Imaga Credits: Twitter Video Crap For Presentation
दिल्ली के जामिया नगर में नागरिकता कानून CAA विरोधी मार्च के दौरान गोली चलाने वाले युवक ने अपनी फेसबुक ID पर पहले ही ये करने का ऐलान कर दिया था। गोली चलाने वाले लड़के की पहचान गोपाल के तौर पर हुई है। गोपाल की फेसबुक आईडी को देखने पर पता चलता है कि पिछले कई दिनों से शाहीन बाग और जामिया में CAA विरोधी प्रदर्शन कर रहे लोगों से खफा चल रहा था।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, गोली चलने वाला गोपाल नाम का ये युवक जेवर का रहने वाला है। इसके फेसबुक पर शाहीन बाग खेल खत्म और चंदन भाई ये आपका बदला है जैसे पोस्ट पाए गए हैं। इसने एक पोस्ट में ये भी लिखा है कि अंतिम यात्रा में मुझे भगवा में ले जाए।
आपको बता दें की गोपाल आज सुबह ही जामिया क्षेत्र में पहुंच गया था। उसने सुबह वहां से फेसबुक लाइव भी किया था और जब मार्च शुरू हुआ, तो उसने गोली चला दी। फेसबुक पर इस युवक ने अपने बायो में लिखा है, रामभक्त गोपाल नाम है हमारा, BIO में इतना काफी है। वाकी सही समय आने पर, जय श्री राम।
नागरिकता संशोधन कानून CAA के खिलाफ जामिया क्षेत्र में कुछ छात्र मार्च निकाल रहे थे। CAA विरोधी छात्रों का यह मार्च राजघाट तक जाना था। तभी गोपाल नाम का ये लड़का हाथ में देसी कट्टा लिए हुए आया और गोली चला दी। गोली एक CAA विरोधी छात्र को लगी, जो अस्पताल में भर्ती है।
मीडिया कर्मियों और पुलिस के सामने गोपाल हाथ में कट्टा लिए आगे बढ़ता है। इसके बाद यह कहते हुए गोली चला देता है कि ‘तुमको आज़ादी चाहिए, ये लो आज़ादी (Tumko Chahiye Aazadi, Ye Lo Aazadi, Main Dunga Tunhe Aazadi, Main Hun Ram Bhakt Gopal)। अगर आप नीचे दिए गए वीडियो को देखेंगे तो आप खुद ही समझ सकते हैं की असल में क्या हुआ था।
BIZARRE!!!@DelhiPolice man casually & calmly strolls over towards an ARMED #RamBhaktGopal
Media gets crystal clear video as if they were waiting with cameras
When caught he repeats his name thrice – “RamBhakt Gopal”
Looks like fake & staged dramahttps://t.co/qA95r61zot
— Archie🚩 (@archu243) January 30, 2020
हाल ही में शाहीन बाग की घटनाओं वाला शरजील इमाम को बिहार से गिरफ्तार किया जाता है। इसके बाद हुई पुलिस पूछताछ में वह अपनी गिरफ्तारी पर कोई अफ़सोस नहीं जताते हुए कहता है कि वह भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहता है। ऐसे में देश के अंदर उबाल आना लाज़मी है।
आपको बता दें की जो छात्र गोपाल की गोली से घायल हुआ, उसकी पहचान जामिया के मास कॉम के छात्र शादाब आलम के रूप में हुई है। अब पुलिस इस पूछताछ में जुटी है कि शख्स पैदल मार्च में कट्टा लेकर क्यों आया था और इस तरह घटना को अंजाम देने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था। लेकिन किन्तु परन्तु, इस घटना के चंद घंटोंकुछ ही मिनटों बाद ही रामभक्त गोपाल की फेसबुक ID को डिलीट कर देना किसी स्क्रिप्ट या षड्यंत्र की ओर इशारा करता है।
वीडियो में आप देख सकते हैं की गोपाल ने मीडियाकर्मियों के कैमरे की तरफ देखते हुए देशी कट्टा लहराया और उल्टे कदम पुलिस की तरफ बढ़ता रहा। गोपाल के कट्टा तानने के बाद कोई भी सामने से पीछे नहीं हटा और कोई साहसी मीडियाकर्मी उससे पूछता है की तुम्हारा नाम क्या है तो उत्तर में यह कहता है, रामभक्त गोपाल। या तो गोपाल ने यह कार्य आवेश में आके किया या की यह स्क्रिप्टेड हो नहीं।



