Presentation Image
Delhi: कोरोना संकट से जूझ रहे देश के लिये एक सुकून वाली खबर आई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने मीडिया में बताया कि कोरोना महामारी के कारण आई इस त्रासदी में संघ के स्वयंसेवक रात दिन जनता की सेवा के कार्य में जुटे हैं। अपने अपने गांव लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों को भोजन पानी से लेकर उनको घर तक छोडऩे और आइसोलेशन की व्यवस्था करने में संघ के स्वयंसेवक प्रशासन की सहायता कर रहे हैं। अब तक लाखों प्रवासी श्रमिकों को उनके गांवों तक पहुंचाने में स्वयंसेवकों ने अपना योगदान किया है और यह काम अभी भी जारी है।
संघ नेता ने बताया की गांवों में बने क्वारंटाइन सेंटरों में रहने वाले लोगों पीड़ितों के भोजन पानी की व्यवस्था स्वयंसेवक कर रहे हैं। संघ नेता ने एक हिंदी दैनिक अखबार से बातचीत में बताया कि बिना किसी चाह के समाज का बहुत बड़ा वर्ग अपने प्राण संकट में डालकर जन सेवा के कार्य में लगा है। संघ के 4.80 लाख कार्यकर्ता पूरे देश में सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।
सह सरकार्यवाह ने कहा कि जब स्वयंसेवकों को खबर मिली कि नई दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर हजारों प्रवासी मजदूर फंसे हैं, तो उनके भोजन पानी और मदत का कार्य किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के स्वयंसेवकों ने वहां की सरकार की सहायता से 5000 बसों की व्यवस्था कर प्रवासी मजदूरों को घरों तक छोडऩे का काम किया गया।
संघ नेता ने बताया कि भारत के साथ पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कारण निॢमत परिस्थिति से जूझ रही है। भारत की विशाल जनसंख्या को देखते हुए इस कोरोना की जंग में दुनिया के अन्य दिग्गज देशों से हमारी स्थिति काफी अच्छी है। देश में पहली दफा लॉकडाउन का अनुभव लोगों ने किया है। अब धीरे-धीरे लॉकडाउन में छूट मिल रही है, सावधानीपूर्वक आगे बढऩा होगा।
#RSS in Action.#RSSInAction #CovidRelief pic.twitter.com/rRUbBfPZ2K
— Ethirajan Srinivasan 🇮🇳🚩 (@Ethirajans) May 28, 2020
जैसे ही स्वयंसेवकों को पता चला कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आने वाले लोगों को खाने-पीने की दिक्कत हो रही है, जगह-जगह स्टेशनों पर संघ के स्वयंसेवक भोजन पानी और खाने के पैकेट्स की व्यवस्था कर रहे हैं। स्वयंसेवक ट्रेन के डिब्बों में नाश्ते व भोजन बांटने का काम कर रहे हैं। पूरे देश में RSS के लोग जन सेवा में निःस्वार्थ भाव से लगे हुए है। संग नेता ने आशंका जताई की इसके बाद की दुनिया अब पहले जैसी नहीं रहेगी। जनजीवन को सामान्य स्थिति में लाना आसान नहीं होगा। अब सभी को एक नई पहलंके साथ नई दिखा में चलना पड़ेगा।
कोरोना वायरस COVID-19 संक्रमितों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना महामारी की आपदा का कहर देश में सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूरों पर टूटा है। इस श्रमिकों का काम, रोजगार और घर सब उजाड़ गया। अब वे हज़ारों किलो मीटर पैदल चलने को मजबूर हो गए। हालाँकि सरकार और कुछ लोगो ने इनकी मदत को हाँथ आगे बढ़ाये, परन्तु इन श्रमिकों की संख्या बहुत ही ज्यादा है। हर किसी तक मदत नहीं पहुँच पाई।
देश की मोदी सरकार ने इसको घर पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करवाया। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में प्रवासी मज्दुओं के खाने पीने की समस्या को सुलझाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS ने एक अनूठी पहल की हैं। संघ RSS के स्वयंसेवकों ने मुरादाबाद जंक्शन स्टेशन परिसर में आज सुबह से एक रसोई शुरू की है।
संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू की गई इस रसोई में प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन के पैकेट के और पानी ईपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है। RSS कार्यकर्ता उन्हीं ट्रेनों के यात्रियों को भोजन और पानी की सर्विस दे रहे हैं, जो रेलवे की तरफ से बताई जा रही हैं। RSS के पदाधिकारी ने मीडिया में बताया कि आज हम करीब 10000 लोगों को पानी बोतल और भोजन दे रहे हैं। ये अभियान 31 मई तक चलेगा।
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों के खाने का इंतजाम, भोजन की व्यवस्था के लिए RSS ने रसोई शुरू की#IndiaFightsCorona pic.twitter.com/s0KBN9bqn8
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) May 26, 2020
आगे बताया गया की संघ के लोग 31 मई तक रोज़ 10-12 हज़ार लोगों को भोजन और पानी उपलब्ध करवाएंगे। यहां संघ के 500 कार्यकार्ता जुटे हुए हैं। RSS के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में ही एक रसोई आरम्भ की है। इसमें RSS कार्यकर्ता भोजन तैयार करने के अलावा खाने के पैकेट तैयार कर रेलवे द्वारा बताई गई ट्रेनों में भिजवा रहे हैं।
आरएसएस ने जुडी एक अन्न खबर के मुताबिक़ दिवंगत स्वयंसेवकों को आरएसएस ने श्रद्धांजलि दी है। स्वतंत्रता सेनानी व संघ से पाने बच्चपन से जुड़े तहसील संचालक स्व प्रभु नारायण वर्मा की 22 पुण्यतिथि, जनसंघ काल से ही पार्टी से जुड़े स्व रघुनन्दन केशरी की पुण्यतिथि व स्व पवन केशरी के निधन पर संघ एवं उससे जुड़े अनुषांगिक संगठनों ने गुरुवार को तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।






