Presentation Image
Lucknow/Uttar Pradesh: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को हारने के लिए कमर कास ली है। प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को मई महीने में गेहूं और चावल के साथ दाल भी फ्री में दी जाएगी। खबर अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हर कार्ड में एक किलो दाल भी दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस संकट के कारण लॉकडाउन में गरीब परिवारों को राहत देने के लिए मुफ्त राशन की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी ने इस योजना के तहत 15 अप्रैल से 5 किलो चावल फ्री उपलब्ध करा रही है। वैसे तो इसी महीने से दाल भी दी जानी थी, परन्तु दाल का आवंटन वक़्त पर न होने के चलते इसका वितरण अब मई महीने किया जाएगा। मई महीने में अप्रैल की भी दाल उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाली जाएगी। मतलब अब मई माह में प्रत्येक राशन कार्ड धारक को 2 किलो दाल भी फ्री मिलेगी।
सभी राशन कार्ड धारकों को फ्री दाल दी जाएगी
आपको बता दें की अधिकतर जिलों में अरहर की दाल देने की तैयारी है। सहारनपुर मंडल सहित कई जगहों पर उड़द समेत अन्न दालें दी जाएंगी। उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग के मुताबिक़ अगले माह सभी राशन कार्ड धारकों को फ्री दाल दी जाएगी। अगले महीने अप्रैल माह की भी दाल सभी राशनकार्ड धारकों को प्रदान की जाएगी। कोरोना संक्रमण की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अब तक 2.29 लाख नए राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे कि मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को राशन मिल सके।
इसके अलावा योगी अब सकती भी दिखा रहे है। CM योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराना बहुत जरूरी है। इसलिए उत्तरप्रदेश के अंदर और बाहर के आवागमन को सख्ती से रोका जाए। योगी ने लखनऊ के सदर क्षेत्र के पूर्ण सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए और कहा कि अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में पूल टेस्टिंग की हो। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए प्लाज्मा थेरेपी को आगे बढ़ाया जाए।
CM योगी की घंटे से अधिक वक़्त तक समीक्षा बैठक
अपने पिता के शोक के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-11 के साथ 2 घंटे से अधिक वक़्त तक समीक्षा बैठक की और लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए अहम निर्देश दिए। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने पर जोर देते हुए कहा कि क्वारंटीन किए गए लोगों को आवश्यक दूरी बनाकर रखा जाए।
आगे CM योगी ने कहा की कोरोना के मरीज़ों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता सही से की जाए। इसलिए अधिकारी यह जांच लें कि सभी एल-1, एल-2 तथा एल-3 श्रेणी के चिकित्सालयों में आक्सीजन उपलब्ध है। उन्होंने निर्देश दिए कि शेल्टर होम से घर भेजे गए लोगों तथा कोटा से लौटे स्टूडेंट्स को होम क्वारंटीन में रखा जाए और सभी को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर ‘1076’ के बारे में बताया जाए।
मुख्यमंत्री योगी ने मज़दूरों की फिक्र भी की
मुख्यमंत्री योगी ने Students के बाद अब मज़दूरों पर विचार करते हुए कहा की अन्य राज्यों से उत्तरप्रदेश लौटे मज़दूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्य योजना बनाकर उसे लागू करने के निर्देश दिए जाएँ। सभी नोडल अधिकारी फोन पर उपलब्ध रहते हुए लोगों की दिक्कतों को सुनें और उनका निस्तारण कराएं।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को आरोग्य सेतुएप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराया जाए। शेल्टर होम और कम्युनिटी किचेन को नियमित तौर पर सैनिटाइज किया जाए। इनमें कार्यरत लोगों का मेडिकल टेस्ट कराया जाए।



