Photo Credits: Sambit Patra on Twitter
दुनिया की पूर्व नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने साइना नेहवाल को सदस्यता दिलाई। साइना के साथ उनकी बड़ी बहन चंद्राशु नेहवाल ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।
बीजेपी में शामिल होने के बाद साइना नेहवाल ने कहा, आज अच्छा दिन है। मैंने कई खिताब जीते हैं, लेकिन आज मैं ऐसी पार्टी में शामिल हो रही हूं, जो देश के लिए इतना अच्छा काम कर रही है। मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं।
Delhi: Badminton Player Saina Nehwal joins BJP in the presence of Party's National General Secretary Arun Singh pic.twitter.com/uXPSJmDVcn
— ANI (@ANI) January 29, 2020
साइना ने आगे कहा, PM नरेंद्र मोदी से मुझे बहुत प्रेरणा मिलती हैं। नरेंद्र सर ने देश के लिए बहुत काम किया। मुझे खुशी है कि मैं बीजेपी का हिस्सा बनी हूं, जो देश के लिए काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरूंगी। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने साथ भाजपा नेता संबित पत्र ने भी एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की, अब यह फोटो काफी वायरल हो रही है।
Welcome @NSaina to the family of @BJP4India pic.twitter.com/Opx8ibAZMA
— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 29, 2020
Sania Nehwal with BJP Leader Sambit Patra
बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद साइना नेहवाल और उनकी बहन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। इस दौरान नड्डा ने बुके देकर दोनों का स्वागत किया। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ कर चुकी है और वे मोड़ो की बहुत बड़ी प्रसंशक रही है।
I welcome ace shuttler @nsaina in BJP pic.twitter.com/fQNUdsNzup
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 29, 2020
Delhi: Badminton Player Saina Nehwal joins BJP in the presence of Party’s National General Secretary Arun Singh.
साइना ने कहा, खेल शुरू किया तब उसकी कोई वजह नहीं थी। अब भाजपा में शामिल हुई, इसकी भी कोई वजह नहीं है। प्रधानमंत्री दिन-रात मेहनत करते हैं। यह अच्छा लगता है। मैं भी अपने देश का नाम रोशन कर रही हूं। अब पार्टी में शामिल होकर देश के लिए आगे भी बहुत कुछ करना चाहती हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात होगी। मेरा मानना है कि भाजपा अपने देश के लिए बहुत कुछ कर रही है। मैं राजनीति के साथ खेल भी जारी रखूंगी।



