
Narsinghgarh: वैसे तो बिना यात्रा के जीवन बिताया जा सकता है, परंतु एक अच्छे और बेहतरीन जीवन के लिए घूमना फिरना बेहद जरूरी है। घूमना फिरना ही वह विकल्प है जिसकी वजह से हम हमारी प्रकृति की प्राकृतिक और मानव की कलाओं से रूबरू हो पाते हैं।
भारत के अंदर कई ऐसी जगह है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ मानव द्वारा सुसज्जित और उनकी कलाओं से भी भारत के साथ-साथ अन्य विदेशों में भी प्रसिद्ध है। भारत के अंदर 28 राज्य हैं। हर राज्य अपनी कला और संस्कृति के साथ साथ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी जाने जाते हैं।
आज हम इस लेख के माध्यम से एक ऐसी जगह के बारे में बात करेंगे जिसके बारे में शायद आपने कभी सुना ही नहीं होगा। हम बात कर रहे हैं, मध्य प्रदेश राज्य के नरसिंहगढ़ की। यह शहर ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही बेहतरीन जगह है। जहां आप राजा रानी के महलों से रूबरू हो सकते हैं। आइए विस्तार से जाने इस जगह के बारे में।
धर्म की दृष्टि से जुड़ा है यह शहर
मध्य प्रदेश राज्य के राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाला नरसिंहगढ़ धर्म की दृष्टि से जुड़ा है। वर्ष 1681 में राजा दीवान पारसाराम के द्वारा इस शहर की स्थापना की गई थी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 83 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह शहर काफी खूबसूरत और ऐतिहासिक है।
इस शहर को भगवान नरसिंह के नाम से बसाया गया है। यह शहर नदी के किनारे बसे होने की वजह से बेहद खूबसूरत नजर आता है, साथ ही इस शहर के अंदर ढेरों मंदिर है। जो अपने पवित्र स्थान और प्राकृतिक सुंदरता के कारण प्रसिद्ध है। आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि इस जगह को एक्सप्लोरर करने के लिए सही वक्त कौन सा होगा।
आपको बता दें इस जगह पर घूमने के लिए सबसे बेहतरीन समय सर्दियों का होता है। जैसा कि हम जानते हैं गर्मी और बारिश के मौसम में कहीं भी घूमना काफी मुश्किल भरा होता है, परंतु सर्दी का मौसम ही एक ऐसा मौसम है जब हम अच्छी तरह इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं दिसंबर से फरवरी माह घूमने के लिए बेस्ट समय है।
इस जगह पहुंचने का मार्ग साथ ही प्रसिद्ध स्थान
यदि आपके मन में भी नरसिंहगढ़ जाने का प्लान बन रहा है और आप मार्ग के बारे में सोच रहे हैं कि कैसे पहुंचे उस जगह तक, तो आपको बता दें आप हवाई मार्ग रेल मार्ग और सड़क मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। यदि आपके मन में हवाई जहाज से जाने की ख्वाहिश है, तो आप भोपाल तक हवाई जहाज से जा सकते हैं और उसके बाद 80 किलोमीटर की दूरी बस या ऑटो से तय कर सकते हैं।
Please visit once! Specially in raining season july-sept! Mother nature blessed us! #MPTourism #HeartOfIndia #MegnificientMP #IncreadibleIndia #Narsinghgarh @ChouhanShivraj @MPTourism pic.twitter.com/PvZ4l96uGx
— Syed Kasim Ali (@BeingKasimAli) July 25, 2018
आपके मन में ट्रेन से जाने का विचार है तो आप को सबसे पास का रेलवे स्टेशन बियौरा रेलवे स्टेशन पड़ता है। जहां से नरसिंहगढ़ की दूरी मात्र 30 किलोमीटर है आप ऑटो या टैक्सी से आराम से नरसिंहगढ़ पहुंच सकते हैं।
Wildlife Sanctuary Narsinghgarh Nature Tracking Team pic.twitter.com/oUeysXNA7d
— Mahesh (@prajapatimpf) October 3, 2022
यदि आप सड़क मार्ग याने स्वयं के बाहर से जाना चाहते हैं। तो आपके लिए यह यात्रा और भी ज्यादा सुगम हो जाती है। अब बात आती है नरसिंहगढ़ में कौन कौन सी जगह है जिसे हम देख सकते हैं तो आइए जाने उन जगहों के बारे में।
नरसिंहगढ़ किला
राजा दीवान पारसराम के द्वारा नरसिंहगढ़ में इसके लिए की स्थापना 17वीं शताब्दी के समय की गई थी। यह किला 350 फीट ऊंचाई पर बना है। यह राजपूत, मुगल और मालवा शैली पर बना है। नरसिंहगढ़ का किला नरसिंहगढ़ का सबसे प्रसिद्ध स्थान माना जाता है। यह मध्य प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा किला माना गया है।
जल मंदिर
नरसिंहगढ़ का जल मंदिर भगवान शिव को समर्पित कर बनाया गया है यह परशुराम झील के बीच बीच बना है जो देखने में काफी सुंदर नजर आता है। चारों तरफ पानी ही पानी होने के कारण यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है, स्थानीय लोग नदी को और इस मंदिर को काफी दिव्य मानते हैं। इस जगह की मान्यता बहुत ही ज्यादा है इसीलिए दूर के शहरों से भी इस मंदिर के दर्शन के लिए लोग आते हैं।
नरसिंहगढ़ वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी
नरसिंहगढ़ वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी वर्ष 1974 में बनाई गई है। वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी करीब 57 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। जिन्हें पक्षियों से प्रेम है वह इस जगह आकर कई प्रजातियों के पक्षियों को देख सकते हैं और उनके विषय में जान सकते हैं।
Can you count the no??
Spotted deer at Narsinghgarh Sanctuary..#nature #wildearth #outdoor#beautiful #beauty #hope#MondayMotivation #positivityCre~MPTFS@susantananda3 @SudhaRamenIFS pic.twitter.com/7pJepTwOv7
— Ravindra Mani Tripathi (@RavindraIfs) July 12, 2021
नरसिंहगढ़ के प्रसिद्ध जगहों में श्यामजी सांका मंदिर, सोलह खंबा,हनुमानगढ़ी, मारुति नंदन मंदिर, कोटरा माता मंदिर, अर्जुन सागर, बड़ा महादेव मंदिर और राजगढ़ का किला आदि भी आते है। मध्यप्रदेश में घूमने के लिए यह सबसे बेहतरीन जगह है।



