Presentation Image
Delhi: भारत का परचम अब पूरी दुनिया में फैलता ही जा रहा है। आज अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत का साथ एक बार फिर दिया है। अमेरिका के कैंप डेविड शहर में होने वाली G7 समिट को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अभी टालने की बात कही है। डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अगले महीने होने वाली G7 समिट को वह फिलहाल टाल रहे है।
डोनाल्ड ट्रम्प के अनुसार यह G7 ग्रुप हालिया वक़्त के मुकाबले अब पुराना हो गया है। आगे ट्रम्प ने बताया कि वह G7 समिट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया और रूस को शामिल करना चाहते है। विदेशी मीडिया के मुताबिक अगले सत्र तक इन देशो को G7 में शामिल कर ग्रुप ऑफ़ सेवन को ग्रुप 10 या 11 करने की पूरी संभावना है।
विदेशी मीडिया के मुताबिक G7 में भारत व अन्य देशो को शामिल करने से चीन के खिलाफ एक जुट होकर फैसले लिए जाने में मदत मिलेगी। परन्तु रूस को शामिल करने पर अन्य G7 देशो ने अपना विरोध दर्ज कराया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टुड्रो ने मीडिया से बातचीत में क्लियर कर दिया है कि उन्होंने रूस को शामिल करने के सम्बन्ध में वाइट हाउस को अपना विरोध जता दिया है।
US President Donald Trump says he will delay the #G7Summit and invite other countries: AFP news agency (file pic) pic.twitter.com/yDrttyVexV
— ANI (@ANI) May 31, 2020
आपको बता दे की रूस को ग्रुप ऑफ़ सेवन में साल 1997 को शामिल किया गया था, किन्तु यूक्रैन से क्रीमिया को छीनने के बाद 2014 में उसे सभी देशो ने एक साथ आकर G7 से बाहर कर दिया था। जून में होने वाली 46 th समिट अमरीका के कैंप डेविड में होनी थी, जिसे सितम्बर तक राष्ट्रपति ट्रम्प ने टालने का फैसला लिया है।
जानकारी हो की G7 ग्रुप में अमेरिका, ब्रिटैन, जापान, कनाडा, इटली, फ्रांस और जर्मनी शामिल है, जो अपने आप में आर्थिक दृष्टि से संपन्न देशो में देखे जाते है। G7 में भारत के आने से भारत की अंतर्राष्ट्रीय ताकत और वर्चस्व बढ़ेगा है और सिक्योरिटी कौंसिल में स्थाई सीट पर भी उसका दावा और मज़बूत हो जायेगा।
https://twitter.com/Deepak36453981/status/1266953842563796994
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने G-7 में शामिल देशों की लिस्ट को बढ़ाने का भी इरादा जताया है। उनकी नई लिस्ट में भारत भी शामिल है। बता दें कि यह समिट जून के आखिर हफ्ते में प्रस्तावित है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह भारत और रूस जैसे देशों को शामिल करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि दुनिया में जो चल रहा है, G7 उसकी उस पर सही काम कर रहा है, यह देशों का बहुत ही पुराना समूह हो गया है। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए रूस, साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और भारत जैसे देशों को इसमें शामिल करना चाहते हैं।





