
Jaipur: आपको बता दें कि रंजीत सिंह राज की कहानी (Love Story) किसी फिल्म से कम नहीं है। रंजीत सिंह (Ranjit Singh Raj) बचपन से ही काफी गरीब है। गरीब होने की वजह से बचपन से ही उन्हें लोगों से ताने सुनने पड़ते थे, जिसकी वजह से उन्हें काफी गुस्सा आता था। आज वह जिस मुकाम पर उपस्थित है, वहां से वह इन सभी बीते हुए दिनों को याद करते हैं।
बता दें कि उनका रंग काफी सावला है। कभी आज जयपुर में दर-दर की ठोकरें खाते थे, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत की वजह से आज वह स्वीजरलैंड (Switzerland) में है। अभी वह एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं लेकिन उनका एक सपना है कि उनका भी एक अपना रेस्टोरेंट हो।
कैसे English ने बदली जिंदगी
बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो 16 साल की उम्र से ही राज ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) चलाना शुरू कर दिए थे। 2008 का टाइम चल रहा था उस समय जो लोग जयपुर (Jaipur) घूमने आते थे ऑटो ड्राइवर (Auto Driver) उन्हें आकर्षित करने के लिए कई भाषा जैसे इंग्लिश, फ्रेंस, स्पेनिश बोलते हैं। जब राज ने यह चीज देखा तब राज ने भी इंग्लिश सीखना शुरू कर दिया और सक्सेसफुली सीख भी लिए और इंग्लिश सीखना राज के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ।
ऑटो चालक के प्यार ने बदली किस्मत
इसके बाद राज ने एक टूरिस्ट बिजनेस खोला जिसमें, वह घूमने वालों को पूरे राजस्थान या फिर पूरे जयपुर घुमाते थे। राज ने जब से यह बिजनेस खोला तब से उन्हें बहुत पैसे मिल रहे थे। उनकी मुलाकात एक विदेशी महिला से हुई। राज के अनुसार हम सिटी पैलेस में पहली बार मिले थे। वो अपनी एक दोस्त के साथ भारत आई थी।
वो चली गई तो हम स्काइप पर बात करते थे और फिर प्यार हो गया। मैंने फ्रांस जाने की कई कोशिश की, लेकिन वीजा नहीं मिला। जिसके कारण उनकी प्रेमिका भारत आई और दोनों ने फ्रेंच एंबेसी के बाहर धरना दिया। इस तरह से 3 महीने बाद फ्रांस का टूरिस्ट वीजा मिल गया। फिर उसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
कठिनाई को पार कर गए विदेश
इसके बाद राज की पत्नी अपने देश फ्रांस (France) वापस लौट गई पर या दोनों स्काइप के जरिए एक साथ जुड़े हुए थे। फिर राज में राम जाने के लिए कई कोशिश की लेकिन उनका वीजा बार-बार रिजेक्ट हो गया। इसके कई दिनों बाद जब उनकी पत्नी वापस आई तब कई कोशिशों के बाद वह दोनों फ्रैस जा सके। फिर कई लोगों ने उन्हें फ्रेंच सीखने को कहा जिसके लिए राज मान गए और फ्रेंच सीख भी लिया।
भविष्य में कुछ अलग करना चाहते हैं
राज एक यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) भी चलाते हैं। वह खूब घूमते हैं और उसके बारे में बातें करते हैं। उनका मानना है कि घूमने से वह बहुत कुछ सीखते हैं। वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे और रंग भी सांवला है। उन्हें हमेशा ताने सुनने को मिलते थे।
From Jaipur to Geneva, the tale of 10th-fail Ranjit Singh Raj is straight out of a Bollywood script. Full of twists and turns. So how did he make it to a life in Switzerland? Tune in here. #NewsMo #Vertical pic.twitter.com/C26uSIeaRN
— IndiaToday (@IndiaToday) June 18, 2021
आज वह जिस मुकाम पर हैं, तो वहां से इन चीजों को याद करते हैं, तो हर पहलुओं पर गौर करते हैं। कभी जयपुर की गलियों में भटकने वाले राज आज स्विटजरलैंड के जिनेवा (Geneva) में हैं। एक रेस्ट्रां में काम करते हैं और उनका सपना है कि वह अपना भी रेस्ट्रां खोलें।



