CAA विरोधी और देशद्रोह केस में आरोपी ‘शरजील इमाम’ बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार: Sharjeel Imam News

0
274

Image Credits: ANI

देश विरोधी भाषण देने के मामले में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के पूर्व स्टूडेंट शरजील इमाम (Sharjeel Imam) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज शरजील इमाम को बिहार (Bihar) के जहानाबाद (Jehanabad) के काको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस मुहीम में स्थानीय पुलिस भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के साथ थी। शरजील इमाम को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व दिल्ली पुलिस के डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश देव कर रहे थे।

आपको जानकारी हो की पहले शरजील इमाम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मंच से पूर्वोत्तर के राज्य असम को भारत से काटने की बात कह रहा है। उसने कहा कि मुसलमानों को अपनी ताकत दिखाते हुए कम से कम एक महीने तक असम का संपर्क भारत से काट देना चाहिए। इसके लिए रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डाल देना चाहिए कि उसे साफ करते-करते कम से कम एक महीने का समय लग जाए।


JNU Student Sharjeel Imam has been arrested from Jahanabad,Bihar by Delhi Police. Imam had been booked for sedition by Police. More details awaited.

जानकारी के मुताबिक, आईआईटी बॉम्बे (IIT Mumbai) से कंप्यूटर साइंस (Computer Science) में एमटेक (MTech) की डिग्री हासिल करने के बाद शरजील भारत से यूरोप चला गया था। वहां मोटी तनखाह (High Salary) पर वह वर्षों तक नौकरी करता रहा। फिर नौकरी छोड़कर वह वापस भारत लौट आया। यहां उसने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में PHD करने के लिए दाखिला ले लिया।

शरजील इमाम मूल रूप से बिहार के जहानाबाद का रहनेवाला है। जेएनयू से पीएचडी की पढ़ाई कर रहा शरजील इमाम यूरोप में मोटी तनखाह की नौकरी छोड़ कर भारत लौटा है। इसके बाद शरजील ने जेएनयू में पीएचडी में दाखिला लिया और उसके बाद इस्लामिक इलमों की ओर मुड़ता चला गया और पांच वक्त का नमाजी भी बन गया।

शरजील इमाम (Sharjeel Imam) द्वारा भारत को तोड़ने और असम (Assam) को भारत से अलग कर देने की बात करने वाले शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। CAA विरोध प्रदर्शन के दौरान गलत बयान देने के आरोप में शरजील इमाम के खिलाफ असम और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में FIR दर्ज की गई है।

शाहीन बाग़ में CAA विरोधी गतिविधियों के मास्टरमाइंड (Mastermind) और JNU के छात्र शरजील इमाम ने 16 जनवरी, 2020 को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में देश विरोधी बयान दिए थे। शरजील इमाम के खिलाफ वीडियो के आधार पर केस फ़ाइल किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here