IPS आनंद ने कोरोना संकट के दौर में इस परेशानी के दौरान भी अपनी ड्यूटी निभाई, सलूट बनता है

0
897

Image Credits: Twitter

Delhi: आज हमारा देश कोरोना महामारी के अलावा लॉक डाउन से भी जंग कर रहा है। इस संकट की घडी में मेडिकल स्टाफ के अलावा अफसर और पुलिस वाले सबसे ज्यादा जूझ रहे है। इस बीच आईपीएस आनंद मिश्रा (IPS Officer Anand Kumar Mishra) जैसे अफसरों का किस्सा आपको सोचने पर मज़बूर कर देगा। आपको बता दे की आईपीएस आनंद मिश्रा कैंसर जैसी बिमारी को भूलकर कर कोरोना से जंग मे अपने देश के लिए अपना योगदान दे रहे है।

अभी दिल्ली में इस आईपीएस अध‍िकारी आनंद मिश्रा की तय है। जो ऐसी स्थिति में भी अपनी ड्यूटी निभा रहे है। आपको बता दे की 2009 बैच आनंद मिश्रा बहुत ही झुझारू आईपीएस ऑफिसर है और बाहरी दिल्ली में बतौर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ले पद पर है। एडिशनल डीसीपी IPS आनंद मिश्रा को पिछले महीने गले में कुछ दिक्कत हुई थी और कुछ वक़्त के बाद उन्हें पता चला की उन्हें थाइराइड कैंसर है, परन्तु इस बारे मे उन्होंने अपने घर वालो को कुछ भी नहीं बताया था।

मिली खबर के मुताबक कुछ ही समय पहले अधिकारी का ऑपरेशन राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यट में हुआ है। उन्हें अपनी इस बीमारी के बारे मे मार्च के लास्ट सप्ताह में पता चल गया था। फिर इस बारे मे उन्होंने अपने घर वालो को इस कारण नहीं बताया, क्योकि उन्हें लगा की उन्हें अपनी ड्यूटी छोड़कर घर में आराम करना पड़ेगा, जबकि अभी संकट के दौर में देश को उनकी जरुरत है।

इसके बाद कैंसर की दिक्कत के साथ उन्होंने अपनी ड्यूटी सही से निभाई और ड्यूटी में कोई कमी नहीं छोड़ी। उनकी पत्नी भी मथुरा में पुलिस अफसर हैं और मीडिया मे उन्होंने बताया की कोरोना संकट के समय छुट्टी लेना सही नहीं था और घरवालों को ये सब बताकर मैं चिंता में नहीं डालना चाहता था।

खबर के मुताबिक कोरोना महामारी और लॉक डाउन के इस दौर में उनकी दूरी ऐसी जगह लगी, जहा सारे प्रवासी मजदूर ठहरे हुए थे। IPS आनंद हर समय उनके खाने-पीने और जरुरत के बंदोबस्त में लगे रहते थे और उन्होंने छुट्टी लेकर घर जाना सही नहीं समझा। इसके बाद आनंद पास के ही एक हॉस्पिटल मे एडमिट हुए और इलाज़ करवाकर कुछ दिनों बाद दोबारा ड्यूटी और अपनी पोस्ट संभालेंगे।

राजधानी दिल्ली के एक युवा आईपीएस ऑफिसर के हौसलों की आज चारो तरफ तारीफ हो रही है। एक ओर डॉक्टर्स मरीजों को कोरोना संक्रमण से बचा कर रहे हैं, तो वहीं पुलिसकर्मी और अफसर आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए हर वक्त उनकी सुरक्षा के लिए सड़कों पर तैनात हैं। कुछ लोग कहते है की सरकारी नौकरी और ड्यूटी आसान है। अरे जबाब ज़रा किसी संकट की स्थिति में सरकारी ड्यूटी पूरी करके देखिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here