हाथरस: नकली `भाभी’ ने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट किया, पहले भी कथित मौसी बन चुकी है।

0
700
nakli bhabhi hanthras
Jabalpur medical college has not gone against Hathras fake bhabhi. Bhabhi Dr Rajkumari Bansal gets clean chit by Jabalpur medical college. Nakli Bhabhi Dr Rajkumari Bansal deleted her facebook account: Jabalpur Ek Number News

File Photo Credits: Twitter



Jabalpur, Madhya Pradesh: हाथरस केस में पीड़ित की भाभी बनकर परिवार के साथ रहने वाली जबलपुर की महिला चिकित्सक राजकुमारी बंसल ने अब अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है। नकली भाभी पर फेसबुक के जरिए एक विशेष समुदाय को लेकर लगातार गलत पोस्ट करने के आरोप लगे थे। महिला चिकित्सक राजकुमारी बंसल ने कल सीबीआई की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया था। इसके अलावा साथ मीडिया पर भी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

इस केस की जांच सीबीआई को सौंपने पर उसने पीड़ित परिवार के साथ न्याय की उम्मीद जताई है, लेकिन सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह तभी संभव है, जब सीबीआई (CBI) निष्पक्ष जांच करेगी। उसके अलावा उसने लेफ्ट नेता येचुरी से हुई बातचीत को कबूला था। उसने कहा था कि मैं व्यक्तिगत रूप से येचुरी को नहीं जानती हूं, लेकिन देश की बेटी होने के नाते मैंने परिवार की तरफ से बात रखी थी।

आगे खुद के नक्सल से लिंक के आरोपों को भी डॉ. बंसल ने नकारा है। नकली भाभी ने कहा कि मुझे दु:ख होता है कि बिना सबूत और तथ्यों के आधार पर मुझे नक्सली बोला जा रहा है। क्या कोई मुझे नक्सली की परिभाषा बताएगा। इसके लिए उसने मीडिया ट्रायल पर भी खिंचाई की और मीडिया को आड़े हांथों लिया।



डॉ. राजकुमारी ने एक सवाल भी किया है कि अब यह बताया जा रहा है कि मामला कुकर्म से नहीं ऑनर कि-लिंग से जुड़ रहा है, जो कि गलत है। मामले में आरोपी युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉ. ने कहा कि यह सब कुछ क्यों हुआ, तस्वीर साफ है, जिसके पास पावर है, पैसा है वह छूट जाएगा। जो गरीब है वह पिस जाएगा।

आपको बता दें कि हाथरस कांड का मध्य प्रदेश के जबलपुर कनेक्शन सामने आने के बाद से कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या वाकई यूपी में जातीय उपद्रव भड़कानेकरवाने की साजिश रची जा रही थी, क्या जबलपुर की रहने वाली डॉक्टर राजकुमारी बंसल नकली भाभी बनकर परिवार को भड़का रही थी? इन सवालों के जवाब सीबीआई की जांच के बाद ही मिल पाएंगे।



हाथरस केस में जबलपुर (Jabalpur) की ‘नकली भाभी’ का कनेक्शन सामने आने के बाद कहा जा रहा था कि सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज (Netaji Subhash Chandra Bose Medical College) के प्रशासन उनके खिलाफ शो कॉज नोटिस (Show Cause Notice) जारी कर सकता है, लेकिन पूरे मामले में अस्पताल के डीन डॉ प्रदीप प्रसाद ने यू-टर्न ले लिया है। उनके मुताबिक, फिलहाल मेडिकल अस्पताल की ओर से नकली भाभी डॉ राजकुमारी बंसल को कोई भी शो कॉज नोटिस जारी नहीं होगा। अगर शासन स्तर पर कोई आदेश आता हैं, तो उन पर कार्रवाई या फिर शो कॉज नोटिस जारी किया जा सकता है।

यह वही डॉक्टर प्रदीप कसार हैं, जो अब तक वर्किंग डे होने यानि सोमवार को नोटिस जारी करने की बात कह रहे थे। लेकिन अब उनके बोल बदल गए हैं। गौरतलब है कि बीते 2 दिनों से डॉ. राजकुमारी बंसल का नाम हाथरस मामले में सामने आने के बाद से लगातार नए- नए खुलासे भी हो रहे हैं। पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता द्वारा कल सोशल मीडिया पर आकर डॉक्टर बंसल पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे और 2018 के आगरा में घटित हुए संजलि केस में भी उनकी भूमिका मौसी के रूप में होने की बात कही गई थी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here