Presentation Image
नई दिल्ली: पूरी दुनिया पर कहर बरपा रहा कोरोना संकट अब अधिक विकराल होता जा रहा है। भारत के अलावा अनेक देशों में मानव जीवन को नष्ट किये जा रहा हैं। आधुनिक युग में यह मानव जाति के लिए सबसे बड़ी त्रासदी के तौर पर देखि जा रही है। किन्तु इस आपदा के बारे में नास्त्रेदमस, सिल्विया ब्राउन, बाबा वेंगा, जीन डिक्सन, भारत के बाल ज्योतिषी अभिज्ञ आनंद जैसे भविष्यविदों ने पहले भी आगाह कर दिया था।
आपको बता दें की एक वायरल पोस्ट में बताया गया है की 500 साल पहले तुलसीदास जी ने कोरोना के बारे भविष्यवाणी कर दी थी। गोस्वामी तुलसीदास ने 1574 ईस्वी(1631 विक्रम संवत्) को मंगलवार श्रीरामनवमी के दिन रामचरित मानस की रचना शुरु की थी। सनातन धर्म का ये अद्वितीय ग्रंथ महादेव की नगरी वाराणसी में लिखा गया था। इस ग्रंथ में भविष्य के बारे में कई संकेत भी मिलते हैं।
पोस्ट में बताया गए है की रामचरित मानस का आखिरी अध्याय उत्तरकांड के नाम से जाना जाता है। इसमें रावण वध के बाद राम राज्य और भविष्य की घटनाओं का वर्णन है। इसी उत्तरकांड की चौपाई संख्या 120 में कोरोना संकट के लक्षणों का वर्णन किया गया है।
इन पंक्तियों में साफ़ तौर पर बताया गया है कि चमगादड़ के कारण महामारी फैलेगी। जिसकी वजह से लोगों को बहुत दुख होगा। कफ, सर्दी, खांसी की बढ़ोतरी होगी। सीने में जलन होगी। तेज बुखार की वजह से लोग अचेत हो जाएंगे। इस बीमारी का इलाज समाधि अर्थात एकांतवास (मतलब लॉक डाउन) करने से होगा। इसके अतिरिक्त कोई और उपाय काम नहीं आएगा।
500 साल पहले गई तुलसीदास जी ने भी इस कोरोना वायरस की भविष्यवाणी कर दी थी। ऐसा एक वायरल लेख में बताया गया है। अदभुत। pic.twitter.com/T6NnPrD51i
— Nitin Uploader (@NitinUploader) April 21, 2020
इनके अलावा भारत के बाल ज्योतिषी अभिज्ञ आनंद ने भी 2019 में कोरोना आने के कुछ महीने पहले ही कोरोना की भविष्यवाणी के दी थी। अभिज्ञ आनंद कोरोना के चलते मतलब कोरोना महामारी पर की गई अपनी भविष्यवाणी को लेकर आज चर्चा में हैं। अभिज्ञ आनंद ने पिछले साल कोरोनोवायरस महामारी से भी पहले भविष्यवाणी की थी कि परिवहन उद्योग जल्द ही धराशाही हो जाएगा।
22 अगस्त 2019 में जब अभिज्ञ आनंद ने कोरोना वायरस पर अपनी भविष्यवाणी की थी, तब उन्हें और उनके भविष्यवाणी को किसी ने भी तजब्बो नहीं दिया था, क्योंकि इसका किसी को भी तनिक भी आभास नहीं था। परन्तु अब पूरी दुनिया अभिज्ञ आनंद को सुनना चाहती है और आज की सबसे बड़े संकट कोरोना वायरस को लेकर हर सवाल का जवाब जानना चाहती है।
अभिज्ञ आनंद का अपना यूट्यूब चैनल है जिसका नाम कॉन्शेन्स (Conscience) है और उनके इस ज्योतिषीय और भविष्यवाणी वाले चैनल पर पचास लाख सब्सक्राइबर हैं। आपको बता दें की अभिग्य आनंद ने अपने यूट्यूब चैनल में 22 अगस्त 2019 में ही बता दिया था कि दुनिया में मनुष्यों और वायरस के बीच नवंबर से जंग का दौर शुरु हो जायेगा। ज्योतिषीय गणना के आधार पर की गई इस भविष्यवाणी के अगले हिस्से में आनंद ने कहा था कि इस जंग का असर 31 मार्च 2020 को सबसे ज्यादा देखा जाएगा और 6 माह में ये बीमारी पूरी दुनिया पर हावी हो जायेगी।
आगे अभिज्ञ आनंद की भविष्यवाणी में दावा किया है की 29 मई 2020 को पृथ्वी इस कठिन दौर से मुक्त हो सकेगी और इस वायरस के फैलाव में कमी आनी शुरू हो जायेगी। अभिज्ञ आनंद ने अपने यूट्यूब चैनल में अपनी भविष्यवाणी में बताया कि 29 मई को अंतरिक्ष में ग्रहीय योग बदल जाएंगे और उनके बदलने से उनसे बनने वाले समीकरण भी बदलेंगे। फिर वह समय भी आएगा, जब कोरोना के कहर से दुनिया को राहत मिलनी शुरू हो जायेगी।





