Image Credits: Facebook Page(Maithili Thakur)
Patna/Bihar: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत के इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाने से पूरा देश दुःख में है। सुशांत बॉलीवुड में परिवारवाद से भी काफी परेशां थे। इस मसले पर कंगना रनौत, सोनू निगम, विवेक अग्निहोत्री, बॉबी देओल, अभिनव कश्यप से लेकर अन्न स्टार्स ने फिल्मी इंडस्ट्री पर बॉलीवुड में सिंडिकेट चलाने और नेपूरिस्म के आरोप लगाये है।
इसके बाद छोटी उम्र में ही अपनी गायकी और मधुर आवाज़ की दम पर संगीत के क्षेत्र में कामयाबी की मिसाल कायम करने वाली लोकगाईका मैथिली ठाकुर नें बॉलीवुड का बहिष्कार किया है। एक आधिकारिक बयान में गाइका मैथिली ठाकुर नें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और भाई ऋषभ ठाकुर के यूट्यूब चैनल से वीडियो बयान जारी किया है।
इसमें उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह की खबर और बॉलीवुड द्वारा सुशांत को बायकाट किये जाने की खबर से आहत होकर बॉलीवुड गाने ना गाने का बड़ा फैसला लिया है। मैथिलि ठाकुर ने बॉलीवुड लॉबी की पोल खोलने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत के वीडियो को भी साँझा करते हुए सही बताया है। मैथिलि में कंगना की हर एक बात और आरोप को सही करार दिया है।
https://twitter.com/maithilithakur/status/1272884148752056322
आपको बता दे की सोशल मीडिया पर मैथिली ठाकुर ने सुशांत सिंह राजपूत को अपना चहीता अभिनेता कहते हुए दुःख जताया है और कहा है कि अब वो बॉलीवुड के गानों को कवर नहीं कर पाएंगी। सुशांत सिंह राजपूत के साथ बहुत गलत हुआ है।
मैथिलि ठाकुर ने एक ट्वीट में यह भी लिखा की उनकी क़ुर्बानी बेकार नहीं जाने देंगे। इसका मतलब तह है की अब सुशांत सिंह राजपूत की क़ुर्बानी ऐसे ही नहीं रहने वाली है और देश की जनता के अलावा सोशल मीडिया और मैथिलि एंड टीम ने बॉलीवुड को सबक सीखने का मन बना लिया है।
उनकी क़ुर्बानी बेकार नहीं जाने देंगे 🙏
— Maithili Thakur (@maithilithakur) June 18, 2020
इसके अलावा मैथिली ठाकुर के छोटे भाई ऋषभ ठाकुर के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के वीडियो में मैथली ठाकुर और भाई ऋषभ ठाकुर ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर कुछ चर्चा की और अपने मन की बात रखी। मैथली ठाकुर ने निर्णय लिया कि अब वो कोई भी बॉलीवुड गाने नहीं गाएंगी।
https://twitter.com/IamKapilR/status/1273621218894073859
मैथिली ठाकुर नें बयान में कहा कि अभी तक वो अपने भाइयों के साथ वैसे ही गानें गाती आई हैं जो भारतीय संस्कृति को शोभा देता है। बॉलीवुड बॉयकॉट करने के साथ ही उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील भी की। इस पर मैथिली को बहुत समर्थन मिल रहा है और अब देश की जनता की बॉलीवुड लॉबी की पॉलिटिक्स को समझ चुकी है।
Bollywood Vs Sushant Singh Rajput
Any fan of award shows here?? pic.twitter.com/yhSK89TDuy— Maithili Thakur (@maithilithakur) June 18, 2020
आपको बता दे की सुशांत वाली घटना ने बॉलीवुड लॉबी की असलियत सामने लाकर रख दी है। इस मामले पर लोग तरह तरह की बांतें कर रहे हैं। इस बीच पहलवान बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के विरोध में आवाज उठाई और करण जौहर को आड़े हांथो लिया था।
सुशांत सिंह राजपूत केस पर अभिनेत्री कंगना रनौत को सपोर्ट करते हुए बबीता फोगाट ने ट्वीट किया की ‘कंगना रनौत बहन की बात मुझे बहुत सही लगती है। जो लोग छोटे शहरों से आते हैं, उन लोगों के साथ बॉलीवुड में इस प्रकार से भेदभाव होता है जो नहीं होना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री किसी की बपौती नहीं है। भाई-भतीजावाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी बीमारी है, मैंने खुद इसको काफी नजदीक से देखा है।’ बबीता भी सुशांत की खबर से बहुत दुखी दिखाई दे रही है।
आपको बता दे की करण जौहर और आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पोस्ट कर सुशांत सिंह को याद किया, परन्तु सोशल मीडिया यूजर्स को वह अच्छा नहीं लगा। SM यूजर्स ने करण जौहर और आलिया भट्ट को सुशांत मामले पर मगरमच्छ के आंसू बहाने वाला करार देते हुए घेर लिया। लोगो ने करण के शो ‘कॉफी विद करण’ के एक ऐपिसोड का वीडियो पोस्ट करते देते हुए आलिया और करण को पॉइंट किया हैं।
The real face of Bollywood.
Any words for #aliaabhatt n #KaranJoharMiss You #SushantSinghRajput pic.twitter.com/3OQLtBVz6b
— Ashish Kohli ॐ🇮🇳 (@dograjournalist) June 15, 2020
वीडियो में देखा जा सकता है की उस शो में करण जौहर आलिया भट्ट से पूछते है की सुशांत सिंह राजपूत, रणवीर सिंह और वरुण धवन को रेटिंग दें। इसके जवाब में आलिया भट्ट कहती हैं, ‘सुशांत सिंह राजपूत कौन है’, अब सुशांत सिंह के जाने के बाद ऐसे कई पुराने Video और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं, जिनमें सुशांत सिंह बॉलीवुड में फैले परिवार वाद के बारे में बात कर रहे हैं।
Same on #Bollywood pic.twitter.com/KYggyvtmHW
— Thakur Ravindrasingh Dayalsingh RAWAT (@THAKUR_WhatNext) June 15, 2020
इतना ही नहीं एक अन्न वीडियो में सुशांत की सरेआम बेज़त्ती भी की जा रही है। एक अन्न वीडियो सोशल मीडिया पर अब जेक वायरल हो रहा है। इसमें आईफा अवॉर्ड के कार्यक्रम में होस्ट बने शाहरुख खान और शाहिद कपूर मिलकर मंच पर सुशांत सिंह राजपूत की का सरेआम अपमान करते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो साफ़ दिखाई दे रहा है की शाहरुख खान और शाहिद कपूर की बातों से सुशांत सिंह राजपूत काफी नर्बस हो रहे हैं। इस वीडियो में ट्वीट करते हुए मैथिलि ठाकुर ने भी आपत्ति जताई है।



