यहाँ बन रही दुनिया की सबसे ऊँची भगवान शिव जी की मूर्ति, विश्व में हासिल होगी यह उपलब्धि

0
1785
Biggest statue of Lord Shiva
Largest statue of Lord Shiva to be inaugurated in Rajasthan. Tallest Shiva statue in Rajasthan to be ready in August 2020. World Tallest Shiva Statue In Rajasthan, 351 Feet Shiva will be seen soon. Worlds Highest Mahadev Statue Near Udaipur, Rajasthan: Ek Number News

Image Credits: Twitter

Udaipur/Rajasthan: विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति होने का गौरव हमारे देश के पास ही है। भारत के गुजरात में स्टेचू ऑफ़ यूनिटी देश की शान है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 597 फीट है। इसके बाद देश की सबसे बड़ी भगवान् शिव की मूर्ति और विश्व की चौथी सबसे बड़ी मूर्ति राजस्थान के नाथद्वारा में अब बस कुछ की समय में पूरी बनकर रेडी होने वाली है। सूत्रों से खबर मिली है की उदयपुर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर गणेश टेकरी में 351 फीट ऊंची प्रतिमा बनने का काम चल रहा है।

आपको बता दे की इस कार्य में रोज 2012 से अब तक लगभग 700 800 लोग काम कर रहे हैं। इस भगवन शिव जी की मूर्ति के निर्माण में 2,500 टन से अधिक स्टील का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा बहुत ही उम्दा क्वालिटी के तांबे और जस्ता का उपयोग करके 110 फुट ऊंचे पेडस्टल का निर्माण किये जाने की योजना है।

प्रतिमा के बनने के बाद तीन अलग प्रतिमा के चारों तरफ 300 वर्ग फुट तक क्षेत्र रहेगा, जिसमे एक खूबसूरत गार्डन रहने वाला है। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा चीन की स्प्रिंग टेंपल बुद्धा है, जिसकी ऊंचाई 420 फीट है। इसके बाद म्यांमार की खटकान तुंग में लेक्युन सेक्काया की प्रतिमा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मूर्ति है, जिसकी ऊंचाई 380 फीट है। अब इस राजस्थान में बन रही शिव मूर्ति का नंबर आ सकता है।

https://twitter.com/GBMUTHA1/status/1191865226477441024

यदि भगवान् शिव जी की प्रतिमा की बात करे तो दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा नेपाल में कैलाशनाथ मंदिर की है, जी 143 फीट फ़ीट ऊँची है। इसके बाद दुरसा नंबर आता है कर्नाटक में मुरुदेश्वर मंदिर की मूर्ति का, जो 123 फीट की है और तमिलनाडु में आदियोग मंदिर 112 फीट पर हैं। आने वाले दिनों में दुनिया की सबसे ऊँची शिव प्रतिमा उदयपुर के पास स्थित गणेश टेकरी की होने वाली है। आपको फिर से बता दे की इस प्रतिमा की ऊंचाई 351 फ़ीट रहने वाली है।

अब अगर सबसे ऊँचे शिवलिंग की बात करे तो कर्नाटक के कोलार जिले में स्थित कोटिलिंगेश्वर धाम मंदिर है, यहां पर दुनिया का सबसे ऊँचा शिवलिंग स्थित है। इस विशाल शिवलिंग के चारों ओर छोटे-छोटे लाखों शिवलिंग फैले हुए हैं। इस शिवलिंग की ऊंचाई 108 फीट है। इसके बाद दूसरा स्थान झारखंड के गिरिडीह में स्थित हरिहर धाम मंदिर में भगवान शिव के 65 फीट ऊंचा शिवलिंग का आता है। इसके बाद तीसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश के जीरो में स्थित सिद्धेश्‍वर नाथ मंदिर में 22 फीट ऊंचे शिवलिंग का आता है। उसके बाद सबसे बड़े सबसे बड़ा शिवलिंग में तमिलनाडु में स्थित 13.5 फीट ऊँचे शिव धाम का स्थान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here