यह कंपनी शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आई, भारत की सड़कों पर जल्द अब यही EV Scooter दौड़ेंगे

0
1447
LML Electric Scooter
LML Electric Scooter to Iaunch in India. LML electric scooters likely to compete against Ather Energy, Okinawa e-bikes in Indian EV market.

Photo Credits: Twitter

Delhi: जब से लोगो को महंगे पेट्रोल डीज़ल की किल्लत हुई है, तभी से देश के लोगो और सर्कार ने भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ सोचना शुरू कर दिया। अब कई कंपनियों ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बाज़ार में लाना शुरू कर दिया है। देश की आम जनता को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने आकर्षित किया ही है और यह पर्यावरण के लिए भी सही है।

अब बिजली से चलने वाले वाहनों में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपना इंटरेस्ट दिखा रही है। ऐसी ही कंपनियों में अब एक नया नाम सम्मलित हो गया है, यह कंपनी LML है। एलएमएल स्कूटर्स (LML Scooter) का भारत के लिए नया नहीं है। अब यह जल्द ही LML Electric Scooter भी भारत में लांच कर रहा है।

एलएमएल कंपनी ने अपनी नई ईकाई LML Electric का आरंभ कर दिया है और अब भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाज़ार में अपनी शानदार एंट्री लेने वाली है। अपने EV गाड़ी बिजनेस के लिए कंपनी ने दोपहिया वाहन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Saera Electric Auto के साथ डील भी कर ली है।

इस साझेदारी के तहत ​हरियाणा स्थित प्लांट में LML के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का निर्माण किया जाएगा। एलएमएल कंपनी के सीईओ योगेश भाटिया ने मीडिया में बताया कि उनकी टीम का लक्ष्य उच्च तकनीक वाले वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट्स बनाना है और इसके लिए कंपनी प्रोडक्शन के क्षेत्र में खास काम करने वाली है।

अब भविष्य में पूरी तरह से मेड इन इंडिया LML Electric Scooter भी बाजार में लांच किये जा सकते हैं। Saera Electric Auto वर्ल्ड फेमस Harley Davidson के लिए भी गाड़ियां बना चुकी है। ऐसे में यह डील रंग लाने वाली है।

हाल ही में एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है की LML Electric और Saera Electric Auto के बीच डील होने के बाद से ही एलएमएल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के निर्माण का फर्स्ट लेवल शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि साल 2025 तक LML brand वाले इलेक्ट्रिक से चलने वाले स्कूटर भारतीय बाजार में उतार दिए जाएंगे।

कंपनी का दावा है कि उनके पास 2,17,800 स्क्वायर फीट का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है और कंपनी प्रति माह 18,000 Electric Scooter यूनिट्स का निर्माण कर देगी। इन Electric Vehicles की कीमत भी भारतीय जनता को पसंद आने वाली है। यह बजट में रहेगी।

LML कंपनी अपने इन नए Electric Vehicles लॉन्च की प्लानिंग पहले ही कर चुकी है और ​उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ ही महीनों में कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी दूसरी जानकारियां सांझा करेगी। कंपनी भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों में Electric Scooter के अलावा Electric Bike भी लांच रहेगी।

LML की ओर से कहा गया है कि उनके Electric Vehicles जिस प्राइस रेंज में बाजार में एंट्री लेंगे। वह वाजिव होगा। एक समय मिडल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनने वाले एलएमएल स्कूटर्स को लेकर लोग यही उम्मीद कर रहे है कि LML Electric Scooter का प्राइस भी ठीक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here