अब सीता माता के रोल में करीना कपूर खान की जगह लेंगी क्या कंगना रनौत, डायरेक्टर की पसंद जान

0
1042
Kareena Kapoor reportedly charges Rs. 12 crore to play Sita Mata Role. As Boycott Kareena Kapoor Khan Trends, Netizens Demand Kangana Ranaut To Be Offered Sita’s Role.

File Photo Credits: Twitter

Mumbai: कुछ दिन से ‘सीता-द इनकार्नेशन’ में सीता के किरदार के लिए करीना कपूर खान का नाम सुर्खियों में था। बताया जा रहा है कि करीना कपूर ने सीता के किरदार के लिए 12 करोड़ रुपए की मोटी रकम की डिमांड की थी। जिसके बाद फिल्म के राइटर केवी विजयेन्द्र प्रसाद ने कंगना को फिल्म में लेने के लिए जोर डाला है।

अब खबर आ रही है कि मेकर्स उनकी जगह कंगना रनौत को फिल्म में कास्ट करने के बारे में अपना विचार बना रहे हैं। मेकर्स और कंगना रनौत की तरफ से अब तक इस बात की पुष्टी नहीं की गई है। ऐसे में कुछ भी कहने का अभी समय नही है। इसमें अभी कोई जल्दबाजी नही की जा सकती, जब तक पुष्टि ना हो जाये।

जानकारी के मुताबिक सीता के रोल के लिए करीना का नाम सामने के बाद ही लोगो ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को लगता है कि अगर करीना सीता का रोल करती हैं तो यह हिंदू धर्म और माता सीता का अपमान होगा। इसके लिए यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी चला दिया था। करीना कपूर खान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी गुस्से में हैं।

ट्विटर पर Hashtag Boycott Kareena Khan लगातार ट्रेंड कर रहा था। लोग करीना कपूर को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं और ऐसा एक खबर के चलते हुआ है। इस खबर के अनुसार रामायण पर बन रही एक फिल्म के लिए करीना को सीता माता की भूमिका के लिए ऑफर किया गया और करीना ने इस रोल को करने के लिए 12 करोड़ रुपये की डिमांड रख दी। मेकर्स ने इस ख़बर का पूरी तरह से खंडन कर दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ, तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर करीना सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उनकी आने वाली फिल्म और उसके रोल को लेकर मामला बढ़ता ही जा रहा है। इसी के साथ करीना विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही हैं।

फिल्म रिलीज होने से पहले ही उसका विरोध बहुत तेज हो रहा है। कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थी कि करीना कपूर पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म ‘सीता’ में सीता माता का रोल अदा कर सकती हैं। सीता के किरदार के लिए ज्यादा फीस और एक्ट्रेस के इस रोल को करने के लिए लोगों ने विरोध जताया था। लेकिन अब यह विवाद ज्ञापन तक पहुंच गया है। नागपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक्ट्रेस के खिलाफ जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

बजरंग दल ने डीएम को ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी है और कहा है कि अगर यह फिल्म बनी तो इसका बड़ा विरोध किया जाएगा। अपने ज्ञापन के साथ उन्होंने करीना कपूर की बिकिनी और उनकी अजमेर दरगाह यात्रा की फोटो भी सम्लित किया हैं।
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के डायलॉग्स लिखने की जिम्मेदारी मनोज मुन्तशिर को मिली है। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी। जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी बनाया जाने वाला है।

https://twitter.com/manuyadavbjp/status/1403603087256788992

मीडिया से मिली एक रिपोर्ट की मानें तो अलौकिक और विजेंद्र प्रसाद दोनों का ही मानना है कि करीना कपूर खान इस किरदार के लिए सही रहेंगी। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम भी निर्माताओं के जहन में हैं लेकिन पहले उन्होंने करीना कपूर खान से बात की है।

कुछ लोग इस रोल के लिए कंगना रनौत को सबसे सटीक बताते हुए कह रहे हैं कि करीना पर शूर्पणखा का रोल सूट करता है न कि सीता का। कुछ का कहना है कि पहले करीना के शौहर सैफ अली खान ने तांडव में हिंदू भावनाओं को आहत किया और अब करीना वही करने आ रही हैं। Boycott Kareena Khan ट्रेंड भी चलाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here