ठागो से सावधान, आपका 100, 200 और 500 का नोट नकली तो नहीं, ऐसे करें असली नोट की पहचान

0
1565
How to check note ru
How to identify fake currency notes. How to check 100, 200 and 500 ru note. Here Your simple guide to checking banknotes. Indian notes checking tips in Hindi.

Delhi: नवंबर 8 2016 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय टेलीविजन पर आए और घोषणा किये कि सभी 500 रुपये 1000 रुपये के नोट आधी रात तक अमान्य हो जाएंगे। रात 8 बजे की घोषणा, जिसका उद्देश्य था भारत सरकार से छिपा हुआ धन जिसे काला धन भी कहा जाता है, उसको बाहर निकालना है, आधी रात तक प्रचलन में लगभग 86 प्रतिशत मुद्रा अमान्य हो गई थी।

नोटबंदी के बाद से बाजार में नकली नोटों का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। कुछ महीनों पहले ही नोट की सुरक्षा को लेकर RBI ने सतर्क किया था। वक़्त वक़्त पर वह नोटो की सुरक्षा को और भी बढ़ाती रहती है। फिर भी अक्सर फर्जी नोटों (Fake Notes) की खबरें सुनने को मिलती है।

RBI ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि साल 2020-21 में 5.45 करोड़ रुपये से अधिक के नकली नोट पकड़े गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय साल 2020-21 में कुल 2,08,625 नकली नोट पकड़े गए हैं। इनमें सबसे ज्यादातर 100 रुपये के नोट हैं।

कुल 11073600 रुपये मूल्‍य के 100 के नोट पकड़े गए हैं। यही नोट हमारे दैनिक लेन-देन का हिस्सा हैं। अगर आपको 100 रुपये के असली और नकली नोट की पहचान करनी है, तो इसके लिए सरल तरीका बता रहे हैं।

100 रुपये के असली नए नोट की पहचान (Original New Note identify) करने का पहला तरीका है की असली नोट पर सामने के ओर दोनों हिस्से पर देवनागरी में 100 लिखा है। वहीं नोट के मध्य में महात्मा गांधी की तस्वीर लगी है। साथ ही 100 रुपये के असली नोट पर RBI, भारत, INDIA और 100 छोटे छोटे अक्षरों में लिखा है।

100 रुपये या उससे अधिक के कीमत वाले नोट पर महात्मा गांधी का चित्र (Mahatma Gandhi Picture), रिजर्व बैंक की सील (Seal of RBI), गारंटी और प्रॉमिस क्लॉज, अशोक स्तंभ, आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर और दृष्टिहीन लोगों के लिए पहचान-चिन्ह इंटैग्लियो में प्रिंटेड (Intaglio Printing) होते हैं।

200, 500 और 2000 रुपये के नोट पर यह मूल्य एक स्याही से लिखा होता है, जिसका रंग परिवर्तित होता है, जब नोट को समतल स्थिति में रखा जाता है, तो इन संख्याओं का रंग हरा दिखाई देता है, परंतु जब इन्हें थोड़ा टेढ़ा किया जाता है तो यह नीले रंग में परिवर्तित हो जाता है।

नोट को किसी भी लाइट की ओर 45 डिग्री के एंगल पर रख के देखने पर यहां पर देवनागरी में 500 लिखा हुआ दिखता है। पहले के नोट से तुलना करें, तो महात्मा गांधी की फोटो का अभिविन्यास और स्थान (Orientation And Position) थोड़ा अलग है। नोट को हल्का मोड़ेंगे तो सुरक्षा थ्रीड का रंग हरा से नीला हो जाता है।

पुराने नोट की तुलना में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और RBI का लोगो दाहिनी ओर कर दिया गया है। यहां महात्मा गांधी की तस्वीर है और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी है। 500 के नोट की छपाई का वर्ष लिखा हुआ है। मध्य की ओर लैंग्वेज पैनल है। नारे के साथ स्वच्छ भारत का चिन्ह मुद्रित है।

बैंक के 10, 20, और 50 मूल्य के नोट पर सामने की ओर पर सिल्वर रंग की मशीन पढ़ने योग्य सुरक्षा धागा होता है। यह सुरक्षा धागा अल्ट्रावायलेट प्रकाश में रखने पर पीले रंग जेसा नजर आता है। रोशनी के विपरीत रखने पर यह एक सीधी रेखा में दिखाई देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here