अब आपका विदेश घूमने का सपना देश में ही पूरा हो जायेगा, भारत में ऐसा स्थान जो फ़्रांस से कम नहीं है

0
1172
Pondicherry
Pondicherry is known as Mini France in India. Why Pondicherry is know as The Paris of the East. A Tour Of Pondicherry, India's French City.

Jabalpur: सबको घूमने का शौक होता है, चाहे हनीमून मनाना है या गर्मी की छुटियां हो, हर कोई चाहता है वह कहीं परिवार के साथ समय व्यतीत करे और व्यक्ति अपने बजट के अनुसर घूमने की जगह पसंद करता है। हर व्यक्ति में विदेश घूमने का सपना होता है, लेकिन बड़े बजट के चलते विदेश घुमना सबके लिए बस में नहीं होता, क्योंकि विदेश यात्रा बहुत आसान भी नहीं होती और उसमें बहुत खर्च होता है।

आज की इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे स्थान के बारे में बता रहे हैं, जो हमारे देश में होते हुए भी विदेश से कम नहीं है, आप इस स्थान में घूमने जाते हैं, तो आपको विदेश की झलक देखने मिलेगी आप ऐसा महसूस करेंगे जैसे फ्रांस में घूम रहे हैं।

भारत का प्रसिद्ध स्थान जहां फ्रांस की झलक देखने को मिलती है

जिस जगह की बात कर रहे हैं उसका नाम है पांडिचेरी, यह तमिलनाडु में स्थित पर्यटक स्थल है, यहां घूमना आपको फ्रांस में घूमने जैसा फील देता है, क्योंकि 100 साल पहले तक यहां फ्रांसीसियों का जमावड़ा होता था। फ्रांसिसी सैनिक यहां रहे चुके हैं।

यहां के स्मारक प्राचीन चर्च प्राचीन मंदिर पुराने घर यह सब जिस तरह से बने हैं, सब फ्रांस की संस्कृति की याद दिलाते है, यह भारत के मुख्य पर्यटक स्थानों में से एक है, जहां घुमने लायक बहुत सारी जगह है। यहां के सुंदर समुद्र तट और प्राकृतिक नज़ारे इतने खूबसूरत हैं कि आपका मन ही नहीं भरेगा,चलिये आपको सुंदर जगह की जानकारी विस्तार से देते हैं।

पांडिचेरी, जहां की खूबसुरती देखते ही बनती है

दक्षिण भारत में पांडुचेरी चेन्नई से लगभाग 150 किलोमीटर दूर है, यह बंगाल की खाड़ी के तट पर है, यह एक केंद्र शासीत प्रदेश है, परिवार और दोस्तों के साथ छुटियां मनाने के लिए बहुत ही सुंदर जगह है। यहां समुद्र तट पर सूर्योदय, सूर्यास्त और जल गतिविधि का मजा ले सकते हैं।

यहां पुराने चर्च और म्यूजियम भी देखने लायक है, यहां का इतिहास बहुत पुराना है। इसका पुराना नाम वेद पुरी हुआ करता था, क्योंकि यहां कभी श्री अगस्त ऋषि रहा करते थे, इसीलिये यहां पुरानी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है।

यहां घूमने को इतना है कि आपका समय कम पड़ जाएगा

पांडिचेरी में चुन्नमबार में पैराडाइज नाम का बीच बहुत ही प्रसिद्ध है, यहां सुनहरी रेत पाई जाती है, जो लोगों को आकर्षित करती है, यहां सूर्योदय देखते ही बनता है, इसके अलावा पांडिचेरी में प्रोमेनेड बीच है, जिसकी लम्बाई लगभग 1.5 किलोमीटर तक है। यहाँ अच्छी खासी भीड देखी जा सकती है।

शाम के समय यहां टहलना और सन सेट देखना मन को खुश कर देता है, इसके अलावा पांडिचेरी में पुराने लाइट हाउस भी देखने लायक है, जिसे फ्रांसिसी शासन काल में बनाया गया था, इसके अलावा टाउन हॉल, वॉर मेमोरियल घुमने भी जा सकते हैं।

आपको कई प्रकार के फूड स्टॉल मिलेंगे, जो खाने के शौकीन लोगों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा पांडिचेरी में एक बॉटनिकल गार्डन है, जो लगभग 22 ऐकड में फ़ैला हुआ है जहां पौधों की कई प्रजाति पाई जाती हैं, यहां बहुत प्राचीन शिव भगवान का मंदिर है और श्री मनाकुला विनयगर मंदिर भगवान गणेश जी का चमत्कारिक मंदिर है जहाँ दूर-दूर से लोग भगवान के दर्शन करने आते हैं।

पांडिचेरी कैसे आए, क्या है सही मौसम

पांडिचेरी घूमने का सही मौसम सर्दीयों में रहता है, यहां आप नवंबर से फरवरी के बीच प्लान कर सकते हैं क्योंकि गर्मी के मौसम में यहां बहुत गर्मी होती है, जिसके करण तबीयत खराब होने का डर होता है। पांडिचेरी आना बहुत ही आसान है, यह लगभग भारत के हर हिस्से से सड़क मार्ग रेल मार्ग और वायु मार्ग से जुड़ा हुआ है।

आप अगर रेल यात्रा करते हैं, तो विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन पांडिचेरी का मेन स्टेशन है, जो सभी मुखिया शहरों से जुड़ा हुआ है हवाई यात्रियों के लिए पांडिचेरी हवाई अड्डा प्रमुख हवाई अड्डा है, जहां से टैक्सी सुविधा मिलती है। सड़क मार्ग से आने वाले लोगों के लिए चेन्नई और बेंगलुरु से आना काफी सुविधा जनक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here