देश के इस राज्य में स्थित ये ट्री हाउस रिसोर्ट आपको प्राकृतिक ख़ूबसूरती के बीच यादगार लम्हे देंगे

0
966
Treehouse Resorts India
These Are Best Treehouse Resorts In India Where You Can Plain Family Weekend. Awesome Treehouse Resorts During Kerala Trip.

File Photo Credits: Twitter

Delhi: संपूर्ण विश्व में कई ऐसी जगह है। जो प्राकृतिक सुंदरताओं का भंडार है। एक बार देखने के बाद उसे बार बार देखने का मन करता है। हम सोच भी नहीं सकते की दुनिया में ऐसा भी कुछ जगह है। वो है तो प्राकृतिक पर उसमे थोड़ा सा सुधार करके उसे और सुन्दर और सुविधाजनक बना दिया गया है। परंतु उसकी प्राकृतिक सुंदरता को कोई नुकसान नहीं पहुचाया।

हर समय घर में रहने वाला शख्स और जॉब से बंधा इंसान अपने लिए तो समय ही नहीं निकाल पता उसके मन में भी कुछ समय एन्जॉय करने की चाहत होती है और एन्जॉयमेंट के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन ट्रैवलिंग है। घूमने फिरने के बाद इंसान एक दम तरोताजा हो जाता है और दोवारा से अपना काम पहले से और अच्छा कर पाता है।

सभी लोग अपने स्तर से मनोरंजन का विकल्प निकालते है कुछ लोगो को घूमना पसंद होता है। कुछ लोग मूवी देख कर खुश होते है। तो कुछ लोग नशे को अपना मनोरंजन मानते है। आज हम बात करेंगे दुनिया की कुछ खूबसूरत जगहों की जहा पर प्रकृति का स्वर्ग है। हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते की प्रकृति ने हमें इतना सुंदर तोहफा दिया है।

आपको भारत देश के अंदर काफी सारे खूबसूरत वादियां देखने और घूमने मिल जाएगी। परंतु यदि आप चाहते है कि इस बार कुछ अलग तरीके का एक्सपीरियंस मिले। तो इस बार आप ट्री हाउस में रह कर एन्जॉय करने का प्लॉन बनाएं। बचपन से हम टीवी या कहानियों में ट्री हाउस (Tree House) के बारे में देखते और सुनते आ रहे है और कभी कभी ट्री हाउस में रहने का ख्याल भी आया है।

बड़े होकर भी हम अपनी बचपन की इस चाहत को पूरा कर सकते है। आपको बता दें कि भारत के अंदर बहुत सी अलग-अलग जगहों में बहुत सारे खूबसूरत ट्री हाउस हैं। जहा पर आप कुदरत के अनोखे नज़रों से रूबरू होंगे। तो आइये हम जानते हैं, भारत के उन खूबसूरत ट्री हाउस के बारे में।

हिमालयन विलेज, हिमाचल प्रदेश (Himalayan Village Himachal)

हिमाचल प्रदेश आपको नाम से ही स्पष्ट हो गया होगा की बर्फीला क्षेत्र सफ़ेद चादर पर लिपटी हुई सुन्दर वादियां। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी के कसोल क्षेत्र के पास बसा कैलाश नगर के निकट हिमालयन विलेज स्थापित किया गया है। यह देवदार के वृक्षों के बीचों बीच स्थित है।

आप जानते है की देवदार के वृक्ष बर्फीले इलाको में ही उगते है। यह मचान ट्री हाउस है, जो लकड़ियों से बना है, इसमें जो लकड़ी लगी हैं। उसे भांडार कहते है। ये हाउस जमीन से 50-60 फीट ऊपर बनाया गया है। यह देखने में जितना सुन्दर हैं, उससे कही ज्यादा यहाँ शांति है। यहाँ का आतिथ्य व्यव्हार आपके अनुभव को बेहद शानदार बना देता है।

द व्याथिरी रिजॉर्ट-वायनाड केरल (Vythiri Resort Wayanad Kerala)

भारत के केरल राज्य में वायनाड जिले में व्याथिरी रिजॉर्ट बनाया गया है। इन हरे-भरे पहाड़ों और जंगलो के बीच पांच ट्री हाउस स्थापित किये गए है। यहाँ के ट्री हाउस की विशेषता है कि इन्हें स्थानीय आदिवासी लोगों के द्वारा उपलब्ध सामग्री का प्रयोग कर स्वदेशी तरीके से बनाया गया है।

व्याथिरी रिसॉर्ट में आयुर्वेदिक स्पा, स्विमिंग पूल, गेम्स रूम और हेल्थ क्लब अदि की सुबिधा भी उपलब्ध हैं। जिससे आप यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ कई तरह के गेम और एक्टिविटीज को भी एन्जॉय कर सकते हो।

ट्रेनक्विल रिज़ॉर्ट केरल (Tranquil Resort Kerala)

ट्रेनक्विल रिज़ॉर्ट भारत के केरल राज्य में स्थापित है। यहाँ का ट्री हाउस कॉफी एस्टेट और वेनिला एस्टेट के मध्य में बना हुआ है। यदि आप को प्रकृति और ट्री हाउस बहुत पसंद हैं।

यह जगह आपके लिए घूमने और रहने के लिए सबसे बेस्ट है। यहाँ का वातावरण काफी अच्छा होता है साथ ही यह जगह प्लांटेशन के लिए भी विख्यात है। यहाँ पर सुबह की ट्रैकिंग, दर्शनीय स्थलों की यात्रा और प्रकृति नजरों का लुफ्त उठा सकते हो।

वान्या ट्री हाउस–थेक्कडी केरल (Vanya Tree House Kerala)

यह ट्री हाउस पेरियार नेशनल पार्क (Periyar National Park) के साइड में स्थापित किया गया है। यह ट्री हाउस मुन्नार के कुमिली ह्वी में एक खूब विशाल वृक्ष में बना हुआ है। यहाँ से पश्चिमी घाट के हरे-भरे घने जंगलों का भी नजारा देख सकते है और शहर के शोर सराबे और भीड़भाड़ से दूर रह सकते है। यह 10 एकड़ के विशाल वृक्षारोपण वाली जमीन पर बना हुआ है। इसके निकट पेरियार नेशनल पार्क है तो आप वहां भी घूम सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here