राजस्थान में है एक मिनी स्विट्जरलैंड, कम बजट में फैमिली और नई जोड़ियां यहाँ विदेशी लुफ्त उठा सकते हैं

0
1768
Kishanganj village
This Rajasthan's village Kishanganj looks like Switzerland. Kishanganj village is called Mini Switzerland of Rajasthan in India.

Kishanganj: दोस्तों घूमना फिरना हर किसी को पसंद है। जब बात घूमने की हो तो दुनिया घर में ढेर सारे ऐसे डेस्टिनेशन हैं, जहां जाना लोगों का सपना रहा है। स्वीटजरलैंड, पेरिस, इटली वह देश है जिनके प्रति हम हमेशा से आकर्षित रहें। परंतु इन महंगे डेस्टिनेशन पर जाना हर किसी के बस की बात नहीं।

ऐसे में हमारे भारत देश के ही कुछ ऐसे स्वदेशी डेस्टिनेशन हैं, जो आपको लगभग हूबहू इन विदेशी डेस्टिनेशन का एहसास दिलाते हैं। ऐसा ही एक शहर आज हम आपको बताने वाले हैं जिसे राजस्थान का स्विट्जरलैंड (Switzerland) बोला जाता है। वैसे तो राजस्थान (Rajasthan) अपने आप में रॉयल ठाट बाट के लिए प्रसिद्ध है।

यहां का फूड कपड़ों का कल्चर बड़े-बड़े किले और नक्काशियों से जड़े महल बेजोड़ है। देश-विदेश से लोग राजस्थान का कल्चर देखने आते हैं। उसकी राजधानी पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध है। पर आज हम आपको दिखाएंगे यहां एक स्विट्जरलैंड भी पाया जाता है।

राजस्थान के अजमेर जिला के अंतर्गत आता है यह स्थान

आपको बताना चाहेंगे हम राजस्थान के जिस स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland) की बात कर रहे हैं, वह अजमेर (Ajmer) जिले के अंदर आने वाला किशनगंज ग्राम (Kishanganj Village) है। आबादी के लिहाज से यह बहुत ही छोटा है। यहां दूर दूर तक फैले सफेद संगमरमर के पत्थर के टीले और इनके बीच स्थित नीली झील, एक साथ देखने पर ऐसा प्रतीत होता है, मानो स्विट्जरलैंड के तरह बर्फ की चादर ढकी हुई है।

यदि आप कम बजट में स्विट्जरलैंड का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप राजस्थान के किशनगढ़ गांव घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां इसकी सुंदरता के चलते आज सैलानियों की भीड़ बढ़ती जा रही है और प्री वेडिंग शूट से लेकर फिल्मों की शूटिंग भी यहां होने लगी है। यह वैकेशन आपके लिए बहुत ही कम बजट में प्लान हो सकता है।

असली खूबसूरती का राज है मार्बल का डंपिंग यार्ड

किशनगढ़ के इस क्षेत्र में आपको एक से एक सुंदर एवं विभिन्न कलर के मार्बल देखने को मिलेंगे। दरअसल किशनगढ़ के आस पास पाए जाने मार्बल की कटिंग से निकलने वाला मार्बल का पाउडर एवं छोटे बड़े मार्बल के टुकड़ों को किशनगढ़ के इस क्षेत्र में पिछले कई दिनों से डंप करने का काम चल रहा था। क्षेत्रीय लोग किशनगढ़ को मार्बल का डंपिंग यार्ड भी कहते हैं।

वही टूरिस्ट इसे मार्बल सिटी बोलने लगे। जैसे-जैसे यार्ड में मार्बल डंपिंग बढ़ती गई इस जगह की खूबसूरती और अधिक निखर के उभरी। एक समय था, जब किशनगढ़ को कोई नहीं जानता था पर इस डंपिंग यार्ड ने इसे स्विट्जरलैंड का रूप दे दिया।

कांच की तरह चमकीली दिखती है यहां की झील

दोस्तों किशनगढ़ में जहां एक और मार्बल से निकलने वाला पाउडर उसके टुकड़े बर्फ की पहाड़ियों (Like Ice Mountains) का एहसास कराते हैं वही इसके बीच स्थित एक छोटी सी झील जिसका पानी बहुत ही साफ और नीला है। मार्बल के पहाड़ों का अक्स भी इस झील पर देखा जा सकता है, जिस वजह से यह झील कांच की तरह चमकीली एवं लुभावनी लगती है।

फोटोग्राफी के लिए यह एक कूल प्लेस की तरह प्रचलित हो चला है। पहले यहां न ही कोई होटल थी। और ना ही खाने-पीने का कोई ठिकाना जिस कारण खाने पीने की वस्तु साथ लाना पड़ता था। परंतु आज टूरिस्ट की भीड़ के चलते कई छोटे बड़े रेस्टोरेंट्स देखे जा सकते हैं।

“किस किसको प्यार करूं” मूवी की शूटिंग भी हुई थी यहां

किशनगढ़ में स्थित स्वीटजरलैंड जैसी खूबसूरती के चलते आज ये क्षेत्र प्री वेडिंग शूट के लिए सबसे फेवरेट प्लेस बन गया है। पूरे राजस्थान से ढेरों कपल्स हर साल प्री वेडिंग शूट करने एवं कुछ ब्रांड अपनी मॉडलिंग के लिए भी यहां आने लगे हैं।

वही बड़े बैनर की बात करें तो कुछ साल पहले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की हिट मूवी किस किस को प्यार करें की शूटिंग भी किशनगढ़ के स्विट्जरलैंड में की गई थी। अब यहां आए दिन किसी न किसी फिल्म या सीरियल्स की शूटिंग भी देखने मिलती है। यहां जाने के लिए सबसे करीबी रेलवे स्टेशन अजमेर है। वही एयरपोर्ट की बात करें तो जयपुर सबसे नजदीक पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here