किसान ने अपनी साईकिल को E-Bike में बदल दिया, एक चार्ज में 80KM चलती है, कीमत भी कम है

0
1899
Farmer Dilip Mohapatra E-bike
Farmer Dilip Mohapatra makes eco-friendly E-bike in Odisha. Farmer modifies cycle to electric bike for Rs 15k. Farmer in east India constructs his own battery-operated bicycle.

Photo Credits: Twitter Video Crap Image

Bamanda: एक समय था, जब लोग पेट्रोल बाइक और स्कूटी के दीवाने थे, परन्तु अब महंगे पेट्रोल की वजह से लोग इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर की तरफ देख रहे हैं। यह बात अब पूरे देश के लोगो को समझ आ गई है की आने वाले दिनों में E-Bike ही चलानी है। इसी के चलते पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बहार आई हुई हैं।

सरकार भी लोगो को अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन उपयोग करने पर जोर दे रही हैं। पेट्रोल के बढ़ते दाम और पर्यावरण प्रदुषण की वजह से इलेक्ट्रिक वाहन चलाना काफी फायदेमंद दिखाई दे रहा हैं। अगर आप भारतीय मार्किट में कोई भी इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने जाते है, तो आपको वो यह 40000 से 1 लाख के आसपास की कीमत तक मिलेगा।

जरुरत ही अविष्कार की जननी

अब भारत में भी कई लोग अपने अपने जुगाड़ से इसे बनाने में लगे हुए है। किसी ने कहा है की जरुरत ही अविष्कार की जननी होती है। ओडिशा के बौधगढ़ जिले के बामंडा गांव में रहने वाले एक दिलीप नाम के किसान ने एक E-Bike 15 हजार में खुद ही बना ली है। असल में E-Cycle को भी E-Bike ही बोला जाता है।

सामान्य साईकिल को इलेक्ट्रिक बाइक में बदल दिया

बता दें की दिलीप के पास एक सामान्य साईकिल (Normal Cycle) थी, जिसे उसने दिमाग लगाकर खुद ही इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) में बदल दिया। उनकी यह बाइक अब सुर्खियां बटोर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है की यह साईकिल 30 किलोमीटर प्रति घेरते की स्पीड से चल सकती हैं। इसे एक बार चार्ज करने पर यह 80 किलोमीटर की रेंज देती हैं। जो की बहुत सस्ता पढता है।

किसान दिलीप (Farmer Dilip) ने इस इलेक्ट्रिक बाइक में 12 वाल्ट की बैटरी को 35 वॉट के इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी EBike में हेड लाइट और तेल लाइट भी फिट की हैं। इसे बनाने में किसान ने घरो में उपयोग होने वाली नार्मल बैटरी ही इस्तेमाल की हैं। इसे फुल चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का वक़्त लगता हैं।

सिंगल चार्जिंग में 80 किलोमीटर का सफर

इसके बाद ये सिंगल चार्जिंग में 80 किलोमीटर तक चल जाती हैं। दिलीप अब इस बाइक के बाद एक और इलेक्ट्रिक बाइक बनाने की तयारी कर रहे हैं। इसके बाद आगे उनका मन इलेक्ट्रिक कार बनाने का भी हैं। अगर ये सफल हो गए, तो यह अन्य युग की शुरुआत मानी जाएगी।

तैयार करने में केवल 15 हजार रुपये खर्च

इस साइकिल के हैंडल पर एक्सलेटर लगाया गया है, जिसे वायर के माध्यम से मोटर से जोड़ा गया है। सामान्य तौर पर इलेक्ट्रिक बाइक्स में जो बैटरी इस्तेमाल की जाती है, उसकी कीमत लगभग 30 से 35 हजार रुपये होती है। वहीं दिलीप (Farmer Dilip Mohapatra) ने इस साइकिल को तैयार करने में केवल 15 हजार रुपये खर्च किए हैं।

आपको बता दें की कंपनी फिटेड इलेक्ट्रिक बाइक्स की रेंज भी 80 किलोमीटर से ज्यादा नहीं होती है। इस सबके मुकाबले यह काफी सस्ता है। यह किसी छोटे शहर या एक पूरे गाँव में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ये काफी सस्ता और अच्छा साधन हैं।

इलेक्ट्रिक बाइक की मदत से कोई भी आराम से इसे इस्तेमाल करते अपने काम कर सकता हैं। दिलीप अपनी साईकिल को इलेक्ट्रिक बाइक (Battery Operated Bicycle) बनाकर बहुत खुश हैं और वह किसी किसी को लिफ्ट भी दे दिया करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here