प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जयंती पर जारी किया 150 रुपये का सिक्का, जानिए कैसे और कहां मिलेगा

0
957
Coin 150 Rupee
PM Modi releases commemorative Rs 150 coins on Gandhi Jayanti. On Mahatma Gandhi's 150th Birth Anniversary, Rs 150 coins released by Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत दिवस 2019 के अवसर पर 150 रुपये का चांदी वाला सिक्का जारी कर किया है। यह स्मारक सिक्का है। यह एक समान्य सिक्का नही है, यह एक स्मारक सिक्का है, जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर इसे जारी किया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 24 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र वाला 100 रुपया का सिक्का जारी किया था।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पोर्ट ब्लेयर में पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर भी 75 रुपये का सिक्का जारी हो चुका है।
खास बात स्मारक सिक्के की। स्मारक सिक्के सामान्य सिक्के की तरह ही होते हैं। लेकिन इनकी कीमत वर्तमान चलन में मौजूद अन्य सिक्कों से कहीं अधिक होती है। इनकी वैल्यू सामान्य सिक्कों से ज्यादा होती है।

इन सिक्कों को पाने की प्रक्रिया समझें

सिक्कों को इक्कठा करने वाले या सामान्य लोग इन सिक्कों को रिजर्व बैंक से निर्धारित की गई राशि पर खरीदते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम जारी 100 रुपए के स्मारक सिक्‍के का प्रीमियम कीमत करीब 3.5 हजार रुपए रखा गया है। इसका मतलब आपको 100 रुपये का सिक्के को खरीदने के लिए इतने रूपये खर्च करने होंगे। इसलिए ये सिक्के सामान्य चलन में नहीं होते।

इससे पहले 24 दिसंबर, 2018 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्मदिन के मौके में स्वर्गीय वाजपेयी जी की याद में 100 रुपये का सिक्का बतौर स्मारक, जारी किया गया था, जिसका तात्पर्य अटल जी को श्रद्धांजलि समर्पित करना था। वहीं 1964 में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सम्मान में एक स्मारक सिक्का जारी कर उनको समर्पित किया गया था।

कहा मिलेगा यह सिक्का

यह सवाल भी आपने मन में उठ रहा होगा की कहा मिलेगा यह सिक्का? अगर किसी को ये सिक्का चाहिए होता है, तो इसकी पहले से एडवांस बुकिंग करानी होती है। RBI के मुंबई और कोलकाता स्थित भारत सरकार मिंट ऑफिस स्मारक सिक्के और स्पेशल एडीशन सिक्के जारी करते हैं।

ये भारतीय प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा बनाने वाली कंपनी निगम लिमिटेड के अंतर्गत आते हैं। इन सिक्कों को लेने के लिए निगम की वेबसाइट पर आवेदन फॉम भरना पड़ता है। केवल रजिस्टर्ड ग्राहक ही स्मारक सिक्कों के लिए आवेदन फॉम भर सकते हैं। RBI की Website पर कोई भी रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here