खुफिया एजेंसी ISI भारतीय सेनिको से जानकारी एकत्रित करने के लिए आए दिन नए-नए प्लांनिग अपनाती है। अब सबसे सरल और सस्ता हथियार हसीन युवतियां को बना लिया है। जो अपनी अपनी हुस्न की खूबसूरती से भारतीय सेनिको को अपने जाल में फसाने का काम करती हैं और फिर अच्छी अच्छी बातें कर उन्हें काबू में करती हैं। बात करते करते उसके बाद उनसे सेना की अंदर की इन्फॉर्मेशन मंगवाती हैं।
राजस्थान CID की टीम ने जोधपुर रेलवे स्टेशन से भारतीय सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया है जिनके संबंध पाकिस्तानी हसीनाओं से थे। ये दोनों जवान उनके खूबसूरती के जाल में मदहोश हो गए थे और भारतीय सेना की अंदर की इन्फॉर्मेशन उन हसीनाओं से सांझा करने लगे थे।
एक सेना जवान मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी है
गिरफ्तार किए गए जवानों में एक मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी है। जैसलमेर के पोखरण में भारतीय सेना की यूनिट में लांस नायक के रूप पर पदस्थापित है। भारतीय सैनिक का नाम रवि वर्मा है जो मूलत रीवा का निवासी है। उससे अभी पूछताछ चल रही है।
CID कर रही जांच
24 वर्षीय लांस नायक रवि वर्मा डुयूटी से छुट्टी लेकर अपने रीवा स्थित घर आ रहा था। CID के निगरानी पर रवि और उसका दोस्त पहले से ही थे। भारतीय जवान उन खूबसूरत हसीनाओं के जाल में उस कदर फंस गए थे कि उनको और कुछ समझ ही नही आता था। अपनी सारी इन्फॉर्मेशन उनसे शेयर करते है।
वो हसीना अपने हुस्न के जाल में जवानों को फंसाकर उनसे सारी सेना की बात जान लेती और फिर उसे पाकिस्तान तक पहुँचा देती। डेढ़ साल से रवि वर्मा लगातार भारतीय सेना कि खुफिया इन्फॉर्मेशन उन खूबसूरत हसीनाओं के साथ सांझा कर रहे थे, ये हसीना सेना की जानकारी लेकर उनको पाकिस्तान तक पहुचाने में मदद कर रही थी।



