
Presentation File Photo
Jabalpur: सफर रेल का हो या फिर प्लेन का दिलचस्प तो होता ही है। लोग अपनी छुट्टियां मनाने या फिर किसी मेहमान के यहां रुकने जाते हैं तो ज्यादातर लोग रेलवे का सहारा ज्यादा लेते हैं, हवाई जहाज में यात्रा करते समय लोगों की अच्छी खासी चेकिंग होती है।
उसके बाद ही उन्हें हवाई जहाज में बैठने की परमिशन मिलती है। परंतु कुछ लोग इस बात से अनजान है कि कुछ चीजों को अपने साथ ले जाना रेलवे के द्वारा भी मना किया जाता है। लंबे सफर के दौरान अक्सर व्यक्ति हर जरूरी चीज को अपने साथ ले जाने की कोशिश करता है, परंतु कभी-कभी उन सामानों को ले जाने के लिए रेलवे मंत्रालय और किसी भी परिवहन के द्वारा मनाही होती है।

आज इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि व्यक्ति को रेलवे में यात्रा करते समय चीजों को ले जाना आपको अपराधी बना सकता है। इसीलिए जो व्यक्ति अक्सर रेलवे (Indian Railway) में लंबा सफर तय करता रहता है, उसके लिए यह लेख ज्ञानवर्धक साबित होने वाला है तो आइए जाने क्या है वे चीज है।
1. पटाखे हैं पूर्ण रूप से वर्जित
रेलवे मंत्रालय के द्वारा यात्रियों को साफ तौर पर मना किया जाता है कि ट्रेन में यात्रा करते वक्त यात्री अपने साथ किसी भी प्रकार का विस्फोटक जैसे पटाखे (Crackers) अपने साथ ना रखें, वरना उन्हें भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
अक्सर लोग बड़े शहरों से छोटे शहर के लिए दिवाली की समय पटाखे लेकर जाते हैं और अपने शहर में बेचते हैं। पटाखे के व्यापार के लिए व्यापारी को अपना खुद का वाहन उपयोग करने की सलाह दी जाती है ना कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की और निर्देशों के बाद भी गलती करता है, तो उसको सजा होना लाजमी होता है।
2. LP गैस सिलेंडर (LP Gas Cylinder)
अक्सर व्यक्ति लंबे सफर के दौरान पैसेंजर या फिर कोई भी व्यक्ति जो सिलेंडर चोरी जैसे अपराध को अंजाम देता है। भागने के उद्देश्य से ट्रेनों में सफर के दौरान सिलेंडर ले जाता है और पकड़ा जाता है, तो उस व्यक्ति को सजा हो सकती है, क्योंकि रेलवे ने अपने निर्देशों में मना की हुई चीजों को सफर के दौरान अपने साथ रखना जुर्म है। ऐसा करते पाया गया तो उस पर मुकदमा दायर कर उसे सजा दिलवाने की जिम्मेदारी रेलवे मंत्रालय की होती है इसके लिए व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होता है।
3. एसिड (Acid)
तेजाब तो राह पर चलते हुए आदमी को ले जाने के भी परमिशन नहीं है क्योंकि लोग तेजाब के माध्यम से बड़े-बड़े क्राइम को अंजाम देते हैं। इन बैन चीजों को लोग यदि अपने साथ सफर के दौरान रखते हैं और पकड़ा जाते हैं, तो इस पर धारा 161 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और मंत्रालय के द्वारा आपसे जुर्माना भी वसूला जाएगा इसीलिए किसी भी काम को जायज तरीके से करें तो ज्यादा बेहतर होगा वरना इसे अपराध की श्रेणी में रखा जाता है।
ट्रेन में सफर करते समय कुछ चीजों पर बरतें सावधानी
जैसा कि हम जानते हैं कि ट्रेन एक साथ लाखों लोगों को लेकर सफर कर सकती है, जिस वजह से उस रेल का पूरा मार्ग लोहे से बना होता है और रेल भी पूरी तरह लोहे की बनी होती है इसीलिए रेल जितनी सुविधाजनक होती है उतनी ही खतरनाक भी होती है।

लोग अक्सर चलती हुई ट्रेन (Train) में भी चढ़ने की कोशिश करते है, जो हादसे को बुलावा देता है, इसके अलावा व्यक्ति चलती हुई ट्रेन में दरवाजे पर खड़े होकर फोन पर बात करते हैं यह भी खतरे का संकेत है, इसीलिए लोगों को इन चीजों से बचना चाहिए।
दोस्तों हम आपसे इतना ही कहना चाहेंगे कि ट्रेन लोगों को यातायात की सुविधा के लिए बनाई गई है, इसीलिए उसके लिए कुछ सुरक्षाए भी निर्धारित की गई है। एक अच्छे नागरिक की तरह यात्रियों को यातायात के सभी नियमों का पालन करना चाहिए और टिकट के साथ यात्रा करनी चाहिए यह एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य है।



