हनुमान जी की सबसे ऊंची मूर्ति बनकर तैयार, कलयुग के भगवान की प्रतिमा की खास बातें जानें

0
2318
World Tallest Hanuman Statue
Largest Hanuman Statue is Ready in Indian City. World Tallest Hanuman Statue in Manav Bharati University of Solan. World Biggest Lord Hanuman Statue in Solan: Ek Number News

Image Credits: Twitter Post(@Iadvnarender)

Solan: राम भक्त हनुमान जी को साड़ी दुनिया में पूजा जाता है। पूरे विश्व का सबसे पुराना और प्राचीनतम धर्म हिन्दू धर्म है। हिन्दू धर्म को मानने वाले पूरी दुनिया में पाए जाते है और भारत की संस्कृति के रंग में पूरी दुनिया और सभी धर्मों के लोग रंगे हुए है। आज का युग कलयुग है और कलयुग के देवता हनुमान जी को कहा गया है। हमनुमान जी में देश और दुनिया के लोगो में गहरी आस्था है। अलग अलग देखो में हनुमान जी (Hamuman Ji) को अलग अलग नाम और रूप में पूजा जाता है। अनेक देशो में हनुमान भगवन की मुर्तिया आपको दिख जाएँगी।

हिमाचल प्रदेश के शिमला के जाखू में स्थापित हनुमान जी की 108 फुट ऊंची प्रतिमा के बाद अब सोलन जिले का लाडो गांव सबसे ऊंची बजरंगबली की मूर्ति के लिए पहचाना जाएगा। सोलन के लाडो में मानव भारती विश्वविद्यालय में हिन्दू देवता हनुमान जी की विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित हो रही है। यह मूर्ति 156 फुट की है। मीडिया में खबर है कि 21 जून को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मानव भारती विश्वविद्यालय में इस हनुमान प्रतिमा का अनावरण कर सकते है।

मीडिया की खबर में बताया गया है की इस प्रतिमा का निर्माण कार्य 2014 में शुरू किया गया था। इस भव्य हनुमान मूर्ति को बनाने का काम दिल्ली के मातूराम आर्ट सेंटर को दिया था। इस काम को मूर्तिकार पद्मश्री नरेश कुमार ने पूर्ण किया है। मानव भारती विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि यह विश्व की यह सबसे ऊंची हनुमान भगवान की मूर्ती है और इसका नाम लिम्का बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने रिकॉर्ड रे सारे जरुरी कागज़ तैयार कर भेज दिए हैं। विश्वविद्यालय के मुताबिक़ लिम्का बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड की टीम कभी भी प्रतिमा की जाँच के लिए यहाँ आ सकती है। आपको बता दे की आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में 135 फीट ऊंची और हिमाचल के जाखू में 108 फुट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति पहले से है।

हाल ही में सोलन में बनाई जा रही यह हनुमान मूर्ति विश्व की सबसे ऊंची हनुमान मूर्ति होने का हिताब ले लेगी, जिसकी ऊंचाई 156 फुट है। इसकी नींव 20 फुट है और हनुमान जी का चेहरा ही 21 फुट का है। इसके अलावा हाँथ की लम्बाई 19 फुट और 26 फुट लंबे पैर हैं। बताया गया है की इस प्रतिमा पर भूकंप का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस मूर्ति में शॉक वेव्स सिस्टम लगाया है।

आपको बता दे की हल ही में अमेरिका में भी वह की सबसे बड़ी हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई है। अब यहाँ के हिन्दू समाज के लोग इससे काफी उत्साहित है। विदेशी मीडिया में बताया गया है की अमेरिका के डेलावेयर (Delaware) राज्य में देश की सबसे बड़ी बजरंगबली की मूर्ति को स्थापित किया गया है। ये मूर्ति डेलावेयर राज्य के हॉकसीन नामक स्थान पर स्थापित की गई है, इस हनुमान प्रतिमा की ऊंचाई 25 फ़ीट बताई गई है।

अमेरिका के मीडिया में बताया गया की यह पूरे अमरिका की सबसे बड़ी हनुमान मूर्ति (Hamuman Statue Delaware America) है, जो की ग्रेनाइट पत्थर से बनाई गई है। बजरंगबली की इस विशेष मूर्ति का वजन 30 हजार किलोग्राम बताया गया है। अमेरिका के मीडिया की खबर की माने, तो इस विशाल प्रतिमा को जनवरी 2020 में अमेरिका के डेलावेयर में स्थित एक हिन्दू मंदिर (Hindu Temple Of Delaware) में एक बड़े ट्रक से लाया गया था।

इसके बाद अब जाके 11 जून को मन्दिर में बजरंगबली जी (Bajarangbali) की प्रतिमा की स्थापना की गई है। ये मंदिर “हिंदू मंदिर एसोसिएशन” के अंतर्गत आता है। आपको जानकारी हो की यह एसोसिएशन करीब 6000 भारतीय अमेरिकी लोगों का अमेरिका में एक संगठन (Hindu Group In America) है। जो भारत से बाहर दूर देश में भी हिन्दू संस्कृति (Hindu Culture) और परंपरा को निभा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here