UP का प्रयागराज जंक्शन नए लुक में दिखेगा, भारतीय रेलवे आपकी सुविधा के लिए करेगा यह काम

0
2311
Prayagraj Railway Station
Prayagraj Junction will be developed soon as modern junction railway. Railway Minister visited Prayagraj Junction in Uttar Pradesh. Prayagraj junction to have world class facilities soon.

File Photo

Prayagraj: देश में लगातार डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट चलाये जा रहे हैं। फिर चाहे सड़क हो, पल हो या रेल ट्रैक के काम। यह सभी बहुत तेज़ी से चल रहे हैं। कुछ प्रोजेक्ट्स तो आधे से ज्यादा पूरे भी हो गए हैं। अब भारतीय रेलवे (Indian Railway) भी अपने पूरे एफर्ट से डेवलपमेंट में जुट गई है। हाल भी में भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन को देश का सबसे स्मार्ट और आधुनिक रेलवे स्टेशन (Modern Railway Station) बनाकर उसका नाम रानी कमलापति भी किया गया था। अब एक अन्न स्टेशन की बारी है।

अब इंडियन रेलवे उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जंक्शन (Prayagraj Junction) में आने वाले समय में बड़े बदलाव करेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका ऐलान किया भी कर दिया है। रेल मंत्री ने कहा कि यहां कुम्भ और महाकुंभ के मेले के दौरान बहुत सारे श्रद्धालु आते हैं और यह एक महत्वपूर्ण स्थान है। रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि विरासत ही विकास है।

Railway Train

रेल मंत्री (Railway Minister) ने आगे कहा की जल्द ही प्रयागराज जंक्शन को विरासत (Heritage) से जोड़ा जाएगा और इसे और सवार जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही रेलवे इसके लिए कार्य करना शुरू कर देगा। रेल मंत्री ने पर्यावरण जंक्शन का निरीक्षण किया और इस दौरान साफ-सफाई देखकर और लोगों की सुविधाओं को देखकर रेल मंत्री काफी खुश भी हो गए।

रेल मंत्री ने कहा कि मुझे यह देख कर काफी खुशी हुई कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन (Prayagraj Junction) पर यात्रियों की अच्छी सुविधाएं मुहैया हो रही है। उन्होंने कहा कि अभी रेलवे किस परिस्थिति से गुजर रहा है, इस बात पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है। जल्द ही इस पर काम किया जायेगा।

रेल मंत्री ने कहा कि प्रयागराज जंक्शन पर हर तरह की सुविधा प्रदान (World Class Facilities) की जाएगी। जब एक पत्रकार ने प्रयागराज जंक्शन में मैकेनिकल लॉन्ड्री शुरू न करने के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सभी चीजों को चालू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा के चलते यह कार्य शुरू नहीं हो सका था। अब इस काम को बहुत जल्द ही शुरू किया जाएगा।

ऐसी जानकारी दी गई की प्रयागराज जंक्शन को हर प्रकार की सुविधाओं से पूर्ण करके यहां साफ-सफाई और अन्न सर्विस पर खास ध्यान दिया जायेगा। यात्रियों की सुविधा की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस प्रयागराज जंक्शन को विरासत से जोड़ा जाएगा। प्रयागराज जंक्शन (Modern Junction Railway) को अगले कुम्भ मेले के लिए सबसे ख़ास बनाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here