File Image
Delhi: बेटियां हो या बहु हर क्षेत्र में अपनी जीत का परचम लहरा रही है। सफलता की हर सीढ़ी में अपना नाम लिखती जा रही है। अपने होसलो को कभी हारने नही देती हर परिस्थिति का डटकर सामना करती है। घर का काम हो या परिवार की जिम्मेदारी हर को बखुबी से निभाती है।
पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए महिलाएं अब घर की दहलीज लांघ कर समाज में भी अपना तथा अपने पूरे परिवार को सम्मानित कर रही हैं। सफलता की इस कहानी में बक्सर की कई बेटियों तथा बहुओं ने बीपीएससी से लेकर पुलिस सेवा में अपनी जीत का झंडा फहराया है।
इटाढ़ी प्रखंड के मालिकौंधा गांव के निवासी स्व फागू सिंह के एयरफोर्स में कार्यरत पुत्र आशुतोष कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी ने पहले ही कोशिस में बिहार एसआई की परीक्षा पास करते हुए दारोगा का पद पा लिया है।जानकारी के मुताबिक आशुतोष कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी पारिवारिक जिम्मेदारी को बखुबी निभाते हुये लगातार पुलिस सेवा में जाने के लिए तैयारी कर रही थी।
उन्होंने ब्रह्मपुर के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल से दसवीं तथा बक्सर के एमपी उच्च विद्यालय से प्लस टू किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने एमवी कॉलेज से स्नातक तथा राजस्थान के जोधपुर स्थित जेएनवीयू बीएड किया। उन्होंने अपने सपने को कभी हारने नही दिया शादी के बाद भी अपने सपनो में उड़ान भारती रही।
उनको विश्वास था कि उनके सपने जरूर पूरे होंगे, उन्होंने कभी हार नही मानी हर परिस्थिति का सामना किया। अपने हौसले को मजबूत रखा। इसी बीच बिहार पुलिस दरोगा भर्ती के लिए उन्होंने आवेदन देते हुए अपनी प्रेक्टिस को बंद नही किया और उनकी मेहनत रंग लाई परीक्षा देकर सफलता प्राप्त कर ली।
प्रियंका ने बताया कि उन्हें ससुराल में सदैव बहु से ज्यादा बेटी का सम्मान मिला है। उनके ससुराल वालों ने हर क्षेत्र में उनका साथ दिया। उनके होसलो को मजबूत बनाये रखा। ससुराल वालों के द्वारा उनकी पढ़ाई-लिखाई अथवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।
प्रियंका इस सफलता पर उसके ससुराल और घरवालों के साथ साथ मायके ग्राम वासियों के बीच भी उत्साह का माहौल बना हुआ है सभी बेटी और बहू की सफलता पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक गांव के मुखिया का कहना है कि हमारे जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं जरूरत है बस उन्हें पहचानने और सही मौका देने की। उनके होसलो को बढ़ाने की जरूरत है।




