सोनू सूद के अनमोल कार्य पर महाराष्ट्र गवर्नर ने पूरा सपॉर्ट देने की बात कही, CM उद्धव व्यस्त

0
612

Image Credits: Twitter(@maha_governor)

Mumbai/Maharashtra: कोरोना लॉक डाउन के इस संकट में प्रवासी मज़दूरों को उनके गाँव एयर घर भेजने के लिए सोनू सूद ने जो अभियान चलाया और अभी भी लगातार इस मुहीम को अंजाम दे रहे हैं। उनके इस प्रयास से हजारों प्रवासी श्रमिक मुंबई से अपने अपने घर पहुंच पाएं हैं। सोनू सूद के इस काम की सभी तारीफ कर रहे है और सोशल मीडिया पर लोग उनके इस प्रयास को सलाम कर रहे हैं।

अब सोनू सूद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र गवर्नर के ट्विटर हैंडल पर दी गई है। महाराष्ट्र गवर्नर के ट्विटर अकाउंट पर सोनू सूद और भगत सिंह कोश्यारी की तस्वीर पोस्ट की गई। इसके लिखा गया, ‘फिल्म स्टार सोनू सूद ने महाराष्ट के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई में शनिवार को भेंट की है। अभिनेता सोनू ने राज्यपाल को अपने काम (प्रवासि श्रमिकों को उनके घर भेजने और खाना पानी देने) के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोनू सूद के अच्छे काम की तारीफ की और उन्हें पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।’ यह सोनू सूद की सबसे बड़ी कमाई है, दुआ और स्नेह।

सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद की तारीफ़ करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को कोष भी रहे है। जो मुलाक़ात राज्यपाल ने की, असल में वह CM उद्धव ठाकरे को लरनि चाहिए थी। ऐसा लोगो ने कहा। आज सारा विश्व कोरोना वायरस महामारी के कहर की चपेट में है, तो ऐसे में सोनू सूद प्रवासी मज़दूरों और जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बनकर आ गए हैं। सोनू सूद लगातार प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने का अनमोल काम कर रहे हैं। अब तक वह हजारों प्रवारी मजदूरों के उनके घर पहुंचा चुके हैं।

अब तो आलम यह हो गया है की देश के कोने कोने से जो भी सोनू सूद से मदद के लिए सन्देश भेज रहा है या ट्वीट कर रहा है, सोनू सूद और उनकी टीम उसका रिप्लाई दे रहे हैं और उनकी हर संभव सहायता भी कर रहे हैं। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि हम हमारे उन मजदूरों को जिन्होंने हमारे घर और ऑफिस बनाए हैं। उन्हें ऐसे सड़कों पर नहीं छोड़ सकते। आज पूरा देश सोनू सूद को सलाम कर रहा है।

Sonu Sood
Image Credits: Sonu Soon on Twitter

सोनू सूद मुंबई से लगातार प्रवासि श्रमिकों को उनके घर भेज रहे हैं। सोनू अपने इस काम को और बेहतर ढंग से अंजाम दे सकें इसके लिए उनकी टीम ने मिलकर टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी साँझा की।

आपको बता दे की इस टोल फ्री नंबर के बारे में सोनू ने एक मीडिया एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा की मेरे पास रोज हजारों कॉल्स आ रहे थे। मेरे परिवार और दोस्त सारा डाटा इकट्‌ठा कर रहे थे, तब हमने देखा कि ऐसे कई लोग हैं, जो हम तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसलिए हमने कॉल सेंटर खोलने का सोचा, यह टोल फ्री नंबर है। हमारे पास एक टीम है, जो अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हमें नहीं पता हम कितनों की मदद कर पाएंगे, लेकिन हम कोशिश करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here