
Photo Credits: Forbesindia
Chennai: सब किस्मत का खेल है। ऐसा कहा जाता है कि समय से पहले और समय के बाद कोई भी चीज़ हासिल नहीं होती है। हमने कई कहानीयां सुनी है। कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की, कई प्रयासों के बाद सफलता मिली। ये सब बातों का मतलब यही है कि जब उनका सही समय आया तो उन्हें वो सफलता मिल गई।
इंसान की मेहनत और उनकी लगन ही उनकी किस्मत लिखती है। भारत के हर राज्य में लोग रोजगार के लिए दरबदर भटक रहे है। क्योंकि रोजगार अब आसानी से नहीं मिल रहा बढ़ती जनसंख्या से हर किसी को सरकार नोकरी नहीं दे सकती और जब से कोरोना शुरू हुआ है। तब से तो और भारत की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से हिल चुकी है।
ऐसे में लोग आत्मनिर्भर बन रहे है। सरकारी नोकरी से ज्यादा व्यापार में फोकस कर रहे है। और अपना नाम दुनिया में बना रहे है। इन्ही बातों का एक उदाहरण भी है, जिनकी कहानी आज हम इस पोस्ट पर जानेंगे तो आपको बता दे आज हम बात करेंगे हटसन एग्रो कंपनी (Hatsun Agro Company) के मालिक चंद्रमोगन (R G Chandramogan) की किस तरह से एक छोटी शुरुआत से आज करोडो के मालिक बन गए है। तो चलिए जानते है इनके बारे में।
कोन है चंद्रमोगन
हटसन एग्रो उत्पाद भारत का एग्रो प्रोडक्ट का सबसे बड़ा ब्रांड है और इसके मालिक चंद्रमोगन है। इनका नाम देश के टॉप 100 अमीर लोगों में दर्ज है। इन्होंने मात्र 13,000 रुपये से अपना बिजनेस आरंभ किया और वे 13,000 रुपये उनके पिता ने आइसक्रीम और कैंडी की फैक्ट्री लगाने के लिये दिए थे।

Hatsun (HAP) भारत की एक प्रमुख निजी क्षेत्र की डेयरी कंपनी (Dairy Company) है। इस कंपनी का मुख्यालय तमिलनाडु चेन्नई (Chennai, Tamil Nadu) में है। इसकी स्थापना वर्ष 1970 में मिस्टर आरजी चंद्रमोगन के द्वारा की गई थी।
इस कंपनी को सबसे तेजी से बढ़ती एशियाई डेयरी कंपनी में भी शामिल किया गया है। यह डेयरी उत्पाद निर्माता कंपनी पिछले कई सालों से सबसे बड़े डेयरी उत्पाद निर्यात कंपनी होने के लिए भारत सरकार ने इस कंपनी को गोल्डन ट्रॉफी से नवाजा है।
कई बड़े शहरों में अपने उत्पाद का निर्यात कर रही है
इस कंपनी ने पिछले 3 वर्षों में अपने कारोबार में तीन गुना बढ़ोतरी की है और पिछले 3 महीनो में 120 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली डेयरी कंपनी बनने के लिए तैयार हो चुकी है।
वर्तमान समय में चंद्रमोगन की संपत्ति लगभग 1.3 बिलियन डॉलर और भारतीय मुद्रा में 9600 करोड़ रुपये है। चंद्रमोगन की इस हटसन एग्रो प्रोडक्ट्स कंपनी ने डेयरी उद्योग में दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट डेयरी कंपनी होने का कार्य पूर्ण कर चुकी है।
Was in conversation with the inspirational RGChandramogan, founder of Hatsun-owners of Arun/Arogya/IBACO brands @CIC_Chennai. Incredible entrepreneurial journey of half a century, building out a great social enterprise from an investment of ₹13k to >₹10k crore in market cap. pic.twitter.com/XHhvj8HVl3
— K. Ramakrishnan (@ramki1968) September 7, 2019
यह कंपनी अपने नाम के ब्रांड जैसे अरुण आइसक्रीम, आरोकी मिल्क, हटसन दही, हटसन पनीर आदि प्रोडक्ट बेचती है। हटसन कंपनी अपने उत्पादों का निर्यात बड़े बड़े शहरों में भी करती है जैसे अमेरिका, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया आदि।
किराए की जगह पर मात्र चार मजदूरों को साथ लिए काम शुरू किया था
हटसन एग्रो उत्पाद कंपनी पुरे दक्षिण भारत के बाजारों में बिकने वाले दूध की मात्रा का करीब 17 प्रतिशत स्वयं बेचती है। साथ ही 40 प्रतिशत से भी ज्यादा की आइसक्रीम बाजार में बेच देते हैं। इनकी शुरुआत बहुत छोटे स्तर से हुई। वर्ष 1970 में चेन्नई चंद्रमोगन ने एक किराए से जगह ली और चार कर्मचारियों के साथ अपना शुभारंभ किया और आज की स्थिति में कंपनी ने 13,000 करोड़ रुपये से भी अधिक में मार्केट कैप बना लिया है।
पुरे देश में 20 से ज्यादा प्लांट लगा चुके है
चंद्रमोगन ने धीरे धीरे अपना व्यापार (Ice Cream business) हर राज्य में फैला लिया है। हाल ही में हटसन एग्रो कंपनी के दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट महाराष्ट्र में लगाए हैं और ओडिशा राज्य में भी अपना एक प्लांट स्थापित किया।
Hatsun Agro Products Ltd. founded by R.G Chandramogan in Chennai in 1970, Hatsun Agro houses brands like #ArunIcecreams, #ArokyaMilk, #HatsunCurd, #HatsunPaneer, #HatsunGhee, #Hatsun Dairy & Ibaco.#buyapna #india #swadeshi #madeinbharat #madeinindia #products #vocalforlocal pic.twitter.com/S42bATuKCg
— buyapna (@buyapna) September 11, 2020
चंद्रमोगन कहते है कि वे एक समय में केवल एक राज्य में ध्यानपूर्वक काम करते है। इस कंपनी ने अभी तक पुरे देश में 20 संयंत्र स्थापित कर चुकी है। इनमें नौ दूध पैकेजिंग यूनिट, दो दुग्ध उत्पाद निर्माण यूनिट और दो आइसक्रीम यूनिट काम कर रही है।



