लेडी सिंघम IPS लिपि सिंह को फेम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ SP की लिस्ट में जगह मिलने पर तहलका

0
1412
Lipi Singh IPS officer Success Story in Hindi. Bihar Officer Lipi Singh ki Kahani.

File Photo

Patna: बिहार में विधानसभा चुनाव मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के मामले ने सबके होश उड़ा दिए थे। इस घटना में पुलिस की ओर से लाठीचार्ज से कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। चुनावी घमासान के बीच मुंगेर की पुलिस कप्तान लिपि सिंह तब लोगों के निशाने पर आ चुकी थी।

मुंगेर जिले की एसपी आईपीएस लिपि सिंह कुछ ना कुछ मामले को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। लिपि सिंह के पति सुहर्ष भगत भी आईएएस अफसर हैं वो बांका के जिलाधिकारी रहे हैं। अब लिपि सिंह को लेकर चर्चा हो रही है कि चुनाव के दौरान नेताओं के रिश्तेदार और करीबियों का तबादला किया जाता है। लेकिन सत्तारुढ दल के नेता आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह का ट्रांसफर नहीं किया गया।

2016 बैच की आईपीएस लिपि सिंह बिहार के नालंदा जिला की रहने वाली है और राजनीतिक परिवार से ताल्लुकात रखती हैं। उनके पिता आरसीपी सिंह भी एक आईएएस अफसर रह चुके हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। आरसीपी सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है और वे पार्टी का चुनावी प्रबंधन भी देखते हैं।

ऐसी भी चर्चा है कि ट्रेनिंग के बाद ज्यादातर पोस्टिंग में वो अपने पिता आरसीपी सिंह के आसपास ही रही हैं। अब राजनीतिक दल ये सवाल उठा रहे हैं कि ये जानते हुए भी कि आरसीपी सिंह के रिशतेदार और नीतीश कुमार के करीबी हैं फिर भी इन्हें चुनाव के दौरान ड्यूटी पर क्यों लगाया गया।

पिछले साल लिपि सिंह मोकामा जिले के बाहुबली और निर्दलीय विधायक अनंत सिंह पर कार्रवाई करके चर्चा में आईं थी। विधायक के गांव के घर से एक एके-47 बरामद हुई जिसके बाद अनंत सिंह को जेल जाना पड़ा है। उस समय अनंत सिंह ने आरोप लगाया था कि आरसीपी सिंह के इशारों पर लिपि सिंह ने उन पर कार्रवाई की है। इस घटना के बाद लिपि सिंह को एएसपी से पदोन्नत करते मुंगेर का पुलिस कप्तान बनाया गया था।

बिहार के मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस कार्रवाई से वो चर्चा में आ गईं। इसमें कई थानेदार के सिर में चोट लगी और 20 पुलिसवाले चोटिल हुए और एक को अपनी जान गवानी पड़ी। बताया जाता है कि लिपि सिंह बिहार के बरह जिले से पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं।

लिपि सिंह सबसे पहले उस समय चर्चा में आईं, जब उन्होंने 2019 में बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक और दबंग नेता अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार सिंह के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अनंत सिंह के घर से ऑटोमैटिक रा-इफल सहित कई तरह के ह-थियार बरामद होने का भी दावा किया। अनंत सिंह के घर छापेमारी को अंजाम देने के बाद लिपि सिंह को बिहार की ‘लेडी सिंघम’ कहा जाने लगा।

मुंगेर की पूर्व एसपी लिपि सिंह IPS LIPI SINGH को फेम इंडिया FAME INDIA की ओर से देश की सर्वश्रेष्ठ एसपी LIST OF BEST SP की लिस्ट में जगह देने पर एनसीपी ने विरोध जताया है। श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केसरी ने इस पर आपत्ति जताते हुए उनको सूची से बाहर रखने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई घटना के बाद लिपि सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद भी सर्वश्रेष्ठ एसपी की लिस्ट में शामिल किए जाने का मामला समझ में नही आया है। एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने सूची से बाहर रखने की अपील की।

प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, दयानंद यादव, मुकेश जायसवाल, मु तनवीर अख्तर, आजाद शर्मा, रतन सिन्हा, निरंजन गुप्ता, अजय सिन्हा, शंकर यादव, महिला नेत्री सोनी सिन्हा, वीणा देवी, रुक्मिणी देवी व पप्पू मंडल ने आपत्ति जताई।

2016 बैच की IPS लिपि सिंह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। अभी वह सहरसा की SP है। अब तक वह कई मामलों को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। लिपी सिंह के पति सुहर्ष भगत आइएएस अफसर IAS SUHARSH BHAGAT हैं। वो वर्तमान में बांका के जिलाधिकारी हैं। साथ ही उनके पिता आरसीपी सिंह जदयू के राज्यसभा सदस्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here