ये कोई एयरपोर्ट नहीं, देश का पहला AC रेलवे स्टेशन है, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा: Ek Number News

0
1083
Bengaluru AC Station
Named after one of the foremost Civil Engineers Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya, India's first centralized AC Railway terminal in Bengaluru is all set to become operational soon.

Photo Credits: Twitter

Bengaluru: अब आपको एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन की तरह रेलवे स्टेशन भी पूरी तरह AC की सुविधा से लैस मिलेगा। यात्रा की क्षमता को कभी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कहा जा सकता। साथ ही वर्तमान समय में यात्रा करना सहज होता जा रहा है। इसी प्रगति में एक ओर स्टेशन तैयार किया जा रहा है जिसके बारे में आज आपको बताने जा रहे हैं।

आज हम भारत का पहला सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर रेलवे टर्मिनल (Centralized AC Railway Terminal) बेंगलुरू में तैयार हो गया है उसकी बात करने जा रहे हैं। देश के पहले केंद्रीकृत AC रेलवे स्टेशन सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल (M Visvesvaraya Terminal in Bengaluru) के नाम पर रखा गया है।

इसे बेंगलुरू में बनाया गया है और ये लगभग तैयार हो चुका है ओर बहुत जल्द ही इसे आम नागरिकों के लिए शुभारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए रेलवे के उन्नत एवं व्यापक नेटवर्क तथा उसकी प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है।

मैक स्मिथ और रोजालीन डफी ने अपने विश्‍लेषण फुर्सत, पर्यटन एवं मोबिलिटी का समसामयिक भूगोल” में कही है कि रेलवे उत्कृष्टता की ओर सदैव अग्रसर अपने क्षितिजों का भौगोलिक, सांस्कृतिक, भावात्मक और बौद्धिक रूप से विस्तार करते हुए हमारे पास तुलना करने के लिए आखिर यात्रा के अलावा और भला कौन से अनुभव है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने तस्वीरों सहित इसकी जानकारी दी

रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने तस्वीरों सहित इसकी इन्फॉर्मेशन सोशल मीडिया में दी है। उन्होंने कहा कि सिविल इंजीनियर भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरैया (Sir M Visvesvaraya) के नाम पर इस टर्मिनल का नाम रखा जाएगा। पहला AC रेलवे टर्मिनल बैयापनहल्ली इलाके में बनाया जा रहा है। इस स्टेशन के शुरू होने के बाद केएसआर बेंगलुरू (KSR Bengaluru) और यशवंतपुर (Yashwantpur) स्टेशन पर जनता का सैलाब काम दिखाई देगा।

आधुनिक एयर कंडीशनिंग के साथ किया गया डिजाइन

इसे आधुनिक एयर कंडीशनिंग के साथ डिजाइन किया जा रहा है। इसमें हवाई अड्डे की तरह दीवारों का निर्माण ओर बाकी साज सजावट की गई है। यात्रा को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए ही इस टर्मिनल में अत्याधुनिक सहूलियतें दी जा रही हैं।

इस रेलवे स्टेशन की इमारत 4,200 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली हुई है। टर्मिनल में सात प्लेटफॉर्म हैं जो टर्मिनल को प्रतिदिन 50 ट्रेनों के आने जाने में सक्षम बनाते हैं। इसे बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की तर्ज पर बेहतरीन लुक दिया गया है।

पहले AC रेलवे स्टेशन को तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस

पहले AC रेलवे स्टेशन को तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा है। इस रेलवे स्टेशन पर आपको बिल्कुल एयरपोर्ट जैसे माहौल की अनुभूति होगी। सेंट्रलाइज्ड AC टर्मिनल को तैयार करने एवं पूरा करने में करीब 314 करोड़ रुपये की लागत आई है।

देश के पहले AC रेलवे स्टेशन (AC Railway Station) की शुरुआत के साथ ही अब एक ओर चीज एड होने वाली है, वह है बेंगलुरू से अब ओर भी ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेन (Express Train) चलाई जायेगी। इसका फायदा ये होगा कि कर्नाटक के ज्यादातर जिले रेल लाइन के जरिए बेंगलुरू व आस पास की जगह से पूरी तरह जुड़ जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here