यदि आपकी कार पर गंदगी जमा हो गई है , तो इन सस्ते और आसान तरीकों से कार की सफाई कर लें

0
3993
Car Washing Tips
How to wash your car at home. What is the best thing to wash your car. Easy and helpful tips for washing your car at home.

Demo Photo Credits: Pixabay

Jabalpur: ब्रांड नई और सूंदर दिखने वाली कार पर हर कोई फ़िदा हो जाता हैं। भला यह कौन चाहेगा की उनकी कार भद्दी और पुरानी दिखे। सभी साफ-सुथरी और चमकती कार को पसंद करते हैं और तारीफ भी करते हैं। आज के दौर में तो एक चमकती कार अपने घर पर रखना मानो एक स्टेटस सिंबल हो गया है।

देश में कारों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। हर छोटे-बड़े परिवार में कारों की जरुरत महसूस की जाने लगी है। वहीं कार का मेंटेनेंस रखना भी जरुरी होता है। अब जो एक बार कार ले लेता है, तो हमेशा कारों की सर्विसिंग और पॉलिशिंग करवाते रहता हैं।

कार को हमेशा ब्रांड नई दिखाने के लिए हमेशा पॉलिशिंग करवाना बहुत ही अधिक खर्चीला हो जाता है। परन्तु आप चाहेंगे की आपकी कार हमेशा चमकती रहे, तो आज हम कुछ ऐसे सस्ते और आसान कार वाशिंग टिप्स (Car Wash Tips) बना रहे हैं। इनको अपनाकर आप अपनी कार को साफ़ करके चमका पाएंगे।

आम तौर पर कारों की चमक हमेशा बनाये रखने के लिए लोग कार पॉलिशिंग करवाते हैं। यहाँ तक के कुछ लोग अपनी कारों पर वैक्स कोटिंग भी करवाते हैं। ऐसा करवाने से कार फिरसे ब्रांड न्यू दिखने लगती है। आपको पता होना चाहिए की आप बहुत ही कम खर्चे में अपनी कार को ऐसी ही चमक दे सकते हैं।

ऐसा करने के लिए आपको बालों में इस्तेमाल किये जाने वाले कंडीशनर का उपयोग करना पड़ेगा। ज्ञात हो की जैसे हेयर कंडीशन आपके बालों को सिल्की और चमकदार बना देता हैं, ठीक उसी प्रकार कारों के पेंट पर भी असरदार होता हैं। अपनी कार को पानी से धोने के बाद इसमें कंडीशनर की एक लेयर को लगा दें। ऐसा करके इसे 5 मिनट तक छोड़ दे और फिर सादे पानी से धो लें। इससे आपकी कार को वैक्स वाली चमक प्राप्त हो जाएगी।

कारों पर लगे गाड़े दाग को मिटाने का आसान तरीका

कभी कभी कार पर गाड़े दाग भी लग जाया करते हैं, जो पानी से नहीं मिटते है। कार पर बहुत दिनों तक लगे दाग भी सभी कभी गहरे हो जाते हैं। तो ऐसे में स्पंज का इस्तेमाल करना सही रहता है।

Car Washing Demo Photo From Pixabay

स्पंज मुलायम होने के चलते कारों में लगे गाड़े दाग को मिटाने में बहुत असरदार होता है। कार को धोते वक़्त नॉर्मल डिशवॉशर के साथ इसे हल्के हाथों से यूज़ करें। जहाँ गाड़ा दाग है, वहां थोड़ा घिसकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

कभी कभी कार पर टार जैसे दाग लग जाते है, यूज़ ऐसे साफ़ करें

हमने देखा है की कई दफा कारों में टार जैसे दाग लग जाते हैं, जिसे मिटाना बहुत दिक्कतभरा होता है ऐसे में एक चीज़ को आपके किचन में आसानी से मिल जाएगी, वह काम आएगी। एक कप बेकिंग सोडा को एक गैलन साबुन के गर्म पानी में मिलाकर एक शक्तिशाली सफाई एजेंट बनाएं

टार के दाग को मिटाने के लिए दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट लगाएं, फिर इसे एक साफ़ और मुलायम कपड़े से टार पर हलके हांथों से घिसे। इसे कुछ देर सूखने दें और फिर गर्म पानी से धो लें। तार का दाग निकल जायेगा।

डीनेच्र्ड एल्कोहोल या पीनट बटर का इस्तेमाल

डीनेच्र्ड एल्कोहोल या पीनट बटर की मदद से टार हट जाता है। पीनट बटर या सॉलिड शोरटेनिंग को कार में लगे टार वाली जगह पर लगा कर उसे एक मिनट तक रखें। उसके बाद, कपड़े से साफ़ करने की कोशिश करें। ऐसा कुछ बार करने के बाद आपको रिजल्ट मिल जायेगा। डीनेच्र्ड एल्कोहोल टार और सैप को भी सही से मिटा देता है।

कार के डैशबोर्ड को ऐसे साफ़ करें

कार के डैशबोर्ड की सफाई के लिए किचन में इस्तेमाल किया जाने वाला ऑइल उत्तम है। डैशबोर्ड के लिए ऑलिव ऑइल सबसे परफेक्ट है, परन्तु असल में कोई भी तेल काम कर सकता है। थोड़ा-सा तेल इसकी ऐसी सफाई कर सकता है, जो नई कार में दिखती है। यदि आप तेल नहीं उपयोग करना चाहते, तो पेट्रोलियम जैली का उपयोग भी कर सकते हैं। यह चमक ले आएगा।

कार के शीशे में लगे वाइपर ब्लेड्स ऐसे साफ़ करें

कार के वाइपर ब्लेड्स अगर गंदे हैं, तो विंडशील्ड को साफ करने के लिए एक कप पानी में बहुत थोड़ा सा अमोनिया मिलाइए। फिर एक मुलायम कपड़ा इसमें भिगोकर ब्लेड्स साफ कर लें। इसके बाद सूखे कपड़े से भी साफ कर लें। इससे वह पूरी तरह से साफ़ हो जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here