
Delhi: ट्रैवलिंग तो हर किसी की ख्वाहिश होती है। हर कोई घूमना फिरना चाहता है। सप्ताह के वर्किंग दिनों में काम करने के बाद उन्हें मात्र 2 दिन मिलते है। खुद के लिए उन दो दिनों में लोग खुद को फ्रेश करने के लिये कही होटलिंग करते है या किसी आस पास के रिसोर्ट में जाते है, जो काफी महंगा होता है।
अगर हम कहे की कम दाम में घर जैसे माहौल के साथ गांव जैसी शांति हो तो आपके मन में क्या विचार आएगा की ऐसा संभव है, तो हम आपको बता दें, ऐसा बिल्कुल संभव है।
इस वीकेंड आप लग्जरी होटल (Luxury Hotels) का खर्चा बचा सकते है। क्योंकि आपका काम तो मात्र 500 से 1000 के बीच बहुत ही सरलता से हो जाएगा। इतने ही पैसे में आपको एक प्यारा सा रूम और उसके साथ आपको एक दम देसी स्टाइल की कई एक्टिविटीज करने के लिए मिलेगी, जो आपको अपने बचपन और गांव की याद दिला देगा।
अब आपके दिमाग में आ रहा होगा की ऐसी जगह आखिर है कहाँ? तो आपको बता दे कि ये जगह दिल्ली के अंदर ही मौजूद हैं। शायद आप थोड़े अचंभित होंगे की हमें क्यों नहीं पता लगा, तो आइए आज हम आपको दिल्ली में ही मौजूद शानदार फार्म हाउस के बारे में जरुरी जानकारी देंगे। जहाँ आप आसानी से कम दम में फुल मस्ती कर सकते हैं। तो फिर चलते है, आगे की जानकारी के लिए।
चोखी ढाणी-Chokhi Dhani
चोखी ढाणी जयपुर की सबसे मशहूर जगह में से एक है। यहां आप एक अलग ही कल्चर से रूबरू होंगे। परंतु बहुत से लोग हैं, जो चोखी ढाणी जाने में असमर्थ है। देशभर में बहुत से शहर में चोखी ढाणी की थीम पर कई और चोखी ढाणी बनाई गई हैं, तो आप उस जगह जाकर जयपुर की चोखी ढाणी के जैसे ही एन्जॉय कर सकते हैं।
अगर आप मनोरंजन के लिए फार्म हाउस का चुनाव करते है तो चोखी ढाणी का किसी से भी कोई कॉम्पिटिशन नहीं। यहां गांव की शांति वाले मौहोल को एन्जॉय कर सकते है। चुकी चोखी ढाणी फार्म हाउस राजस्थान के फेमस जगह की थीम से बनाया गया है। इसलिए हर जगह की चोखी ढाणी में राजस्थानी व्यंजन मिलते है, जो कि काफी स्वादिष्ठ होते है।
यहाँ पर खाने के साथ ही आपको राजस्थानी संस्कृति का की झलक देखने मिलेगी। दिल्ली के अंदर यह जगह 64वां मील का पत्थर, NH-1, गनौर, हरियाणा में है जिसकी दिल्ली से दूरी लगभग 251 किमी है।
गोल्डन टर्टल फार्म (Golden Turtle Farm)
गोल्डन टर्टल फार्म को आमोद के नाम से भी जाना जाता है। यह फार्म गुड़गांव से 45 मिनट की दूरी पर बना है और यहाँ पर सभी आधुनिक सुख-सुविधाओं उपलब्ध है। यह प्रॉपर्टी मानेसर में स्थित है।
#AamodGoldenTurtleFarmManesar in #Gurgaon, is a superb hotel. In Gurgaon, #AamodGoldenTurtle #FarmManesar #offersonlinebooking and comfortable living. Contact Aamod Golden Turtle Farm Manesar in Gurgaon for tariffs.
For Booking 91 7428822220
Website https://t.co/dIJCQ1UlHb pic.twitter.com/hDLLJRkswT— GDS HOTELS (@GDSHOTELS1) July 23, 2018
इस फार्म में आधुनिक समय की कई सारी एक्टिविटीज़ हैं, जैसे स्विमिंग, गोल्फ़, क्रिकेट, फ़ुटबॉल, फ़ॉस्बॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और कैरम आदि यहाँ आप हर चीज़ का आनंद ले सकते है और यहां स्पा और मसाज की सुविधा भी है। उसका भी आप मजे ले सकते हैं। गोल्डन टर्टल फार्म का पता बी14, बिलासपुर चौक, मानेसर है, जो दिल्ली से 70.9 किमी दूर है।
ओमेरा द फार्म स्टे (Omera The Farm Stay)
ओमेरा फार्म हाउस गुरुग्राम के पास बना हुआ है। यह दिल्ली के काफी करीब है और पास में ही घूमने के लिए बेस्ट फार्महाउस में से एक है, यहाँ मिट्टी से बनी झोपड़ियां बनाई गई है, जो पूरी तरह गांव वाला लुक देती हैं।
अगर आप दिल्ली की गर्मी से तंग आ चुके हैं, तो इस वीकेंड ओमेरा फार्म हाउस पर जरूर जाये। यहां मिटटी से बनी झोपड़ियां गर्मियों में भी ठंडी का मौहोल बना देती हैं। यहाँ पर एक आउटडोर जिम, एक पूल और एक बड़ा सा हरा-भरा बगीचा देखने को मिलेगा। दिल्ली के करीब गुरुग्राम में रहने के लिए ये जगह बेस्ट जगहों में से एक है। इस जगह का पता सेक्टर 111 बजघेरा, गुरुग्राम (गुड़गांव) है, जो दिल्ली से 25.6 किमी दूर है।
प्रतापगढ़ फार्म (Pratapgarh Farms and Resorts)
प्रतापगढ़ फार्म में आपको प्रकृति की सुंदरता देखने को मिलती है। यहां आकर आप एक अद्भुत अनुभव की अनुभूति करते है। दिल्ली से मात्र 55 किमी की दूरी हरियाणा (Haryana) के झज्जर मे यह फार्म बना हुआ है। आप यहाँ के हरे-भरे बगीचों और प्राकृतिक नजारे को देख कर हैरान हो जाएंगे।
यहाँ पर कुछ ऐसी जगह है, जहां आप कई तरह की एक्टिविटीज करके अपने दिन को बहुत खास बना सकते हैं। विभिन्न प्रकार की सवारी, एथनिक गेम्स और ऑउटडोर खेलो से लेकर इनडोर एक्टिविटीज तक है। आप यहां अपने बचपन को दोवारा जी सकते है। प्रतापगढ़ फार्म का पता पटौदी रोड जिला झज्जर जो दिल्ली से 56.6 किमी दूर है।



