
Demo Image Taken From ANI
उत्तराखंड में पौड़ी जिला प्रशासन और शिक्षा महकमे ने प्रदेश की बेटियों को सेना, उसके संघर्ष, तप व हर गतिविधि से पहचान कराने की अनूठी पहल स्टार्ट की है। जनपद के हर ब्लाक से कक्षा 10वी से 12वीं तक की 18 बेटियों का समूह सैनिक छावनी लैंसडौन जाएगा। जहां पर रहकर बेटियां दो दिनों तक सेना की जीवनशैली को निकट से देखेंगी और समझेंगी।
भारतीय सेना बेटियों में देश की रक्षा व आत्मनिर्भरता का हौसला भरेगी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जनपद के द्वारीखाल ब्लाक से 18 छात्राओं का समूह सैनिक छावनी लैंसडौन जाएगा, जहां उपस्थित गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी वाहिनी ट्रेनिग प्रोग्राम के अंतर्गत छात्राओं को ट्रेंनिग देंगे।

NCC Girl Students in India
छात्राओं को सेना के कार्य समझने का मौका मिलेगा
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शिक्षा विभाग को छात्राओं को सेना की गतिविधियों को समझने व करीब से जानने के निर्देश दिए हैं। CEO पौड़ी मदन सिंह रावत से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि द्वारीखाल के बाद 13 नवंबर को रिखणीखाल ब्लॉक इसके बाद 15 को पौड़ी फिर वहाँ से 18 को कोट से होते हुए 21 को खिर्सू और 13 नवंबर को पाबौ ब्लॉक से चुनी गई बालिकाओं का समूह लैंसडौन जाएगा।
Pema Khandu, Chief Minister of Arunachal Pradesh: Major Ponung Doming creates history. She is the first woman Army officer from Arunachal Pradesh to be elevated to the rank of Lieutenant Colonel in the Indian Army. pic.twitter.com/mnjdwp18J3
— ANI (@ANI) September 23, 2019
CEO रावत ने बताया कि जनपद के अन्य ब्लॉकों के लिए भी तिथियां निश्चित कर दी गई हैं, जबकि जयहरीखाल ब्लॉक की समिति बीते आठ नवंबर को ट्रेनिंग ले चुकी है। व्यवस्था के अंतर्गत प्रतिभागी बालिकाओं के साथ एक अध्यापिका व एक सुपरवाइजर भी उपस्थित रहेंगी। प्रोग्राम में NCC की छात्राओं को भी प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश समस्त BEO को दे दिए गए हैं।



