
Bikaner, Rajasthan: भारत और पाकिस्तान के बीच छोटी और बड़ी जंग बहुत हुई है और उन पर मूवी भी बहुत बानी है। आपने बॉर्डर से लेकर उरी द सर्जिकल स्ट्राइक तक अनेक फिल्मे देखि होंगी, जो भारत पाक के बीच हुई जंग की सच्ची घटना से प्रेरित रही है। भारत पाक के बीच हुए 1971 के युद्ध पर 1997 में बनी बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर बहुत ज्यादा फेमोस और सुपर हिट फिल्म है।
बॉर्डर मूवी (Border Movie) में आपने सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) के रोल में भैरोंसिंह के शहीद होने का सीन देखा होगा, जब सुनील शेट्टी पाकिस्तान के टैंक को उड़ा कर अपने प्राण देश के नाम न्योछावर कर देते है। हालाँकि उस जंग के असली वाले भैरोसिंह आज भी जिंदा है। हैरानी की बात यह है की रियल हीरो भैरोंसिंह आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।
लोंगेवाला पोस्ट पर 14 बटालियन में तैनात थे
वीर सूरमाओं की के स्थान शेरगढ़ के सोलंकियातला गांव में जन्मे भैरोंसिंह राठौड़ (Bhairon Singh Rathore) बीएसएफ की 1971 में जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट पर 14 बटालियन में तैनात थे। आपको बता दें की, भारत-पाक सीमा पर लोंगेवाला पोस्ट पर वो मेजर कुलदीप सिंह (बॉर्डर फिल्म में सनी देवल) की 120 सैनिकों की कंपनी का हिस्सा थे।
तब उन्होंने दुश्मन सैनिकों को को भारत की भूमि पर कदम रखने पर खूब सबक सिखाया और भागने पर मज़बूर कर दिया था।भैरोंसिंह ने अपने असाधारण शौर्य व वीरता का परिचय देते हुए पाक सैनिकों के दांत खट्टे किए थे। इसका पता तब चला जब बीते समय में एक बार विजय दिवस के मौके पर सीमा सुरक्षा बल की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।
ऐसे पता चला की जवान भैरों सिंह आज भी जीवित है
बीकानेर सेक्टर मुख्यालय में आयोजन के अवसर पर बीकानेर सेक्टर के बीएसएफ के उन जांबाज जवानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 1971 की जंग में भाग लिया था। इस कार्यक्रम में खास गेस्ट के रूप में जोधपुर के शेरगढ़ के निवासी और सीमा सुरक्षा बल के रिटायर्ड जवान भैरों सिंह को भी खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। तब ये बात सामने आई की बे आज भी ज़िंदा है।
उस वक़्त एक TV न्यूज़ चैनल को बातचीत में भैरों सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह सीमा सुरक्षा बल के जवान रहे हैं और देश के लिए लड़ी लड़ाई में भाग लिया, हालांकि, 50 साल पहले जंग की यादें अब थोड़ी फीकी पढ़ गई है। फिर भी उनका उनकी देश भक्ति में कोई कमी नहीं आई है। उस दौरान भैरों सिंह के साथ सेल्फी लेने के लिए बीएसएफ के जवानों में होड़ दिखाई दी थी।
फिर से वे बॉर्डर पर जाने को तैयार
भारत के वीर सैनिक रहे भैरों सिंह (Real Bhairon Singh) ने कहा कि आज भी यदि देश और सीमा सुरक्षा बल को उनकी जरूरत है, तो फिर से वे बॉर्डर पर जाने को तैयार हैं। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों के लिए एक संदेश देते हुए वे कहते हैं कि खुले दिल से जियो और देश की सेवा करो यह मेरा मैसेज है।
23 Years of #Border (13/06/1997)
"Zindagi aur maut Waheguru ke haath mein hai … aur mera Waheguru dushman ke saath nahin … mere saath hai"
What are your favorite dialogues/songs from the movie?#JPDutta #SunnyDeol #Tabu #SunielShetty #AkshayeKhanna #KulbhushanKharbanda pic.twitter.com/AyTBrPAFdB
— Bollywoodirect (@Bollywoodirect) June 13, 2020
अब आप सोच रहे होंगे की बॉर्डर मूवी (Border Film 1997) में तो सुनील सेट्ठी शहीद हो जाते है, तो ये आज भी ज़िंदा है। कुछ समझ नहीं आया। फिल्म बॉर्डर में भैरों सिंह को शहीद बताने के सवाल पर उन्होंने बताया था की फिल्म में जो बताया उसका मुझे पता नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि अब इससे लोगो ने मेरे बारे में जाना और में फेमस हो गया।
सेना मेडल से सम्मानित भैरों सिंह (Bhairon Singh Rathore) को इस बात का जरूर दुःख है कि मेडल के अलावा उन्हें सरकार की ओर से कोई खास प्रोत्साहन और सुविधा नहीं मिली। फिर भी देश की सेवा के लिए मुझे सेना में जाना था और देश के लिए कुछ करना था और वह मैंने किया यह मेरे लिए बहुत है।
उस जंग में 30 पाक दुश्मनों को ढेर कर दिया था
आपको बता दें की राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर लोंगेवाला पोस्ट पर वे मेजर कुलदीप सिंह की 120 सैनिकों की कंपनी का हिस्सा थे और पाक के टैंक को ध्वस्त करते हुए दुश्मन सैनिकों को भी ढेर किया था। भैरो सिंह ने एमएफजी से 30 पाक दुश्मनोंसैनिको को ढेर किया था।
Every time we see this movie, our hearts swell with pride!
We wish Happy Diwali to all the great soldiers. It is because of your hard work that we live a secure life.#Border #Longewala #SunnyDeol #SunielShetty #Soldiers #HappyDiwali #HappyDiwali2020 #deepavali2020 pic.twitter.com/a488GBLoBR— 9X Jalwa (@9XJalwa) November 14, 2020
भैरों सिंह की वीरता और बहादुरी के चलते बॉर्डर फिल्म में सुनील शेट्टी ने उनका किरदार निभाया था। फिल्म में भैरोंसिंह को शहीद दिखाया गया था, इसके उलट रियल लाइफ के हीरो भैरोंसिंह आज भी ज़िंदा है और अपनी ज़िंदगी गुमनामी में जी रहे है।



