862 करोड़ रूपए की लागत वाली देश की पहली पॉड टैक्सी का क्या होगी रूट और खासियत, जानें

0
2264
Pod Taxi India
Pod Taxi between Noida International Airport Jewar to Film City Uttar Pradesh. Pod taxi project to connect Noida airport with film city. Driverless pod taxis to connect Jewar international airport with Greater Noida.

Photo Credits: Twitter

Noida: बीते कुछ समय से भारत तेज़ी से विकास के पथ पर अग्रसर है और भारत सरकार के नए-नए प्रोजेक्ट पर काम भी बड़ी ही तेज़ी से चल रहा है। एक नंबर न्यूज़ टीम की नज़र इस विकास कार्यों पर बनी हुई है। आज हम एक ऐसे प्रोजेक्ट के बारे में बता रहे हैं, जो आपको विदेश की किसी स्मार्ट हाई टेक सिटी में होने का अहसास करवाएगा।

बहुत ही जल्द आने वाले समय में देश में एक ऐसी टैक्सी (Future Taxi In India) होगी जो पटरी और हवा में चलेगी। आपको बस या ऑटो के अलावा इस आरामदायक टैक्सी का सफर करने को मिलेगा। यह एकदम विदेश की तर्ज पर लाया जा रहा है। इसे हम पोड टैक्सी (Pod Taxi) कहते हैं। अब भारत के लोग भी इस लक्ज़री टैक्सी का आनंद ले सकेंगे।

देश की प्रथम पॉड टैक्सी (First Pod Taxi in India) नोएडा एयरपोर्ट (Noida International Airport) से फिल्म सिटी (Film City) के मध्य चलेगी। इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कार्पोरेशन लिमिटेड (Indian Port Rail and Ropeway Corporation Ltd) ने नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक 14 किलोमीटर के मध्य चलने वाली चालक मुक्त पॉड टैक्सी (Driverless Pod Taxi) के लिए फाइनल डीपीआर यमुना अथॉरिटी में पेश कर दी है।

जिसकी जानकारी देते हुए यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह (Arunveer Singh) ने बताया कि इस डीपीआर को अब यीडा बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। वहां से इजाजत मिलने के बाद इसको सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से इजाजत मिलने के बाद इस दिशा में काम आगे बढ़ेगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर (Noida International Airport Jewar) तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ गया है। यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट और फ़िल्म सिटी (Jewar Airport To Film City UP) के मध्य पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (पीआरटी) चलाने की योजना बनाई है। पॉड टैक्सी की डीपीआर के निर्माण के लिए इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी का चयन किया गया।

सेक्टरों से जुड़ेगी पॉड टैक्सी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फिल्म सिटी की दूरी करीब 5 किलोमीटर है, इसके इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए यीडा के सेक्टरों में भी इसका ट्रैक ले जाने का सलाह डीपीआर में दिया गया है। यीडा के सेक्टर-21,28,29,32 व 33 होते हुए नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के मध्य चलेगी यह पॉड टैक्सी। इसका हर सेक्टर में ठहराव तय किया गया है, ताकि विश्व के किसी कोने से नोएडा एयरपोर्ट आने वाले किसी भी सेक्टर में अपने अनुसार से उतर सके।

862 करोड़ का आएगा खर्च

जानकारी के मुताबिक इस पॉड टैक्सी को चलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Goverment) को 862 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। पॉड टैक्सी को नोएडा की भूमि पर उतारने के लिए लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये प्रति किमी का खर्च आएगा। यह सुविधा यहाँ की जनता के लिए बहुत फायदेमंद होगी। इससे समय की बचत होगी।

इसकी फाइनल डीपीआर में 14 किलोमीटर के रूट पर तकरीबन 862 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। बताया गया है कि कुछ उचित रहा, तो 2025 तक ग्रेटर नोएडा में पॉड टैक्सी (Pod Taxi In Noida) दौड़ने लगेगी। इससे यहाँ के लोगो को बड़ी सुविधा मिल जाएगी और ट्रैफिक या भीड़ में फसने से निजात मिलेगा। इससे सबसे बड़ा फायदा डेली जॉब पेशेवरों को होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here