बाढ़ पीड़ितों को राहतराशि पहुचाने बच्ची अपना गुल्लक फोड़कर 11 हजार रुपए लेकर पहुंची पटना।

0
437

Patna, Bihar: बिहार की राजधानी पटना सहित सूबे के कई क्षेत्र बाढ़ में अभी भी डूबे हुए हैं। संकट की घड़ी में लोग अपने हिसाब से पीड़ित परिवारों की सहायता कर रहे हैं। कोई संस्था राहत राशि और खाने-पीने का सामान लेकर बाढ़ के चपेट में आये लोगो के बीच लेकर जा रहे है। सहायता की इस बेला में नौ साल की बच्ची सिद्धि श्रेया का नाम सभी के लिए मिसाल बन गया है।

सिद्धि का सोच और जज्बा समाज के लिए एक आदर्श बन चुकी है। इस बच्ची ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपनी छोटी सी बचत राशि वाली गुल्लक को फोड़ दिया और जोड़े हुए पैसे को लेकर पटना पहुंच गई। सिद्धि श्रेया ने बाढ़ की चपेट में आये लोगो की सहायता के लिए अपने जोड़े हुए 11 हजार रुपए दे दिए।

इस काम को अंजाम देने के लिए वो समस्तीपुर से चल कर पटना में पूर्व सांसद पप्पू यादव के पास पहुंच कर उनको पैसे दे दिये। पप्पू यादव ने सिद्धि श्रेया की तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर Share किया है और उसका आभार प्रकट किया है।

पूर्व सासंद पप्पू यादव ने की प्रशंसा

पप्पू यादव ने लिखा, “यह बेटी सिद्धि श्रेया है, इस छोटी बच्ची का दिल बहुत बड़ा है, पटना के बाढ़ पीड़ित की मदद के लिए समस्तीपुर से चलकर पटना आयी है। अपनी गुल्लक में जमा किये हुए पैसे 11,000 रुपया को दे दिया है। बेटी सिद्धि तुम ने सिद्ध कर दिया कि केवल श्रेय लूटने वाले पटना-दिल्ली के हुक्मरान तुम्हारे सामने आज बौने बन गए हैं!”

सिद्धि ने सहायता के रूप में 11 हजार रुपए दिए हैं

बाढ़ पीड़ितों को मदद के लिए सिद्धि ने 11 हजार रुपये दिए है। जो उसने अपने गुल्लक में जोड़े थे। उसके परिवार वालो ने बताया कि पटना में बाढ़ की चपेट में आये लोगो को परेशान देख कर सिद्धि ने अपना गुल्लक फोड़ दिया और कहा कि मैं इन रुपयों से लोगों की सहायता करूंगी।

सिद्धि ये राशि लेकर खुद पप्पू यादव के निवास पर गई। बिहार में बारिश रूकने के बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए है। मौसम विभाग ने जहां दो दिन का हाई अलर्ट जारी किया है वहीं पटना के कई क्षेत्रों में अभी भी जलमग्न के हालात देखने को मिल रहे है।

पटना के लोगों को सहायता पहुंचाने की कमान बिहार के इस बाहुबली नेता ने जिम्मेदारी ले रखी है। मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव खुद बाढ़ वाले क्षेत्रों में जायजा लेने जा रहे हैं और बाढ़ से परेशान लोगों के बीच पहुचकर पानी, खाना, पैसे, दवाइयां और दूध बांट रहे हैं। उनके इस कोशिश से सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here