पाकिस्तान की लगातार इस हरकत पर, बीएसएफ को करना पड़ गया फायर, जाने पूरा मामला

0
414
Indian Army Recruitment

Demo file photo



दिल्ली: भारत में कश्मीर के अलावा पंजाब से भी पाकिस्तान की बॉर्डर लगती है और आये दिन इस प्रदेश में भी पाक अपनी गतिवधियों को अंजाम देता रहा है। डेरा बाबा नानक में कंटीली तार के पास तीन दिन में चौथी बार पाकिस्तान की तरफ से आया ड्रोन देखा गया।

शनिवार रात एक से दो बजे के बीच बीएसएफ की 89 बटालियन की पोस्ट चंदू वडाला और साधावाली पोस्ट में दो अलग-अलग ड्रोन देखे गए। दोनों जगह जवानों ने फायर किया, जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ चले गए। रविवार सुबह जवानों ने इलाके में पांच किलोमीटर तक सर्च आपेरशन चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।



खबर आई है की रविवार को BSF के आइजी महीपाल यादव, गुरदासपुर सेक्टर के डीआइजी राजेश शर्मा व बीएसएफ की 89 बटालियन के कमांडेंट प्रदीप कुमार समेत बीएसएफ के जवानों ने इलाके का जायजा भी लिया। इससे पहले वीरवार व शुक्रवार रात को भी मेतला पोस्ट के पास ड्रोन देखे गए थे। बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार ड्रोन के माध्यम से देशविरोधी ताकतें भारत की तरफ हेरोइन व हथियार भेजने की फिराक में हैं।

मीडिया को डीआइजी राजेश शर्मा ने बताया कि रात को दोनों पोस्टों पर बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन दिखाई देने पर फायर किया गया। सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुटी हैं। ड्रोन की लाइटों पर स्टिकर लगाकर इसे रात के समय भेजा जा रहा है। धुंध पड़ने के कारण सिर्फ आवाज ही सुनाई देती है। जल्द ही आधुनिक यंत्रों के जरिए ड्रोन पर Point साधा जाएगा।



बीएसएफ के जवान देशविरोधी ताकतों को सॉलिड जवाब देने के लिए मुस्तैद है। उधर, पठानकोट के बमियाल सेक्टर में भी गांव के लोगों से पूछताछ की गई। एसपी आपरेशन हेमपुष्प शर्मा ने गांव खोजकी चक्क का दौरा कर गांववासियों को चौकन्ना रहने को कहा। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों ने शनिवार रात को ममदोट एरिया में घुसपैठ करने की कोशिश की।

बीएसएफ जवानों ने फायरिंग की तो तस्कर वापस भाग गए। बीएसएफ ने इलाके में जब तलाशी अभियान चलाया तो वहां खेतों से दो पैकेटों में दो किलो हेरोइन बरामद हुई। यह क्षेत्र बीएसएफ की 124 बटालियन (अबोहर सेक्टर) के तहत चेक पोस्ट न्यू गजनी वाला के पास सतलुज दरिया से सरहद से सटा है।

बता दे की यहां कंटीली तार से पाकिस्तानी तस्करों ने शनिवार की रात में घुसपैठ की कोशिश की। सीमा पर तैनात जवानों ने जैसे ही तार के पास हलचल पाए जाने पर कार्यवाही की। इस पर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान की ओर भाग गए। बीएसएफ जवानों ने रविवार सुबह जीरो लाइन सरहद पर बने ट्रैक पर तलाशी अभियान चलाया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here