यह गाइका भगवान का स्वरूप लेकर 2100 सौ से ज़्यादा बच्चों के दिल का ऑपरेशन करवा चुकी है

0
1181
This young singer Palak Muchhal has helped treat over 1000 children suffering from heart disease. Who Is Palak Muchhal? The Singer Building A Hospital For The Poor. where treatment for the underprivileged will be done free of cost.

File Image

Indore: सिंगर पलक संगीत के साथ ही एक सोशल कार्यकता भी हैं। वे अब तक हजारों बच्चों के दिल का ऑपरेशन करवा चुकी हैं। पलक ने कुछ दिन पहले 1000 वें बच्चे का ऑपरेशन करवाया। पलक (Palak Muchhal) की दिली इच्छा है कि वो नि:शुल्क कार्डियक हॉस्पिटल (Hospital) खोलें। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी उनकी सिफारिश करते हुए दिखाई दिए थे।

बॉलीवुड में मौजूदा सिंगिंग स्टार में पलक मुच्छल भी धीरे-धीरे उनका नाम ऊंचाई छूता गया।उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं। पलक इंदौर में जन्मी और वहीं पली-बढ़ी। प्रेम रतन धन पायो, एक दो तीन, चाहूं मैं या ना, आंखों ही आंखों में, कौन तुझे जैसे हिट गाने गाकर उन्होंने कुछ समय मे ही उचाई छू ली थी। हर कोई उनकी आवाज का दीवाना हो गया था।

27 साल की पलक मुच्छल का जन्म इंदौर (Indore) में हुआ और बचपन से ही उन्होंने गाने का शौक था। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने स्टेज शो स्टार्ट कर दिया था। पलक ने बताया कि 16 साल पहले चैरिटी प्रोग्राम के जरिए दिल के रोगियों के ऑपरेशन के लिए उठाए गए कदम उठाया।

पलक ने कहा कि संगीत मेरे लिए एक शक्ति है, एक पॉवर है और मैं इसी शक्ति के सहारे दूसरों की हेल्प करने की कोशिश करती हूं। मुझे गाने के साथ ही समाज सेवा करने से मन की खुशी मिलती है। मैं शुरू से ही समाज सेवा करना चाहती थी। इसके लिए मैंने कई म्यूजिक शोज़ भी किए हैं। इंदौर नगर निगम ने पलक को स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

नि:शुल्क कार्डियक हॉस्पिटल शुरू करने का सपना है।

पलक ने बताया कि उनकी दिली इच्छा है कि वे जरूरतमंद बच्चों की ताउम्र हेल्प करती रहें। इसके लिए वे इंदौर में नि:शुल्क कार्डियक हॉस्पिटल खोलना चाहती है। पलक ने बताया कि इसकी तैयारी भी उन्होंने स्टार्ट कर दी है। वे अपने इस हॉस्पिटल को तीन से 4 सालों में जमीन पर लाना चाहती हैं।

पलक का कहना है कि उनके इस सपने को पूरा करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने की बहुत हेल्प की। पलक ने बॉलीवुड में अपना कॅरियर 2011 में हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म दमादम से किया था। इसके बाद उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई और यहीं से पलक बॉलीवुड में ऊंचाई को छूने लगीं।

पलक ने अब तक सलमान की कई फिल्मों में गाने गाए हैं। इसमें शामिल है एक था टायगर, किक, प्रेम रतन धन पायो। इसके अलाव आशिकी-2 जैसी फिल्मों में भी उनकी आवाज के दीवाने हुए लोग है। पलक ने बताया कि बॉलीवुड में सबसे ज्यादा हेल्प सलमान खान ने की है। सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी फिल्मों के साथ ही अन्य निर्माताओं से भी मेरे लिए बात की।

पलक दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों को जीवनदान देने के नाम से भी जानी जाती हैं। वो स्टेज शो, गाने की कमाई का एक हिस्सा दिल की बीमारी से जुझ रहे बच्चों के लिए जाता है। पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक पलक ने अब तक 2200 सर्जरी कराने में अपना योगदान दिया है। इसकी तारीफ बड़े बड़े सेलेब्रिटीज़ जैसे अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान, सलमान खान तक कर चुके हैं।

पलक ने बताया कि बच्चों के पैरेंट्स अब बहुत निराश और परेशान हो गए हैं। सिंगर ने कहा, मैं इन बच्चों की सर्जरी की जिम्मेदारी को महसूस करती हूं। वास्तव में मैं जब रात में सोने जाती हूं तो हर रात मुझे इस जिम्मेदारी का अनुभव होता है। क्योंकि मेरे कारण कितने बच्चों की सर्जरी पेंडिंग है।

https://twitter.com/bajdoliya/status/1406611145910198274

मुच्छाल ने बताया कि इन बच्चों में से कई की सर्जरी बहुत जल्द कराने की जरूरत होती है। 29 साल की इस सिंगर ने बताया कि महामारी के कारण लाइव शो को बंद कराना पड़ा, उस शून्य को भरने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

साल 1999 में जब कारगिल जंग हुई, तब उन्होंने शहीदों के परिवार के लिए दुकानों और गली के नुक्कड़ों पर गायकी के माध्यम से उनकी हेल्प के लिए सहायता राशि एकत्रित की। दिसम्बर 2006 तक पलक ने अपने संगठन पलक मुच्छल हार्ट फाऊंडेशन के लिए कुल 1.2 करोड रुपयों कि राशी जमा की थी, जिससे 234 बच्चों का ऑपरेशन किया गया।

इसके बाद उन्होंने अपने भाई के साथ विदेश में स्टेज शो करना स्टार्ट कर दिया। इससे जो भी राशि उन्हें मिलती वे जरूरतमंद बच्चों को दान कर देती। अपने अभियान से संजोगता बनाते हुए, उन्होंने अपनी प्रदर्शनी का नाम “दिल से दिल तक” रखा है। पलक अपने प्रदर्शनी मे औसतन 40 गाने गाती है जिनमे हिंदी फिल्मो के प्रसिद्द गाने, भजन तथा गजल शामिल होते है।

पलक कई दफा अपने भाई के साथ बच्चों (Kids) के ऑपरेशन के समय हॉस्पिटल में भी उपस्थित रहती हैं। पलक कई बार कह भी चुकी हैं कि अगर मैं सिंगर नहीं होती तो मैं कर्डियक सर्जन होती। पलक बहुत कम उम्र से ये काम कर रही हैं। पलक ने कभी हार नही मानी वो अपने सपने को लेकर आगे बढ़ती रही। हर कोई उनकी आवाज के साथ उनके नेक दरियादिली का भी दीवाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here