई भी पौषक तत्‍व नहीं रह जाते है। इसलिए हमें एक समय में उतना ही आटा गूँथना चाहिए, जितना हमें उस समय जरूरत होती है। मतलब गूँथे आटे को हमें स्टोर करके नहीं रखना चाहिए।

धार्मिक कारणों को जानिए

धार्मिक तौर पर आटा गूँथ कर ना रखने के कई कारण है। जैसे कई लोगों कि ऐसी मान्यता होती है, कि अगर हम अपने घर में गूँथे हुए आटे को रख कर छोड़ देते है। तो इससे हमारे घरों में भूत और प्रेत जैसी बुरी और नकारात्मक शक्तियॉं प्रवेश करने के लिए आकर्षित हो जाती हैं। हालाँकि हम इस बात को नहीं मानते है। कुछ धार्मिक जानकारों ने यह भी कहा है की यह भूत प्रेत वाली बात केवल अंधविश्वास है। हाँ फ्रिज का रखा आता स्वस्थ के लिए कहीं से भी सही नहीं है, वह तो हानिकारक ही रहेगा, क्योंकि बासा जो है।

इसके अलावा अगर धार्मिक मान्‍यता कि बात मानी जाये, तो हम जो गूँथा हुआ आटा घर में रखते है। वह एक पिंड के शेप में हो जाता है। साथ ही माना जाता है कि गूँथा हुआ आटा मृत्‍यू प्राप्‍त कर चुकी मृत आत्‍मा के लिए चला जाता है। जिसकी वजह से हमारे घर और परिवार में अशांति, कलह और क्लेश आदि बुरी आदतों की समस्या पैदा हाने लगती है।

घार्मिक मान्यता अनुसार असुरी प्रवत्तियॉं आने लगती है

इसके साथ ही कुछ लोगों की ऐसा भी मान्‍यता है, कि बासी खाने को राक्षस खाया करते है। इसलिए बासी खाने को खाने वाले व्‍यक्‍तियों मे कई तरह की तामसिक और आसुरी आदते पैदा होने लग जाती है। इसीलिए हमें हमेशा ही कोशिश करनी चाहिए कि जब तक हमें किसी भी प्रकार की कोई मजबूरी ना हो तो बासी गूँथे हुए आटे का उपयोग करने से बचें। इसके अलावा पितृपक्ष से जुड़ी मान्‍यता है, कि घर में गूंथा हुआ आटा रात में फ्रिज में या फिर किसी भी जगह नहीं रखना चाहिए।

वैज्ञानिक कारण को भी जाने

अगर वैज्ञानिक करणों कि बात की जाये तो फ्रिज में रखे आटे के उपयोग करना हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। फ्रिज में रखा आटा कई घंटो का हो, तो उसमें रखा होने के कारण जब इसे बाहर खाना बनाने के लिए निकालते है। तो भले ही यह खराब नहीं हुआ रहता लेकिन यह बासा हो ही जाता है।

इससे जब हम रोटी बना कर खा लेते है। तो यह हमारे सेहत को नुकसान पहुँचाता है। ओर इससे कई तरह के रोग होने लगते है। जो कि सामान्‍य तो होते है, लेकिन हमें समझ नहीं आता कि यह रोग क्‍यों हो रहे है।

इस तरह हमने देखा कि गूँथा आटा घर में रखने से अलग अलग मान्‍यताऍं होती है और आप जिस भी चीज पर भरोसा करते है, उस हिसाब से ही आपको चीजें मान कर यह कार्य नहीं करना चाहिए। अगर आप धार्मिक कारणों में भरोसा ज्‍यादा रखते हैं। तो आपको गूँथा हुआ आटा बिल्‍कुल भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

हमारी तरफ से सलाह यह है कि हमें अपने घर में केवल उतना ही आटा गूँथना चाहिए। जितना हमें जरूरत होती है और जितने का हम उस समय उपयोग करने वाले वाले होते हैं। इसके बाद भी अगर ऐसा होता है, कि आटा बच जाये, तो कोशिश करनी चाहिए कि उसे ऐसे ही फ्रिज में रखने की जगह एक ऐसे बंद डिब्‍बे में रखे जिसमें हवा ना जा सके और फिर अगले दिन इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

ध्यान देना चाहिए कि 48 घंटे तक ही इसे फ्रिज मे रखे इससे ज्‍यादा नहीं। नहीं तो इससे आपकी सेहत में गलत प्रभाव पड़ने लगेगा क्‍योंकि इससे ज्‍यादा समय तक आटे को फ्रिज में रखने से हानिकारक फ्रिज की किरणें उसमें चली जाती है और फ्रिज में गूंथे हुए आटे में बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। जो हमारे हेल्‍थ के लिए नुकसानदायक होते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here