Photo Credits: Twitter
भारत में ट्रेन को देश की धड़कन के नाम से भी जाना जाता है। इसकी मुख्य कारण ये हैं कि ये देश के हर कोने में फैली हुई हैं। जब भी कम बजट और सुकूनदायक यात्रा की बात आती हैं तो जनता ट्रेन से ही सफ़र करने को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन ट्रेन से सफ़र करने के कई प्रॉफिट हैं, लेकिन कई बार घाटे का सौदे जैसे हो जाती हैं। कई बार ट्रेन सही समय पर नही आती, या इसमें बेकार की जनता बहुत रहती हैं।
अब बहुत जल्द ही भारत की सभी Train आधुनिक हो जाएगी। इसका प्रारंभ 2022 में आने वाली बुलेट ट्रेन से होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जापान बुलेट ट्रेन बनाने में भारत की सहायता कर रहा हैं। जापान में अधिकांश ट्रेन बुलेट ही होती हैं। बुलेट ट्रेन की सबसे इम्पोर्टेन्ट बात ये हैं कि ये बिजली की गति से तेज़ चलती हैं। इसमें सफ़र करने के बाद लंबी दूरी का सफर कुछ ही घंटों में तय कर सकते हैं।
भारत की पहली बुलेट का रूट भी तय है
खबरों के अनुसार भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच वाले रूट पर चलेगी। सरकार का उद्देश्य हैं कि वे साल 2022 तक भारत की प्रथम बुलेट ट्रेन को पटरी पर सामान्य यात्रियों के लिए उतार देंगे। अगस्त 2022 के बाद से ही भारत में बुलेट ट्रेन का आनंद ले पाएंगे। एक खास बात हैं कि साल 2022 में भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगाठ मनाएगा।
अब 7 की जगह मात्र 2 घंटे ही लगेंगे
इसी बात पर विचार करते हुए 2022 में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्था में बुलेट ट्रेन को उन्नति के प्रतीक के रूप में सम्लित किया जा रहा हैं। मुंबई से अहमदाबाद जाने में यात्रियों को ट्रेन से कम से कम 7 घंटे का टाइम लगता था। लेकिन 2022 में बुलेट ट्रेन के आ जाने के बाद यह टाइम कम होकर 2 घंटे का हो जाएगा। आपको पुरे 5 घंटे की बच जाएंगे।
ये बुलेट ट्रेन आपका बहुत टाइम बचाएगी। दो घंटे का टाइम तो कई नागरिक अपने भीड़ से भरे मेट्रो शहर के ट्रैफिक में ही गुजर देते हैं। ऐसे में ये आपके लिए बहुत बड़ी खुशी की बात हैं। बुलेट ट्रेन मोदी सरकार का ही ड्रीम Project हैं। इस बुलेट ट्रेन के लिए अहमदाबाद स्टेशन का एक लेआउट भी डिज़ाइन किया गया हैं।
India’s first bullet train is all set to get a name & its own identity with NHSRCL announcing a nationwide competition to christen the train which will run frm Mumbai to Ahmedabad by 2022. All details available on https://t.co/0k9GTWfYR2 website. pic.twitter.com/d3RnBsHoeQ
— sanatanpath (@sanatanpath) October 5, 2019
इस बुलेट ट्रेन का किराया कितना होगा
अब सबसे बड़ा प्रश्न है की इस बुलेट ट्रेन का किराया कितना होगा? बुलेट ट्रेन परियोजना के MD अचल खारे के की जानकारी के मुताबिक मुंबई से अहमदाबाद या अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली इस बुलेट ट्रेन का काम से कम किराया लगभग 3 हजार रुपए के करीब रहेगा। इसका अर्थ ये हुआ कि यदि यात्री को सिर्फ दो घंटे में मुंबई से अहमदाबाद या अहमदाबाद से मुंबई का सफ़र करना चाहते हैं, तो आपको अपनी जेब से पुरे 3000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
वैसे इन दिनों कई एयर फ्लाइट्स के किराए भी 3 हजार के करीब मिल जाते हैं। हालाँकि ऐसा तब मुमकिन हैं जब आप बहुत दिनों पहले से इसकी बुकिंग एडवांस में करवाए हो। फिर एयरपोर्ट तक जाने, फ्लाइट में बैठना और फिर वापस उतरने में ट्रेन के मुकाबले अधिक टाइम खराब होता हैं। ऐसे में बुलेट ट्रेन भी अपनी जगह बेस्ट हैं।



