Mumbai: आज कोरोना संकट के बीच भारत और भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio में हिस्सा खरीदने के बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने बताया है कि अभी दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है, किन्तु मैं भारत में अपने काम पर एक अपडेट शेयर करना चाहता हूं।
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक अब Reliance Jio Platforms के साथ मिलकर काम कर रही है। मार्क ने बताया की हम एक वित्तीय निवेश कर रहे हैं और इससे भी अधिक, हम कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं पर एक साथ काम करने वाले हैं, जो सारे भारत में लोगों को बिजनेस के नए अवसर देगा। आपको बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Facebook ने भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio में 9.99 फीसदी हिस्सा 43, 574 करोड़ रुपये में खरीदा है।
फेसबुक CEO मार्क जकरबर्ग ने कहा, मैं मुकेश अंबानी और पूरी Jio टीम को उनकी साझेदारी के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं नई डील को लेकर बहुत रोमांचुत हूं। आपको बता दें की Facebook और WhattsApp का उपयोग भारत के अधिकतर लोग करते है। इसके अलावा भारत इस वक़्त एक बड़े डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन (डिजिटल क्रांति) के युग में है और Reliance Jio इस वक़्त करोड़ों भारतीय और छोटे बिजनेसमैन के लिए बिज़नेस आसान करने में बहुत ही कारगर है। Reliance Jio, भारत के छोटे बिज़नेसमेन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने में सहायता प्रदान करने में बहुत कारगर है।
#Facebook to invest Rs 43574 Crore in Jio Platforms for a 9.99% stake, #Reliance Industries Ltd announced in a release. It said this is the largest FDI for minority investment in India.#RelianceJio #MarkZuckerberg #JioFacebook #Jio #MukeshAmbani #Update pic.twitter.com/wCjdkdzYrc
— First India (@thefirstindia) April 22, 2020
खबर के अनुसार मार्क जकरबर्ग ने बताया है कि यह अभी के समय में बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि छोटे बिज़नेस किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरुरी होते हैं और उन्हें किसी सहायता की जरुरत अवश्य होती है। भारत में 6 करोड़ से अधिक छोटे व्यवसाय हैं और लाखों लोग उनमे नौकरियों के लिए डिपेंड हैं। इन छोटे व्यवसाय से ही अनेक लोग भी जुड़े हुए है।
अभी कोरोना लॉक डाउन चल रहा है, ऐसी स्थिरी में दुनियाभर के लोगो को डिजिटल उपकरणों की जरुरत होती है, जिन पर वे भरोसा कर सकें और कस्टमर्स के साथ बातचीत कर सकें और अपने बिज़नेस को आगे बढ़ा सकें। यह ऐसी चीज है। अतः हम भारत में लोगों और व्यवसायों की मदद के लिए Jio के साथ साझेदारी कर रहे हैं और बिज़नेस के नए अवसर पैदा कर रहे हैं।
.@Facebook has announced an investment of 5.7 billion dollars or ₹43,574 cr in @reliancejio for a 9.99% stake, making this the largest technology sector FDI in India. Mukesh Ambani, Chairman & MD, talks about the #FacebookRelJiodeal pic.twitter.com/QuYCbg5nip
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18News) April 22, 2020
भारतीय बिज़नेस जगत में इस फसबबक और जिओ के मेल से लोगो को नए अवसर प्राप्त होंगे और बहुत से लोगो को आमदनी के नए अवसर भी मिलेंगे। आपको बता दें की फेसबुक और व्हाट्सअप से लोगो के संचार माध्यम और बातचीत बहुत ही आसान हो गई है। सबसे बड़ी बात की यह लोगो को बिज़नेस ने भी बहुत मदद करता है।



